Today's history | Aaj Ka Itihaas | आज का इतिहास

आज का इतिहास | दिनांक 3 मई 2022
Today in History in Hindi (India and World) : देश (भारत) और दुनिया (विश्व) में आज के दिन कई महत्वपूर्ण घटनाएं (Historical Events) घटित हुई जो हमेशा के लिए इतिहास के पन्नों में दर्ज होकर रह गईं हैं। विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में भी अक्सर इतिहास से जुड़े प्रश्न (Today History Questions) जरूर पूछे जाते है। प्रत्येक दिन (aaj ka itihas) कुछ न कुछ ऐसा होता है, जिसका भारत और विश्व में विशेष महत्व होता है जैसे: खेल-जगत में किसी रिकॉर्ड का बनना, किसी प्रसिद्ध व्यक्ति का जन्म व मृत्यु, किसी देश द्वारा स्वतंत्रता प्राप्त करना, विश्व इतिहास में हुई युद्ध या संधि, कोई भौगोलिक खोज, आज के दिन के महत्वपूर्ण राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय दिवस, विज्ञान में अविष्कार, आज के दिन की खास बातें आदि।
इतिहास में आज के दिन का महत्व (Importance of today’s day in history):
इस पोस्ट में हमने आज का इतिहास (Today History) से जुड़े यानि कि प्रत्येक तिथि के अनुसार इतिहास की बारे व इतिहास से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य यहाँ हमने उनके वर्ष काल के अनुसार प्रकाशित किए है जिनके आधार पर आप इतिहास से जुडी सामान्य ज्ञान जानकारी प्राप्त कर सकते है कि आखिर आज की तिथि में भारत और विश्व में क्या खास हुआ। तो आइये जानते है प्रत्येक दिनांक के अनुसार आज का इतिहास Today History.
Today's history 3 May 2022
- 1616- लाऊंदू समझौते के बाद फ्रांस में गृहयुद्ध समाप्त हुआ।
- 1660- स्वीडन, पोलैंड और ऑस्ट्रिया ने ओलिवा शांति समझौते पर हस्ताक्षर किए।
- 1764- बंगाल के नवाब मीर कासिम को अंग्रेजों ने हराया।
- 1765- फिलाडेल्फिया में पहला अमेरिकी मेडिकल कॉलेज खुला।
- 1845- चीन के कैंटन में थियेटर में आग लगने से 1600 लोगों की मौत।
- 1913- पहली भारतीय फीचर फिल्म राजा हरिश्चन्द्र प्रदर्शित हुई।
- 1919- अमानुल्ला खान के ब्रिटिश भारत पर आक्रमण से ऐंग्लो-अफगान युद्ध की शुरुआत हुई।
- 1951- वर्तमान में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का जन्म।
- 1955- झारखंड के छठे मुख्यमंत्री रघुवर दास का जन्म।
- 1961- कमांडर ऐलन शेपर्ड अंतरिक्ष में जाने वाले पहले अमेरिकी यात्री बने।
- 1965- कंबोडिया ने अमेरिका के साथ राजनयिक संबंध समाप्त किए।
- 1969- भारत के तीसरे राष्ट्रपति जाकिर हुसैन का निधन।
- 1977- गणित का प्रतिष्ठित सम्मान ‘फील्ड्स मेडल’ पाने वाली पहली महिला मरियम मिर्ज़ाख़ानी का जन्म।
- 1981- भारतीय सिनेमा की अभिनेत्री नरगिस का निधन।
- 1989- देश के पहले 50 किलोवाट के सौर ऊर्जा संयंत्र का हरियाणा में शुभारंभ।
- 1993- संयुक्त राष्ट्र ने विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस की घोषणा की।
- 1998- यूरो को यूरोपीय मुद्रा के रूप में स्वीकार किया गया।
- 2002- अमेरिकी मीडिया ने परवेज मुशर्रफ़ के जनमत संग्रह को ‘शर्मनाक जनमत संग्रह’ करार दिया।
- 2003- आस्ट्रेलिया के स्टीव वॉ टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बने।
- 2006- पाकिस्तान और ईरान ने द्विपक्षीय गैस पाइप लाइन समझौते पर हस्ताक्षर किए।
- 2006- भारत के राजनीतिज्ञ प्रमोद महाजन का निधन।
- 2008- टाटा स्टील लिमिटेड को ब्रिटेन में कोयला खनन का पहला लाइसेंस मिला।
- 2013- चीन में डायनासोर का लगभग 16 करोड़ साल पुराना जीवाश्म मिला।
- 2016- 63वें राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार में मनोज कुमार, अमिताभ बच्चन और कंगना राणावत सम्मानित हुए।
Post a Comment
इस पेज / वेबसाइट की त्रुटियों / गलतियों को यहाँ दर्ज कीजिये
(Errors/mistakes on this page/website enter here)