Today's history | Aaj Ka Itihaas | आज का इतिहास

आज का इतिहास | दिनांक 20 मई 2022
Today in History in Hindi (India and World) : देश (भारत) और दुनिया (विश्व) में आज के दिन कई महत्वपूर्ण घटनाएं (Historical Events) घटित हुई जो हमेशा के लिए इतिहास के पन्नों में दर्ज होकर रह गईं हैं। विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में भी अक्सर इतिहास से जुड़े प्रश्न (Today History Questions) जरूर पूछे जाते है। प्रत्येक दिन (aaj ka itihas) कुछ न कुछ ऐसा होता है, जिसका भारत और विश्व में विशेष महत्व होता है जैसे: खेल-जगत में किसी रिकॉर्ड का बनना, किसी प्रसिद्ध व्यक्ति का जन्म व मृत्यु, किसी देश द्वारा स्वतंत्रता प्राप्त करना, विश्व इतिहास में हुई युद्ध या संधि, कोई भौगोलिक खोज, आज के दिन के महत्वपूर्ण राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय दिवस, विज्ञान में अविष्कार, आज के दिन की खास बातें आदि।
इतिहास में आज के दिन का महत्व (Importance of today’s day in history):
इस पोस्ट में हमने आज का इतिहास (Today History) से जुड़े यानि कि प्रत्येक तिथि के अनुसार इतिहास की बारे व इतिहास से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य यहाँ हमने उनके वर्ष काल के अनुसार प्रकाशित किए है जिनके आधार पर आप इतिहास से जुडी सामान्य ज्ञान जानकारी प्राप्त कर सकते है कि आखिर आज की तिथि में भारत और विश्व में क्या खास हुआ। तो आइये जानते है प्रत्येक दिनांक के अनुसार आज का इतिहास Today History.
Today's history 20 May 2022
- 1293- जापान के कामाकुरा में आए भूकंप में 30 हजार लोगों की मौत।
- 1378- बहमनी सुल्तान दाऊद शाह की हत्या।
- 1421- दिल्ली के पहले सैयद शासक खिज्र खान की मौत।
- 1609- विलियम शेक्सपियर की कविताओं के पहले संग्रह का लंदन में प्रकाशन।
- 1873- सैन फ्रांसिस्को के कारोबारी लेवी स्ट्रॉस और दर्जी जेकब डेविस को जीन्स का पेटेंट मिला।
- 1891- थॉमस एडिसन के प्रोटोटाइप काइनेटोस्कोप को नेशनल फेडरेशन के सामने पहली बार सार्वजनिक रूप से पेश किया।
- 1902- क्यूबा को अमेरिका से आजादी मिली।
- 1927- सऊदी अरब को ब्रिटेन से आजादी मिली।
- 1932- अंग्रेजों के खिलाफ बगावत का बिगुल फूंकने वाले बिपिन चंद्र पाल का निधन।
- 1965- कमांडर एम एस कोहली के नेतृत्व में पहला भारतीय दल एवरेस्ट की चोटी पर पहुंचने में कामयाब रहा।
- 1965- ब्रिटिश पुलिस को प्रदर्शनकारियों के खिलाफ आंसू गैस के गोले छोड़ने की अनुमति मिली।
- 1972- इंदिरा गांधी ने दूसरे हावड़ा ब्रिज की आधारशिला रखी।
- 1990- हबल स्पेस टेलीस्कोप ने अंतरिक्ष से पहली तस्वीरें भेजी।
- 1995- रूस ने मानव रहित अंतरिक्ष यान का सफल प्रक्षेपण किया।
- 1998- मल्टीबैरल रॉकेट प्रणाली 'पिनाका' का परीक्षण।
- 2003- पाकिस्तान ने उग्रवादी संगठन हिज्बुल मुजाहिद्दीन पर प्रतिबंध लगाया।
- 2006- ढाका में वाइल्डकैट हमले की शुरुआत हुई, जो बंगलादेश की राजधानी सहित इसके आसपास के इलाकों में 18 दिनों तक जारी रहा।
- 2011- प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने मध्य प्रदेश के बीना में हजारों करोड़ की लागत से बनी ऑइल रिफाइनरी देश को समर्पित की।
- 2012- इटली में आए भूकंप में 27 लोगों की मौत।
- 2015- भारतीय अभिनेत्री सुधा शिवपुरी का निधन।
Post a Comment
इस पेज / वेबसाइट की त्रुटियों / गलतियों को यहाँ दर्ज कीजिये
(Errors/mistakes on this page/website enter here)