Today's history | Aaj Ka Itihaas | आज का इतिहास

आज का इतिहास | दिनांक 21 अप्रैल 2022
Today in History in Hindi (India and World) : देश (भारत) और दुनिया (विश्व) में आज के दिन कई महत्वपूर्ण घटनाएं (Historical Events) घटित हुई जो हमेशा के लिए इतिहास के पन्नों में दर्ज होकर रह गईं हैं। विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में भी अक्सर इतिहास से जुड़े प्रश्न (Today History Questions) जरूर पूछे जाते है। प्रत्येक दिन (aaj ka itihas) कुछ न कुछ ऐसा होता है, जिसका भारत और विश्व में विशेष महत्व होता है जैसे: खेल-जगत में किसी रिकॉर्ड का बनना, किसी प्रसिद्ध व्यक्ति का जन्म व मृत्यु, किसी देश द्वारा स्वतंत्रता प्राप्त करना, विश्व इतिहास में हुई युद्ध या संधि, कोई भौगोलिक खोज, आज के दिन के महत्वपूर्ण राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय दिवस, विज्ञान में अविष्कार, आज के दिन की खास बातें आदि।
इतिहास में आज के दिन का महत्व (Importance of today’s day in history):
इस पोस्ट में हमने आज का इतिहास (Today History) से जुड़े यानि कि प्रत्येक तिथि के अनुसार इतिहास की बारे व इतिहास से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य यहाँ हमने उनके वर्ष काल के अनुसार प्रकाशित किए है जिनके आधार पर आप इतिहास से जुडी सामान्य ज्ञान जानकारी प्राप्त कर सकते है कि आखिर आज की तिथि में भारत और विश्व में क्या खास हुआ। तो आइये जानते है प्रत्येक दिनांक के अनुसार आज का इतिहास Today History.
Today's history 21 April 2022
- 1451 – लोदी वंश का संस्थापक बहलोल लोदी खां दिल्ली का शासक बना।
- 1526 – मुगल शासक बाबर और इब्राहिम लोदी के बीच पानीपत की पहली लड़ाई में इब्राहिम लोदी मारा गया।
- 1572 – फ्रांस और इंग्लैंड के बीच स्पेन के खिलाफ सैन्य समझौते पर हस्ताक्षर हुए।
- 1654 – इंग्लैंड और स्वीडन के बीच व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर।
- 1720 – बाजी राव प्रथम, पेशवा बालाजी विश्वनाथ के उत्तराधिकारी बने।
- 1739 – स्पेन और आस्ट्रिया के बीच शांति समझौते पर हस्ताक्षर किए गए।
- 1782 – थाईलैंड की राजधानी बैंकाक शहर की स्थापना हुई।
- 1895 – अमेरिका में विकसित पहले फिल्म प्रोजेक्टर 'पैनटॉप्टिकॉन' का प्रदर्शन किया गया।
- 1910 – टॉम सायर तथा हकलबरी फिन जैसे संजीदा किरदारों के रचियता अमेरिकी लेखक मार्क ट्वेन का निधन।
- 1938 – सारे जहां से अच्छा हिंदोस्ता हमारा... के रचियता उर्दू भाषा के मशहूर शायर मोहम्मद इकबाल का लाहौर में निधन।
- 1941 – यूनान ने नाजी जर्मनी के समक्ष आत्मसमर्पण किया।
- 1945 – दूसरे विश्व युद्ध के दौरान सोवियत संघ ने बर्लिन के बाहरी इलाके पर कब्जा किया। 1960 – ब्रासीलिया शहर को ब्राजील की राजधानी बनाया गया।
- 1967 – यूनान में सैन्य तख्तापलट हुआ।
- 1975 – दक्षिण वियतनाम के राष्ट्रपति गुएन वान थिऊ को इस्तीफा देने पर मजबूर किया गया।
- 1983 – ब्रिटेन में एक पाउंड का सिक्का पेश किया गया।
- 1987 – श्रीलंका की राजधानी कोलंबो में एक बम धमाके में सौ से अधिक लोगों की मौत हुई।
- 1996 – भारतीय वायु सेना के संजय थापर को पैराशूट के जरिए उत्तरी धुव्र पर उतारा गया। 2013 – आंकड़ों की बाजीगरी में मशीन को मात देने वाली शकुन्तला देवी का निधन हुआ।
Post a Comment
इस पेज / वेबसाइट की त्रुटियों / गलतियों को यहाँ दर्ज कीजिये
(Errors/mistakes on this page/website enter here)