Today's history | Aaj Ka Itihaas | आज का इतिहास

आज का इतिहास | दिनांक 28 मार्च 2022
Today in History in Hindi (India and World) : देश (भारत) और दुनिया (विश्व) में आज के दिन कई महत्वपूर्ण घटनाएं (Historical Events) घटित हुई जो हमेशा के लिए इतिहास के पन्नों में दर्ज होकर रह गईं हैं। विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में भी अक्सर इतिहास से जुड़े प्रश्न (Today History Questions) जरूर पूछे जाते है। प्रत्येक दिन (aaj ka itihas) कुछ न कुछ ऐसा होता है, जिसका भारत और विश्व में विशेष महत्व होता है जैसे: खेल-जगत में किसी रिकॉर्ड का बनना, किसी प्रसिद्ध व्यक्ति का जन्म व मृत्यु, किसी देश द्वारा स्वतंत्रता प्राप्त करना, विश्व इतिहास में हुई युद्ध या संधि, कोई भौगोलिक खोज, आज के दिन के महत्वपूर्ण राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय दिवस, विज्ञान में अविष्कार, आज के दिन की खास बातें आदि।
इतिहास में आज के दिन का महत्व (Importance of today’s day in history):
इस पोस्ट में हमने आज का इतिहास (Today History) से जुड़े यानि कि प्रत्येक तिथि के अनुसार इतिहास की बारे व इतिहास से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य यहाँ हमने उनके वर्ष काल के अनुसार प्रकाशित किए है जिनके आधार पर आप इतिहास से जुडी सामान्य ज्ञान जानकारी प्राप्त कर सकते है कि आखिर आज की तिथि में भारत और विश्व में क्या खास हुआ। तो आइये जानते है प्रत्येक दिनांक के अनुसार आज का इतिहास Today History.
Today's history 28 March 2022
- 1561- अकबर ने मालवा की राजधानी सांरगपुर पर हमला कर बाजबहादुर को हराया था।
- 1572- हॉलैंड में स्पेन के सेना कमांडर के अत्याचारों के विरुद्ध जनान्दोलन आरंभ हुआ।
- 1736- ब्रिटेन के आविष्कारक जेम्स वाट का उत्तरी इंग्लैंड में ग्रिनीक नगर में जन्म हुआ।
- 1795- पोलैंड का विभाजन हुआ।
- 1802- हाइनरिक विल्हेम मथायस ओल्बर्स ने क्षुद्रग्रह पल्लास का पता लगाया।
- 1806- वाशिंगटन कॉलेज (अब वाशिंगटन और जेफरसन कॉलेज) की स्थापना पेंसिल्वेनिया महासभा द्वारा की गई।
- 1809- मेडलिन युद्ध में फ्रांस के हाथों स्पेन की हार हुई।
- 1891- पहला विश्व भारोत्तोलन चैंपियनशिप आयोजित किया गया।
- 1922- अमेरिकी आविष्कारक ब्रेडली ए फिस्के ने माइक्रोफिल्म पठन यंत्र का पेटेंट कराया।
- 1930- तुर्की के बहुत से शहरों का नाम बदला गया। इसी दिन से राजधानी 'अंगोरा' को 'अंकारा' और 'कॉन्सटानिनोपल' का नाम बदलकर 'इस्तांबुल' कर दिया गया।
- 1941- नजरबंदी में रह रहे नेताजी सुभाष चंद्र बोष कोलकाता से भागकर बर्लिन पहुंचे।
- 1949- अमेरिका के रक्षा सचिव जेम्स फोरेस्टल ने अचानक इस्तीफा दिया।
- 1959- चीन ने तिब्बत की सरकार भंग की और पांचेन लामा को पदासीन किया।
- 1962- सीरिया में सैन्य विद्रोह के बाद राष्ट्रपति नादिम अल-कुद्सी देश छोड़कर भागे।
- 1965- डॉक्टर मार्टिन लूथर किंग ने काले अमेरिकियों के अधिकारों के लिए एलाबामा की राजधानी मॉटगुमरी में 25 हजार लोगों के साथ मार्च निकाला।
- 1972- तत्कालीन सोवियत रूस ने परमाणु परीक्षण किया।
- 1999- विनस विलियम्स ने बहन सेरेना को हराकर लिप्टन कप जीता, 115 सालों में यह पहला मौका आया।
- 2005- सुमात्रा द्वीप में 8.7 तीव्रता के भूकंप ने पूरे इंडोनेशिया को हिला दिया था। यह भूकंप 1965 के बाद आने वाला चौथा सबसे बड़ा भूकंप था। जिसमें करीब एक हजार लोगों की मौत हुई थी।
- 2006- अमेरिका ने पाकिस्तान के पेशावर में स्थित अपना वाणिज्य दूतावास बंद किया।
- 2007- अमेरिका में सीनेट ने इराक से सेना वापसी को मंजूरी प्रदान की।
- 2011- भारत में बाघों की संख्या में बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। गणना के बाद वर्ष 2006 में 1411 के मुकाबले इनकी संख्या 1706 हो गई।
- 2013- इंटरनेट पर इतिहास का सबसे बड़ा हमला हुआ। दुनियाभर में इंटरनेट की रफ्तार धीमी हुई।
- 2015- साइना नेहवाल दुनिया की नंबर एक महिला बैडमिंटन खिलाड़ी बनीं।
- 2017- बिहार में पूर्ण शराबबंदी को लागू करने के लिए मुख्यमंत्री नितीश कुमार को जैन श्वेतांबर तेरापंथी महासभा द्वारा अणुव्रत पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
Post a Comment
इस पेज / वेबसाइट की त्रुटियों / गलतियों को यहाँ दर्ज कीजिये
(Errors/mistakes on this page/website enter here)