Today's history | Aaj Ka Itihaas | आज का इतिहास

आज का इतिहास | दिनांक 2 मई 2022
Today in History in Hindi (India and World) : देश (भारत) और दुनिया (विश्व) में आज के दिन कई महत्वपूर्ण घटनाएं (Historical Events) घटित हुई जो हमेशा के लिए इतिहास के पन्नों में दर्ज होकर रह गईं हैं। विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में भी अक्सर इतिहास से जुड़े प्रश्न (Today History Questions) जरूर पूछे जाते है। प्रत्येक दिन (aaj ka itihas) कुछ न कुछ ऐसा होता है, जिसका भारत और विश्व में विशेष महत्व होता है जैसे: खेल-जगत में किसी रिकॉर्ड का बनना, किसी प्रसिद्ध व्यक्ति का जन्म व मृत्यु, किसी देश द्वारा स्वतंत्रता प्राप्त करना, विश्व इतिहास में हुई युद्ध या संधि, कोई भौगोलिक खोज, आज के दिन के महत्वपूर्ण राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय दिवस, विज्ञान में अविष्कार, आज के दिन की खास बातें आदि।
इतिहास में आज के दिन का महत्व (Importance of today’s day in history):
इस पोस्ट में हमने आज का इतिहास (Today History) से जुड़े यानि कि प्रत्येक तिथि के अनुसार इतिहास की बारे व इतिहास से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य यहाँ हमने उनके वर्ष काल के अनुसार प्रकाशित किए है जिनके आधार पर आप इतिहास से जुडी सामान्य ज्ञान जानकारी प्राप्त कर सकते है कि आखिर आज की तिथि में भारत और विश्व में क्या खास हुआ। तो आइये जानते है प्रत्येक दिनांक के अनुसार आज का इतिहास Today History.
Today's history 2 May 2022
- 1519 – इटली के महान चित्रकार लिओनार्दो दा विंची का निधन।
- 1875 – अमेरिका ने 20 सेंट का सिक्का ढालना बंद किया।
- 1885 – बेल्जियम के राजा लियोपोल्ड द्वितीय ने स्वतंत्र स्टेट कांगों की स्थापना की।
- 1921 – ऑस्कर पुरस्कार सम्मानित फिल्म निर्माता निर्देशक सत्यजीत रे का जन्म।
- 1922 – भारत के पेशेवर बिलियर्ड्स खिलाड़ी विल्सन जोन्स का जन्म।
- 1929 – भारतीय राजनीतिज्ञ एवं साहित्यकार विष्णु कांत शास्त्री का जन्म।
- 1929 – भूटान के तीसरे राजा जिग्मे दोरजी वांग्चुक का जन्म।
- 1933 – जर्मनी में हिटलर ने ट्रेड यूनियनों पर प्रतिबंध लगाया।
- 1945 – जर्मनी की आर्मी ने इटली में आत्मसमर्पण किया।
- 1949 – राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की हत्या से संबंधित मामले की सुनवाई शुरू हुई।
- 1950 – फ्रांस ने कोलकाता के पास स्थित अपने उपनिवेश चंद्रनगर को भारत सरकार को सौंपा।
- 1952 – विश्व के पहले जेट विमान डी हैविलैंड कॉमेट वन ने लंदन से जोहान्सबर्ग तक उड़ान भरी।
- 1968 – लोकसभा ने सार्वजनिक भविष्य निधि विधेयक पारित किया।
- 1985- प्रसिद्ध पत्रकार और साहित्यकार बनारसीदास चतुर्वेदी का निधन।
- 1986- अमेरिका की एन. बैन्क्राफ़ उत्तरी ध्रुव पर पहुंचने वाली पहली महिला बनीं।
- 1997 – ब्रिटेन के संसदीय इतिहास में लेबर पार्टी नेता टोनी ब्लेयर सबसे कम उम्र के प्रधानमंत्री बने।
- 1999- मिरया मोस्कोसो पनामा की प्रथम महिला राष्ट्रपति नियुक्त।
- 2003- भारत ने पाकिस्तान के साथ राजनयिक संबंधों को फिर जोड़ने का ऐलान किया। यह रिश्ते दिसंबर 2001 में संसद पर आतंकी हमले के बाद तोड़ दिए गए थे।
- 2008- बर्मा में चक्रवात नरगिस की वजह से 1 लाख 38 हजार लोग मारे गए और लाखों लोग बेघर हुए।।
Post a Comment
इस पेज / वेबसाइट की त्रुटियों / गलतियों को यहाँ दर्ज कीजिये
(Errors/mistakes on this page/website enter here)