Today's history | Aaj Ka Itihaas | आज का इतिहास

आज का इतिहास | दिनांक 4 अप्रैल 2022
Today in History in Hindi (India and World) : देश (भारत) और दुनिया (विश्व) में आज के दिन कई महत्वपूर्ण घटनाएं (Historical Events) घटित हुई जो हमेशा के लिए इतिहास के पन्नों में दर्ज होकर रह गईं हैं। विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में भी अक्सर इतिहास से जुड़े प्रश्न (Today History Questions) जरूर पूछे जाते है। प्रत्येक दिन (aaj ka itihas) कुछ न कुछ ऐसा होता है, जिसका भारत और विश्व में विशेष महत्व होता है जैसे: खेल-जगत में किसी रिकॉर्ड का बनना, किसी प्रसिद्ध व्यक्ति का जन्म व मृत्यु, किसी देश द्वारा स्वतंत्रता प्राप्त करना, विश्व इतिहास में हुई युद्ध या संधि, कोई भौगोलिक खोज, आज के दिन के महत्वपूर्ण राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय दिवस, विज्ञान में अविष्कार, आज के दिन की खास बातें आदि।
इतिहास में आज के दिन का महत्व (Importance of today’s day in history):
इस पोस्ट में हमने आज का इतिहास (Today History) से जुड़े यानि कि प्रत्येक तिथि के अनुसार इतिहास की बारे व इतिहास से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य यहाँ हमने उनके वर्ष काल के अनुसार प्रकाशित किए है जिनके आधार पर आप इतिहास से जुडी सामान्य ज्ञान जानकारी प्राप्त कर सकते है कि आखिर आज की तिथि में भारत और विश्व में क्या खास हुआ। तो आइये जानते है प्रत्येक दिनांक के अनुसार आज का इतिहास Today History.
Today's history 4 April 2022
- 1716- रूस और प्रशिया की सेनाओं ने उत्तर जर्मनी के विस्मार पर कब्जा किया।
- 1721- रॉबर्ट वाल्पोल ग्रेट ब्रिटेन के पहले प्रधानमंत्री बने।
- 1818- अमेरिकी संसद में राष्ट्रीय ध्वज में लाल रंग की 13 पट्टी और 20 स्टार रखने का फैसला लिया गया।
- 1857- एंग्लो और फ़ारसी युद्ध समाप्त हुआ।
- 1873- यूनाइटेड किंगडम में दुनिया का पहला केनेल क्लब स्थापना।
- 1887- सुसाना मेडोरा साल्टर पहली अमेरिका में महिला महापौर बनी।
- 1889- मशहूर हिन्दी कवि, लेखक, नाटककार एवं पत्रकार माखनलाल चतुर्वेदी का मध्यप्रदेश में जन्म।
- 1905- हिमाचल प्रदेश के कांगडा जिले में भूकंप से करीब 20000 लोगों की मौत।
- 1909- फुटबॉल टीम स्पोर्ट क्लब इंटरनेशनल पोर्टो एलेग्रे ब्राजील में स्थापित किया गया।
- 1910- दार्शनिक श्री अरविन्दो पांडिचेरी (अब पुड्डुचेरी) पहुंचे जहां उन्होंने योग और आध्यात्मिक केन्द्र खोला।
- 1916- अमेरिकी सीनेट ने प्रथम विश्व युद्ध में भाग लेने पर सहमति व्यक्त की।
- 1929- ब्यूजु में रोमानिया के नजदीक एक रेलगाड़ी के पटरी से उतरी, 20 लोग मारे गए और 59 घायल हुए।
- 1932- वैजिस्लाव मरिन्कोविक यूगोस्लाविया के प्रधानमंत्री बने।
- 1946- स्वतंत्रता सेनानी सागरमल गोपा का निधन।
- 1949- उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) की स्थापना हुई।
- 1960- अफ्रीकी देश सेनेगल ने फ्रांस से स्वतंत्रता हासिल करने की घोषणा की।
- 1960- सेनेगल ने फ्रांस के साथ बिजली समझौते पर हस्ताक्षर किए।
- 1968- अमेरिकी राजनीतिज्ञ मार्टिन लूथर किंग का निधन।
- 1972- अभिनेत्री लीसा रे का जन्म।
- 1975- बिल गेट्स और पॉल गार्डनर एलन ने माइक्रोसॉफ्ट की स्थापना की।
- 1979- पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री जुल्फिकार अली भुट्टो को फ़ाँसी दी गई।
- 1984- अमेरिकी राष्ट्रपति रोनाल्ड रीगन ने रासायनिक हथियारों पर अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंध के लिए कहा।
- 1997- विश्व बैंक ने क्रयशक्ति क्षमता की दृष्टि से भारत को विश्व की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश घोषित किया।
- 2010- ओडिशा के कोरापुट ज़िले में माओवादियों द्वारा किए गए बारुदी सुरंग विस्फोट में 10 सुरक्षाकर्मियों की मौत।
- 2013-महाराष्ट्र के ठाणे में अवैध रूप से निर्मित इमारत गिरने से 74 लोग मारे गए।
Post a Comment
इस पेज / वेबसाइट की त्रुटियों / गलतियों को यहाँ दर्ज कीजिये
(Errors/mistakes on this page/website enter here)