Today's history | Aaj Ka Itihaas | आज का इतिहास

आज का इतिहास | दिनांक 13 अप्रैल 2022
Today in History in Hindi (India and World) : देश (भारत) और दुनिया (विश्व) में आज के दिन कई महत्वपूर्ण घटनाएं (Historical Events) घटित हुई जो हमेशा के लिए इतिहास के पन्नों में दर्ज होकर रह गईं हैं। विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में भी अक्सर इतिहास से जुड़े प्रश्न (Today History Questions) जरूर पूछे जाते है। प्रत्येक दिन (aaj ka itihas) कुछ न कुछ ऐसा होता है, जिसका भारत और विश्व में विशेष महत्व होता है जैसे: खेल-जगत में किसी रिकॉर्ड का बनना, किसी प्रसिद्ध व्यक्ति का जन्म व मृत्यु, किसी देश द्वारा स्वतंत्रता प्राप्त करना, विश्व इतिहास में हुई युद्ध या संधि, कोई भौगोलिक खोज, आज के दिन के महत्वपूर्ण राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय दिवस, विज्ञान में अविष्कार, आज के दिन की खास बातें आदि।
इतिहास में आज के दिन का महत्व (Importance of today’s day in history):
इस पोस्ट में हमने आज का इतिहास (Today History) से जुड़े यानि कि प्रत्येक तिथि के अनुसार इतिहास की बारे व इतिहास से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य यहाँ हमने उनके वर्ष काल के अनुसार प्रकाशित किए है जिनके आधार पर आप इतिहास से जुडी सामान्य ज्ञान जानकारी प्राप्त कर सकते है कि आखिर आज की तिथि में भारत और विश्व में क्या खास हुआ। तो आइये जानते है प्रत्येक दिनांक के अनुसार आज का इतिहास Today History.
Today's history 13 April 2022
- 1699- सिखों के दसवें गुरू गोविंद सिंह ने खालसा पंथ की स्थापना की।
- 1772- वॉरेन हेस्टिंग्स ईस्ट इंडिया कंपनी की बंगाल समिति के अध्यक्ष नियुक्त हुए।
- 1796- इटली की जंग में नेपोलियन ने आस्ट्रिया को हराया।
- 1890- भारत की पहली फिल्म ‘श्रीपुंडलीक’ का निर्माण करने वाले फिल्मकार दादासाहब तोरणे का जन्म।
- 1919- अमृतसर के जलियांवाला बाग में नृशंस हत्याकांड हुआ। ब्रिटिश जनरल डायर ने जलियांवाला बाग में सभा कर रहे निहत्थे लोगों पर गोलियां चलवाईं जिसमें सरकारी आंकड़ों के मुताबिक 379 लोग मारे गए तथा 1200 से अधिक घायल हुए।
- 1939- भारत में अंग्रजों के साथ हथियारबंद संघर्ष के लिए हिंदुस्तानी लाल सेना (इंडियन रेड आर्मी) का गठन हुआ। 1941- तत्कालीन सोवियत संघ और जापान ने तटस्थता संधि पर हस्ताक्षर किये।
- 1944- तत्कालीन सोवियत संघ और न्यूजीलैंड के बीच राजनयिक संबंध स्थापित हुए।
- 1960- फ्रांस सहारा मरूस्थल में परमाणु बम का परीक्षण करने वाला चौथा देश बना।
- 1970- चन्द्रमा की यात्रा पर रवाना हुए अमेरिकी अंतरिक्ष यान अपोलो 13 के ईंधन टैंक में विस्फोट हुआ।
- 1973- फ़िल्म अभिनेता बलराज साहनी का निधन।
- 1980- अमेरिका ने मास्को में हो रहे ग्रीष्मकालीन ओलंपिक खेलों का बहिष्कार किया।
- 1984- भारतीय क्रिकेट टीम ने शारजाह में पाकिस्तान को 58 रनों से हराकर पहली बार एशिया कप जीता।
- 1997- अमरीका के गोल्फ़ खिलाड़ी एल्ड्रिक टाइगर वुड्स 21 साल की उम्र में यूएस मास्टर्स चैंपियनशिप जीतने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए।
- 2000- लारा दत्ता मिस यूनिवर्स चुनी गई।
- 2005- विश्वनाथन आनन्द चौथी बार ‘विश्व शतरंज चैम्पियन’ बने।
- 2013- पाकिस्तान के पेशावर में बस में धमाके से आठ लोगों की मौत।
- 2014- बुब्बा वास्टन, अमेरिकी गोल्फर, ने 2014 में लगातार दूसरी बार मास्टर टूर्नामेंट जीता।
- 2015- चेक राजनेता वीट जेडली का ने क्रोएशिया और सर्बिया के बीच भूमि के एक पैच पर माइक्रोनिएशन लिबरलैंड की घोषणा की।
Post a Comment
इस पेज / वेबसाइट की त्रुटियों / गलतियों को यहाँ दर्ज कीजिये
(Errors/mistakes on this page/website enter here)