Today's history | आज का इतिहास 27 May 2022

Today's history | Aaj Ka Itihaas | आज का इतिहास 

Today's history | आज का इतिहास 27 May 2022

आज का इतिहास | दिनांक 27 मई 2022

Today in History in Hindi (India and World) : देश (भारत) और दुनिया (विश्व) में आज के दिन कई महत्वपूर्ण घटनाएं (Historical Eventsघटित हुई जो हमेशा के लिए इतिहास के पन्नों में दर्ज होकर रह गईं हैं। विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में भी अक्सर इतिहास से जुड़े प्रश्न (Today History Questionsजरूर पूछे जाते है। प्रत्येक दिन (aaj ka itihas) कुछ न कुछ ऐसा होता है, जिसका भारत और विश्व में विशेष महत्व होता है जैसे: खेल-जगत में किसी रिकॉर्ड का बनना, किसी प्रसिद्ध व्यक्ति का जन्म व मृत्यु, किसी देश द्वारा स्वतंत्रता प्राप्त करना, विश्व इतिहास में हुई युद्ध या संधि, कोई भौगोलिक खोज, आज के दिन के महत्वपूर्ण राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय दिवस, विज्ञान में अविष्कार, आज के दिन की खास बातें आदि। 

इतिहास में आज के दिन का महत्व (Importance of today’s day in history): 

इस पोस्ट में हमने आज का इतिहास (Today History) से जुड़े यानि कि प्रत्येक तिथि के अनुसार इतिहास की बारे व इतिहास से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य यहाँ हमने उनके वर्ष काल के अनुसार प्रकाशित किए है जिनके आधार पर आप इतिहास से जुडी सामान्य ज्ञान जानकारी प्राप्त कर सकते है कि आखिर आज की तिथि में भारत और विश्व में क्या खास हुआ। तो आइये जानते है प्रत्येक दिनांक के अनुसार आज का इतिहास Today History.

Today's history 27 May 2022 

  • 1805 – नेपोलियन बोनापार्ट इटली के सम्राट बने।
  • 1894 – ख्यातिप्राप्त आलोचक तथा निबन्धकार पदुमलाल पुन्नालाल बख्शी का जन्म।
  • 1895 – ब्रिटिश आविष्कारक बीर्ट अक्रेस ने फ़िल्म प्रोजेक्टर का पेटेण्ट प्राप्त किया था।
  • 1896 – ज़ार निकोलस द्वितीय रूस के अंतिम सम्राट बने।
  • 1930 – रिचर्ड ड्रू ने पारदर्शी सिलोफ़न टेप (सैलो टेप) नामक चिपकने वाले टेप का पेटेण्ट प्राप्त किया था।
  • 1937 – अमरीका के सान फ़्रांसिस्को में गोल्डन गेट नामक दुनिया के एक सबसे ख़ूबसूरत पुल का उद्घाटन किया गया।
  • 1951 – बम्बई (अब मुंबई) में तारापुरवाला एक्वेरियम का उद्घाटन हुआ।
  • 1957 – कॉपीराइट बिल पारित हुआ।
  • 1962 – भारतीय क्रिकेट टीम के हरफनमौला खिलाड़ी रवि शास्त्री का जन्म।
  • 1964 – आधुनिक भारत के निर्माता एवं भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू का निधन।
  • 1981 – सोवियत संघ ने पूर्वी कजाख क्षेत्र में परमाणु परीक्षण किया।
  • 1994 – नोबेल साहित्य पुरस्कार विजेता रूसी लेखक एलेक्ज़ेंडर सोल्केनित्सिन पश्चिम में 20 वर्ष का निर्वासन समाप्त कर स्वदेश लौटे।
  • 2005 – दक्षिण अफ़्रीका की राजधानी प्रिटोरिया का नाम बदलकर श्वाने करने का निर्णय लिया गया।
  • 2006 – इंडोनेशिया के जावा द्वीप में आये 6.3 तीव्रता वाले भूकंप से छह हजार से अधिक लोगों की मौत।
  • 2010 – ओडिशा के चांदीपुर में परमाणु तकनीक से लैस धनुष और पृथ्वी 2 मिसाइल का सफल परीक्षण किया।
  • 2013- इराक में बम धमाके में 75 की मौत और 200 अन्य घायल।

-----------------

Post a Comment

इस पेज / वेबसाइट की त्रुटियों / गलतियों को यहाँ दर्ज कीजिये
(Errors/mistakes on this page/website enter here)

Previous Post Next Post