क्यों आते हैं खर्राटे कैसे बचें इनसे

Snoring Remedies
खर्राटों के कारण दूसरों की नींद खराब होती है यह अच्छी आदत नहीं है।

   अगर आप सोचते हैं कि खर्राटे सिर्फ पुरुषों को आते हैं तो गलत है आप। खर्राटे किसी को भी आ सकते हैं क्योंकि गले का पिछला हिस्सा जब संकरा हो जाता है तो श्वास लेते समय जब आँक्सीजन उस रास्ते से होकर गुजरती है तो गले के पिछले हिस्से के टिसू वाईब्रेट होने लगते हैं। इसी कारण खर्राटे आते हैं। खर्राटे की आदत बहुत बुरी मानी जाती है। इस आदत के कारण दूसरों की नींद खराब होती है। अधिकतर लोग इससे निजात पाना चाहते हैं। आज हम आपको बताते हैं खर्राटों से बचने के उपायः-

1 सोने का तरीका बदलें :- अगर आप एक ही करवट पर सोते हैं तो आज ही अपनी इस आदत को बदल लीजिये क्योंकि  एक ही करवट सोने से यह समस्या बढ़ जाती है।

2 नाक साफ कीजियेः- नाक से हम सांस लेते हैं इसलिये हमारी नाक हमेशा  साफ होनी चाहिये। अगर नाक साफ नहीं रहेगी तो सांस लेने मे दिक्कत होगी और खर्राटे की समस्या उत्पन्न होगी।

3  गर्म पानी पीजिये:- गले की नालियां खोलने के लिये गर्म पानी पीजिये। गर्म पानी पीने से गले की नालियां खुल जाती हैं और सांस लेने में परेशानी नहीं होती। रात में सोने  से पहले गर्म पानी का सेवन करें।

4  ठंडी चीजों से दूर रहें:- ठंडी चीजों के इस्तेमाल से गले में सिकुड़न होती है जिससे खर्राटे की समस्या उत्पन्न होती है। इसलिये ठंडी चीजों का हमेशा  परहेज करें।
5 ज्यादा मेडीसिन लेना:-  मेडीसिन का हैबी डोज और नींद की गोलयाँ  खाने से खर्राटों की समस्या बढ़ती है। खांसी की दवा से मासपेशियों को आराम तो मिलता है लेकिन इनसे खर्राटे की समस्या भी बढ़ती है।

6  अघिक शराब का सेवन:- अधिक मात्रा में शराब का सेवन भी खर्राटों की बजह बनता है। शराब के सेवन से शरीर की मांसपेषियों को आराम मिलता है जिनमें गले और जीभ की मासपेशियां भी शामिल हैं। इस करण से भी खर्राटे आते हैं।

7 मोटापा कम कीजिये:- यदि आपको मोटापे की समस्या है तो आपने शरीर का वजन कम करना आज से ही शुरु कर दें क्योंकि वजन अधिक होने  से टिसू अधिक फैटी हो जाते हैं जिस कारण गला पूरी तरह नहीं खुल पाता और सांस लेने में परेशानी आती है तथा खर्राटे आते हैं।

Post a Comment

इस पेज / वेबसाइट की त्रुटियों / गलतियों को यहाँ दर्ज कीजिये
(Errors/mistakes on this page/website enter here)

Previous Post Next Post