Today's history | Aaj Ka Itihaas | आज का इतिहास

आज का इतिहास | दिनांक 21 मई 2022
Today in History in Hindi (India and World) : देश (भारत) और दुनिया (विश्व) में आज के दिन कई महत्वपूर्ण घटनाएं (Historical Events) घटित हुई जो हमेशा के लिए इतिहास के पन्नों में दर्ज होकर रह गईं हैं। विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में भी अक्सर इतिहास से जुड़े प्रश्न (Today History Questions) जरूर पूछे जाते है। प्रत्येक दिन (aaj ka itihas) कुछ न कुछ ऐसा होता है, जिसका भारत और विश्व में विशेष महत्व होता है जैसे: खेल-जगत में किसी रिकॉर्ड का बनना, किसी प्रसिद्ध व्यक्ति का जन्म व मृत्यु, किसी देश द्वारा स्वतंत्रता प्राप्त करना, विश्व इतिहास में हुई युद्ध या संधि, कोई भौगोलिक खोज, आज के दिन के महत्वपूर्ण राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय दिवस, विज्ञान में अविष्कार, आज के दिन की खास बातें आदि।
इतिहास में आज के दिन का महत्व (Importance of today’s day in history):
इस पोस्ट में हमने आज का इतिहास (Today History) से जुड़े यानि कि प्रत्येक तिथि के अनुसार इतिहास की बारे व इतिहास से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य यहाँ हमने उनके वर्ष काल के अनुसार प्रकाशित किए है जिनके आधार पर आप इतिहास से जुडी सामान्य ज्ञान जानकारी प्राप्त कर सकते है कि आखिर आज की तिथि में भारत और विश्व में क्या खास हुआ। तो आइये जानते है प्रत्येक दिनांक के अनुसार आज का इतिहास Today History.
Today's history 21 May 2022
- 1502- पुर्तगाल के जोआओ दा नोवा ने दक्षिण अटलांटिक महासागर में सेंट हेलेना द्वीप की खोज की।
- 1819- अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर की सड़कों पर पहली बार साइकिल देखी गई जिसे स्विफ्ट वॉकर कहा जाता था।
- 1840- न्यूजीलैंड को ब्रिटेन का उपनिवेश घोषित किया गया।
- 1851- दक्षिण अमेरिका के कोलंबिया में गुलामी प्रथा समाप्त हुई।
- 1881- अमेरिकी रेड क्रॉस संस्था की स्थापना।
- 1904- पेरिस में फुटबॉल की सर्वोच्च संस्था अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल महासंघ फीफा की स्थापना।
- 1918- अमेरिकी प्रतिनिधि सभा ने महिलाओं को मतदान की अनुमति दी।
- 1927- अमेरिका के एक पायलट चार्ल्स लिंडनबर्ग ने एक छोटे से विमान से न्यूयॉर्क से पेरिस के बीच बिना रुके पहली अटलांटिक पार उड़ान भरी।
- 1935- क्वेटा शहर (अब पाकिस्तान में) भूकंप में बुरी तरह तबाह 30 हजार से अधिक लोगों की मौत।
- 1961- दक्षिण अफ्रीका के अलबामा के मोंटगुमरी शहर में श्वेत और अश्वेत लोगों के बीच टकराव। रंगभेद का विरोध करने वाले डाॅ. मार्टिन लूथर किंग की सभा के दौरान श्वेत लोगों द्वारा हंगामा करने से झगड़ा शुरू हुआ।
- 1991- तमिलनाडु के श्रीपेरंबदूर में आत्मघाती बम हमले में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या।
- 1994- सुष्मिता सेन ने मनीला में संपन्न 43वीं मिस यूनीवर्स प्रतियोगिता में जीत हासिल की।
- 1994- दक्षिणी यमन ने 1994 में उत्तरी यमन से अलग होने की घोषणा की।
- 1996- प्रसिद्ध शीतल पेय कंपनी पेप्सिको ने 1996 में विश्व में पहली बार अंतरिक्ष में विज्ञापन फिल्म बनाने की घोषणा की।
- 1996- 32 वर्षों तक लगातार इंडोनेशिया पर शासन करने वाले राष्ट्रपति सुहार्तो ने इस्तीफा दिया।
- 2002- बंगलादेश के पूर्व राष्ट्रपति एचएम इरशाद को छह महीने कारावास की सजा सुनाई गई।
- 2003- विश्व के 190 से भी अधिक देशों ने जिनेवा में तम्बाकू के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय संधि पर हस्ताक्षर किये।
- 2010- दुबई से मेंगलोर आ रहे एयर इंडिया के विमान IX-182 के दुर्घटनाग्रस्त होने से 166 में से 158 यात्री मारे गए।
- 2010- दार्जिलिंग में अखिल भारतीय गोरखा लीग के अध्यक्ष मदन तमांग की हत्या हुई।
- 2011- रेडियो ब्रॉडकास्टर हैरोल्ड कैम्पिंग ने भविष्यवाणी की कि दुनिया इस तारीख को खत्म हो जाएगी।
- 2012- हिमारा के पास एक बस दुर्घटना में 13 लोगों की मौत की और 21 अन्य घायल हो गए थे।
Post a Comment
इस पेज / वेबसाइट की त्रुटियों / गलतियों को यहाँ दर्ज कीजिये
(Errors/mistakes on this page/website enter here)