Today's history | Aaj Ka Itihaas | आज का इतिहास

आज का इतिहास | दिनांक 29 अप्रैल 2022
Today in History in Hindi (India and World) : देश (भारत) और दुनिया (विश्व) में आज के दिन कई महत्वपूर्ण घटनाएं (Historical Events) घटित हुई जो हमेशा के लिए इतिहास के पन्नों में दर्ज होकर रह गईं हैं। विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में भी अक्सर इतिहास से जुड़े प्रश्न (Today History Questions) जरूर पूछे जाते है। प्रत्येक दिन (aaj ka itihas) कुछ न कुछ ऐसा होता है, जिसका भारत और विश्व में विशेष महत्व होता है जैसे: खेल-जगत में किसी रिकॉर्ड का बनना, किसी प्रसिद्ध व्यक्ति का जन्म व मृत्यु, किसी देश द्वारा स्वतंत्रता प्राप्त करना, विश्व इतिहास में हुई युद्ध या संधि, कोई भौगोलिक खोज, आज के दिन के महत्वपूर्ण राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय दिवस, विज्ञान में अविष्कार, आज के दिन की खास बातें आदि।
इतिहास में आज के दिन का महत्व (Importance of today’s day in history):
इस पोस्ट में हमने आज का इतिहास (Today History) से जुड़े यानि कि प्रत्येक तिथि के अनुसार इतिहास की बारे व इतिहास से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य यहाँ हमने उनके वर्ष काल के अनुसार प्रकाशित किए है जिनके आधार पर आप इतिहास से जुडी सामान्य ज्ञान जानकारी प्राप्त कर सकते है कि आखिर आज की तिथि में भारत और विश्व में क्या खास हुआ। तो आइये जानते है प्रत्येक दिनांक के अनुसार आज का इतिहास Today History.
Today's history 29 April 2022
- 1661: चीन के मिंग वंश ने ताइवान पर कब्जा किया।
- 1639: दिल्ली में लाल किले की नींव रखी गई।
- 1813: अमेरिका में जेएफ हम्मेल ने रबर का पेटेंट कराया।
- 1848: सुप्रसिद्ध चित्रकार राजा रवि वर्मा का जन्म।
- 1930: ब्रिटेन और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेलिफोन सेवा की शुरुआत।
- 1939: नेताजी सुभाषचंद्र बोस ने कांग्रेस से इस्तीफा दिया।
- 1954: प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू और चीन के झाउ एनलाई ने शांतिपूर्ण सहअस्तित्व के पांच सिद्धांतों पर हस्ताक्षर किए। भारत में इसे पंचशील संधि कहते हैं। यह संधि 3 जून को लागू हुई थी।
- 1978: अफगानिस्तान के विद्रोही गुट ने सत्ता हासिल की। काबुल रेडियो पर घोषणा की गई कि उपराष्ट्रपति, रक्षा मंत्री, गृह मंत्री और वायुसेनाध्यक्ष लड़ाई में मारे गए हैं।
- 1991: बांग्लादेश के चटगांव में आए चक्रवाती तूफान में एक लाख 38 हजार लोग मारे गए और दस लाख लोग बेघर हो गए।
- 1993: पहली बार बकिंघम पैलेस को आम जनता के लिए खोला गया और जिसे देखने के लिए आठ पाउंड का टिकट लगा।
- 1999ः नई दिल्ली में बारटेंडर जेसिका लाल की मनु शर्मा ने एक बार में गोली मारकर हत्या कर दी थी। जेसिका लाल हत्याकांड एक चर्चित केस बना। 2006 में शर्मा को दोषी ठहराकर उम्रकैद की सजा सुनाई गई। 2011 में इस पर एक फिल्म भी बनी- ‘नो वन किल्ड जेसिका’।
- 2005: सीरिया ने लेबनान से अपनी सेना को वापस बुलाया।
- 2006: पाकिस्तान ने हत्फ-6 का परीक्षण किया।
- 2008: भारत और ईरान के बीच 7 बिलियन डॉलर की गैस पाइपलाइन का मुद्दा एजेंडे में टॉप पर था, जब अमेरिका की प्रोजेक्ट पर आपत्तियों के बावजूद इरान के प्रेसिडेंट भारत आए थे।
- 2010ः भारत और पाकिस्तान के प्रधानमंत्रियों ने डिप्लोमैट्स के बीच शांति वार्ता पर बातचीत शुरू करने पर सहमति दी। 2008 के मुंबई हमले के बाद बढ़े तनाव को शांत करने की कोशिश पहली बार दोनों देशों के नेताओं ने की।
- 2011: लंदन के ऐतिहासिक चर्च वेस्टमिंस्टर एबे में ब्रिटिश राजकुमार विलियम और केट मिड्लटन का विवाह हुआ।
- 2020: बॉलीवड अभिनेता इरफान खान का निधन हुआ।
Post a Comment
इस पेज / वेबसाइट की त्रुटियों / गलतियों को यहाँ दर्ज कीजिये
(Errors/mistakes on this page/website enter here)