Today's history | Aaj Ka Itihaas | आज का इतिहास

आज का इतिहास | दिनांक 24 मई 2022
Today in History in Hindi (India and World) : देश (भारत) और दुनिया (विश्व) में आज के दिन कई महत्वपूर्ण घटनाएं (Historical Events) घटित हुई जो हमेशा के लिए इतिहास के पन्नों में दर्ज होकर रह गईं हैं। विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में भी अक्सर इतिहास से जुड़े प्रश्न (Today History Questions) जरूर पूछे जाते है। प्रत्येक दिन (aaj ka itihas) कुछ न कुछ ऐसा होता है, जिसका भारत और विश्व में विशेष महत्व होता है जैसे: खेल-जगत में किसी रिकॉर्ड का बनना, किसी प्रसिद्ध व्यक्ति का जन्म व मृत्यु, किसी देश द्वारा स्वतंत्रता प्राप्त करना, विश्व इतिहास में हुई युद्ध या संधि, कोई भौगोलिक खोज, आज के दिन के महत्वपूर्ण राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय दिवस, विज्ञान में अविष्कार, आज के दिन की खास बातें आदि।
इतिहास में आज के दिन का महत्व (Importance of today’s day in history):
इस पोस्ट में हमने आज का इतिहास (Today History) से जुड़े यानि कि प्रत्येक तिथि के अनुसार इतिहास की बारे व इतिहास से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य यहाँ हमने उनके वर्ष काल के अनुसार प्रकाशित किए है जिनके आधार पर आप इतिहास से जुडी सामान्य ज्ञान जानकारी प्राप्त कर सकते है कि आखिर आज की तिथि में भारत और विश्व में क्या खास हुआ। तो आइये जानते है प्रत्येक दिनांक के अनुसार आज का इतिहास Today History.
Today's history 24 May 2022
- 1543 : पोलैंड के खगोलविद निकोलस कापरनिकस का निधन। उन्होंने यह सिद्धांत प्रतिपादित किया था कि पृथ्वी समेत सभी ग्रह सूरज के चक्कर लगाते है और पृथ्वी अपनी धुरी पर भी घूमती है।
- 1689 : ब्रिटिश संसद ने प्रोटेस्टेंट इसाइयों को धार्मिक स्वतंत्रता की गारंटी दी।
- 1875 : सैयद अहमद खान ने अलीगढ़ में मुहम्मदीन एंग्लो ओरिएंटल स्कूल की स्थापना की जो वर्तमान में अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के नाम से प्रसिद्ध है।
- 1883 : ब्रुकलिन और मैनहट्टन को जोड़ने वाले ब्रुकलिन ब्रिज को यातायात के लिए खोला गया।
- 1915 : थॉमस अल्वा एडिसन ने टेलीस्क्राइब का अविष्कार किया।
- 1931 : पहली वातानुकूलित यात्री ट्रेन अमेरिका के वाल्टमोर ओहियो मार्ग पर चलाई गई।
- 1959 : साम्राज्य दिवस का नाम बदलकर राष्ट्रमंडल दिवस किया गया।
- 1985 : बांग्लादेश में चक्रवाती तूफान से दस हजार लोगों की मौत।
- 1986 : मार्गरेट थैचर इजरायल का दौरा करने वाली ब्रिटेन की पहली प्रधानमंत्री बनीं।
- 1994 : मीना (सऊदी अरब) में हज से जुड़े एक समारोह के समय भगदड़ मचने से 250 लोगों से भी अधिक हाजियों की मौत।
- 1994 : न्यूयार्क सिटी में 1993 में वर्ल्ड ट्रेड सेंटर पर बम हमला करने वाले चार आरोपियों में से प्रत्येक को 240 वर्ष कैद की सजा सुनाई गई।
- 2001 : नेपाल के 15 वर्षीय शेरपा तेंबा शेरी माउंट एवरेस्ट की चोटी को फतह करने वाले सबसे कम उम्र के पर्वतारोही बने।
- 2004 : उत्तर कोरिया ने मोबाइल फोन पर प्रतिबंध लगाया।
- 2014 : थाईलैंड की पूर्व प्रधानमंत्री यिंगलक शिनावात्रा को सैन्य तख्तापलट के बाद गिरफ्तार कर लिया गया।
- 2015 : आयरलैंड गणराज्य ने समलैंगिक विवाह को वैध बनाने के लिए मतदान किया, लोकप्रिय मत द्वारा समलैंगिक विवाह को वैध बनाने वाला पहला देश बन गया।
Post a Comment
इस पेज / वेबसाइट की त्रुटियों / गलतियों को यहाँ दर्ज कीजिये
(Errors/mistakes on this page/website enter here)