Today's history | Aaj Ka Itihaas | आज का इतिहास

आज का इतिहास | दिनांक 27 मार्च 2022
Today in History in Hindi (India and World) : देश (भारत) और दुनिया (विश्व) में आज के दिन कई महत्वपूर्ण घटनाएं (Historical Events) घटित हुई जो हमेशा के लिए इतिहास के पन्नों में दर्ज होकर रह गईं हैं। विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में भी अक्सर इतिहास से जुड़े प्रश्न (Today History Questions) जरूर पूछे जाते है। प्रत्येक दिन (aaj ka itihas) कुछ न कुछ ऐसा होता है, जिसका भारत और विश्व में विशेष महत्व होता है जैसे: खेल-जगत में किसी रिकॉर्ड का बनना, किसी प्रसिद्ध व्यक्ति का जन्म व मृत्यु, किसी देश द्वारा स्वतंत्रता प्राप्त करना, विश्व इतिहास में हुई युद्ध या संधि, कोई भौगोलिक खोज, आज के दिन के महत्वपूर्ण राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय दिवस, विज्ञान में अविष्कार, आज के दिन की खास बातें आदि।
इतिहास में आज के दिन का महत्व (Importance of today’s day in history):
इस पोस्ट में हमने आज का इतिहास (Today History) से जुड़े यानि कि प्रत्येक तिथि के अनुसार इतिहास की बारे व इतिहास से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य यहाँ हमने उनके वर्ष काल के अनुसार प्रकाशित किए है जिनके आधार पर आप इतिहास से जुडी सामान्य ज्ञान जानकारी प्राप्त कर सकते है कि आखिर आज की तिथि में भारत और विश्व में क्या खास हुआ। तो आइये जानते है प्रत्येक दिनांक के अनुसार आज का इतिहास Today History.
Today's history 27 March 2022
- 1668- इंग्लैंड के शासक चार्ल्स द्वितीय ने बाॅम्बे (अब मुम्बई) को ईस्ट इंडिया कंपनी के हवाले किया था।
- 1708- अंग्रेजी सिंहासन से जेम्स तृतीय के दावेदार दुनकिर्क को हटाया गया।
- 1709- हर्दिंग्वेल्द का तटबंध टूटा।
- 1782- चार्ल्स वाटसन-वेंटवर्थ, रॉकिंगहम के द्वितीय मारक्वेस ग्रेट ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बने।
- 1841- पहले स्टीम फायर इंजन का सफल परीक्षण न्यूयॉर्क में किया गया।
- 1845- जर्मनी के एक अन्य भौतिकशास्त्री तथा गणितज्ञ वेलहेलम रोंगटन का जन्म हुआ। उन्होंने सन् 1895 ईसवी में विशेष किरण एक्सरे का पता लगाया।
- 1871- पहला अंतरराष्ट्रीय रग्बी मैच स्कॉटलैंड और इंग्लैंड के बीच खोला गया, जिसमें स्कॉटलैंड ने जीत हासिल की थी।
- 1898- भारत के मुसलमानों के लिए आधुनिक शिक्षा की शुरूआत करने वाले सर सैयद अहमद खान की पुण्यतिथि। इन्होंने मुहम्मदन एंग्लो-ओरिएंटल कॉलेज की स्थापना की जो बाद में अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी बना।
- 1899- इंग्लैंड और फ्रांस के बीच पहला अंतरराष्ट्रीय रेडियो प्रसारण इतालवी आविष्कारक जी मारकोनी द्वारा किया गया।
- 1944- लिथुआनिया में दो हजार यहूदियों की हत्या कर दी गई।
- 1961- पहला विश्व रंगमंच दिवस मनाने की शुरुआत हुई।
- 1964- अलास्का में 8.4 की तीव्रता वाले भूकंप से 118 लोगों की मौत हुई।
- 1977- टेनेरीफ में दो जंबो विमान हवाई पट्टी पर टकराने से दुनिया की सबसे भयानक विमान दुर्घटना हुई थी, जिसमें 583 लोग मारे गए थे।
- 1982- एएफएमए चौधरी बंगलादेश के राष्ट्रपति नियुक्त किए गए।
- 1989- अंतरिक्ष में अमेरिका के मिसाइल रोधी उपग्रह का परीक्षण विफल हुआ।
- 1994- टीवी टाइकून सिल्वियो बर्लुस्कोनी के दाएं विंग गठबंधन ने इटली आम चुनाव जीता।
- 2002- फसह नरसंहार: एक आत्मघाती बम हमलावर ने तान्या इसराइल में 29 लोगों को मारा।
- 2003- रूस ने घातक टोपोल आर एस-12 एम बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण किया।
- 2008- अंतरिक्ष यान एंडेवर पृथ्वी पर सफलतापूर्वक सुरक्षित लौटा।
- 2010- भारत ने उड़ीसा के चांदीपुर परमाणु प्रौद्योगिकी से लैस प्रक्षेपास्त्र धनुष और पृथ्वी 2 का सफल परीक्षण किया।
- 2011- जापान के फुकुशिमा में भूकंप के बाद क्षतिग्रस्त परमाणु ऊर्जा संयंत्र की एक इकाई में रेडियोधर्मी विकिरण सामान्य से एक करोड़ गुना अधिक पाया गया।
- 2012- विश्व नेताओं ने दक्षिण कोरिया में एक शिखर सम्मेलन के दौरान परमाणु सुरक्षा के बारे में चर्चा की।
- 2013- ताइपे, ताइवान के पास 6.0 की तीव्रता का भूकंप आया, जिसे नांटौ नाम दिया गया था। भूकंप में 19 घायल हुए थे और एक की मौत हुई थी।
- 2014- अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा पहली बार पोप फ्रांसिस से मिलने वैटिकन सिटी गए।
- 2015- पूर्वी अफ्रीकी देश सोमालिया की राजधानी मोगादिशु में आतंकी संगठन अल-शबाब ने हमला कर यहां के एक होटल पर अस्थाई रूप से कब्जा कर लिया था।
- 2016- गुलशन-ए-इकबाल पार्क लाहौर में एक आत्मघाती विस्फोट में 70 से अधिक लोग मारे गए और लगभग 300 अन्य घायल हुए थे।
Post a Comment
इस पेज / वेबसाइट की त्रुटियों / गलतियों को यहाँ दर्ज कीजिये
(Errors/mistakes on this page/website enter here)