Today's history | आज का इतिहास 26 May 2022

Today's history | Aaj Ka Itihaas | आज का इतिहास 

Today's history | आज का इतिहास 26 May 2022

आज का इतिहास | दिनांक 26 मई 2022

Today in History in Hindi (India and World) : देश (भारत) और दुनिया (विश्व) में आज के दिन कई महत्वपूर्ण घटनाएं (Historical Eventsघटित हुई जो हमेशा के लिए इतिहास के पन्नों में दर्ज होकर रह गईं हैं। विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में भी अक्सर इतिहास से जुड़े प्रश्न (Today History Questionsजरूर पूछे जाते है। प्रत्येक दिन (aaj ka itihas) कुछ न कुछ ऐसा होता है, जिसका भारत और विश्व में विशेष महत्व होता है जैसे: खेल-जगत में किसी रिकॉर्ड का बनना, किसी प्रसिद्ध व्यक्ति का जन्म व मृत्यु, किसी देश द्वारा स्वतंत्रता प्राप्त करना, विश्व इतिहास में हुई युद्ध या संधि, कोई भौगोलिक खोज, आज के दिन के महत्वपूर्ण राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय दिवस, विज्ञान में अविष्कार, आज के दिन की खास बातें आदि। 

इतिहास में आज के दिन का महत्व (Importance of today’s day in history): 

इस पोस्ट में हमने आज का इतिहास (Today History) से जुड़े यानि कि प्रत्येक तिथि के अनुसार इतिहास की बारे व इतिहास से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य यहाँ हमने उनके वर्ष काल के अनुसार प्रकाशित किए है जिनके आधार पर आप इतिहास से जुडी सामान्य ज्ञान जानकारी प्राप्त कर सकते है कि आखिर आज की तिथि में भारत और विश्व में क्या खास हुआ। तो आइये जानते है प्रत्येक दिनांक के अनुसार आज का इतिहास Today History.

Today's history 26 May 2022 

  • 1679: ब्रिटेन की संसद ने बन्दी प्रत्यक्षीकरण कानून पारित किया था, जिसे दुनिया का पहला मनुष्य की निजी आज़ादी का मानवाधिकार कानून माना जाता है।
  • 1739: मुगल बादशाह मोहम्मद शाह और ईरान के नादिर शाह के बीच हुई संधि के परिणामस्वरूप अफगानिस्तान, भारत से अलग हुआ।
  • 1805: नेपोलियन को इटली के राजा का ताज पहनाया गया।
  • 1822: ग्रू चर्च में लगी आग में 116 लोगों की मौत। यह नॉर्वे के इतिहास में सबसे बड़ा अग्निकांड था।
  • 1918: जॉर्जिया का लोकतांत्रिक गणराज्य स्थापित किया गया था।
  • 1926: लेबनान में संविधान को अंगीकार किया गया।
  • 1950: ब्रिटेन में पेट्रोल खरीदने पर लगी सीमा को खत्म कर दिया गया। इससे पहले हर व्यक्ति को पेट्रोल खरीदने के लिए राशन कार्ड दिया जाता था।
  • 1955: चार्ल्स इवान्स ने दुनिया की तीसरे नम्बर की सबसे ऊँची पर्वत चोटी कंचनजंघा पर विजय प्राप्त की थी, जिसकी ऊँचाई 8585 मीटर है।
  • 1966: ब्रिटिश गुयाना ने स्वतंत्रता प्राप्त की और गुयाना बन गया।
  • 1969: अपोलो कार्यक्रम: अपोलो 10 पृथ्वी पर आने वाले सभी घटकों के सफल आठ-दिवसीय परीक्षण के बाद वापस लौटा।
  • 1972: विलंड्रा नेशनल पार्क ऑस्ट्रेलिया में स्थापित किया गया।
  • 1972: अमेरिका और सोवियत संघ ने एंटी-बैलिस्टिक मिसाइल संधि पर हस्ताक्षर किए।
  • 1983: जापान में 7.7 रिएक्‍टर स्‍केल से आए भूकंप में 104 लोगों की मौत।
  • 1999: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने भारत, जर्मनी और दक्षिण कोरिया के तीन उपग्रहों को सफलतापूर्वक कक्षा में स्थापित किया।
  • 2006: इंडोनेशिया के जावा में आए भूकंप मेें 5700 से अधिक लोगों की मौत और लगभग दो लाख बेघर हुए।
  • 2008: पूर्वी और दक्षिणी चीन में बाढ़ आने से 148 लोगों की मौत।
  • 2009: उत्तर कोरिया ने अपने दूसरे परमाणु उपकरण का कथित तौर पर परीक्षण किया। उत्तर कोरिया ने इस परमाणु परीक्षण के बाद कई अन्य मिसाइल परीक्षण भी किए।

-----------------

Post a Comment

इस पेज / वेबसाइट की त्रुटियों / गलतियों को यहाँ दर्ज कीजिये
(Errors/mistakes on this page/website enter here)

Previous Post Next Post