Today's history | Aaj Ka Itihaas | आज का इतिहास

आज का इतिहास | दिनांक 18 अप्रैल 2022
Today in History in Hindi (India and World) : देश (भारत) और दुनिया (विश्व) में आज के दिन कई महत्वपूर्ण घटनाएं (Historical Events) घटित हुई जो हमेशा के लिए इतिहास के पन्नों में दर्ज होकर रह गईं हैं। विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में भी अक्सर इतिहास से जुड़े प्रश्न (Today History Questions) जरूर पूछे जाते है। प्रत्येक दिन (aaj ka itihas) कुछ न कुछ ऐसा होता है, जिसका भारत और विश्व में विशेष महत्व होता है जैसे: खेल-जगत में किसी रिकॉर्ड का बनना, किसी प्रसिद्ध व्यक्ति का जन्म व मृत्यु, किसी देश द्वारा स्वतंत्रता प्राप्त करना, विश्व इतिहास में हुई युद्ध या संधि, कोई भौगोलिक खोज, आज के दिन के महत्वपूर्ण राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय दिवस, विज्ञान में अविष्कार, आज के दिन की खास बातें आदि।
इतिहास में आज के दिन का महत्व (Importance of today’s day in history):
इस पोस्ट में हमने आज का इतिहास (Today History) से जुड़े यानि कि प्रत्येक तिथि के अनुसार इतिहास की बारे व इतिहास से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य यहाँ हमने उनके वर्ष काल के अनुसार प्रकाशित किए है जिनके आधार पर आप इतिहास से जुडी सामान्य ज्ञान जानकारी प्राप्त कर सकते है कि आखिर आज की तिथि में भारत और विश्व में क्या खास हुआ। तो आइये जानते है प्रत्येक दिनांक के अनुसार आज का इतिहास Today History.
Today's history 18 April 2022
- 1612 - मुगल बादशाह शाहजहां ने मुमताज से निकाह किया।
- 1859 - वर्ष 1857 विद्रोह के नेता तात्यां तोपे को फांसी दी गयी।
- 1906 - सैन फ्रांसिस्को में भूकंप और आग से लगभग 4000 लोगों की मौत।
- 1917 - महात्मा गांधी ने सत्याग्रह के लिए बिहार के चंपारण का चयन किया।
- 1930 - सूर्य सेन उर्फ मास्टर दा और इंडियन रिपब्लिकन आर्मी के 62 लोगों ने चटगांव शस्त्रागार पर धावा बोला।
- 1948 - नीदरलैंड के हेग में अंतरराष्ट्रीय न्यायालय का गठन हुआ।
- 1950 - विनोबा भावे ने आंध्र प्रदेश (अब तेलंगाना) के पचमपल्ली गाँव से भूदान आंदोलन की शुरुआत की।
- 1955 - महान वैज्ञानिक अल्बर्ट आइंस्टीन का निधन हुआ।
- 1971 - सम्राट अशोक नामक देश का पहला जंबो जेट विमान 747 मुंबई में उतरा।
- 1978- प्रख्यात लेखक खुशवंत सिंह के पिता शोभा सिंह का निधन।
- 1980 - जिंबाब्वे ने ब्रिटेन से स्वतंत्रता मिलने की घोषणा की।
- 1991 - केरल भारत का पहला पूर्ण साक्षर राज्य घोषित हुआ।
- 2013- इराक की राजधानी बगदाद में बम धमाकों में 27 की मौत, 65 घायल।
- 2014- माउंट एवरेस्ट पर हिमस्खलन से नेपाल के 12 पर्वतारोहियों की मौत।
Post a Comment
इस पेज / वेबसाइट की त्रुटियों / गलतियों को यहाँ दर्ज कीजिये
(Errors/mistakes on this page/website enter here)