Today's history | Aaj Ka Itihaas | आज का इतिहास

आज का इतिहास | दिनांक 30 मई 2022
Today in History in Hindi (India and World) : देश (भारत) और दुनिया (विश्व) में आज के दिन कई महत्वपूर्ण घटनाएं (Historical Events) घटित हुई जो हमेशा के लिए इतिहास के पन्नों में दर्ज होकर रह गईं हैं। विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में भी अक्सर इतिहास से जुड़े प्रश्न (Today History Questions) जरूर पूछे जाते है। प्रत्येक दिन (aaj ka itihas) कुछ न कुछ ऐसा होता है, जिसका भारत और विश्व में विशेष महत्व होता है जैसे: खेल-जगत में किसी रिकॉर्ड का बनना, किसी प्रसिद्ध व्यक्ति का जन्म व मृत्यु, किसी देश द्वारा स्वतंत्रता प्राप्त करना, विश्व इतिहास में हुई युद्ध या संधि, कोई भौगोलिक खोज, आज के दिन के महत्वपूर्ण राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय दिवस, विज्ञान में अविष्कार, आज के दिन की खास बातें आदि।
इतिहास में आज के दिन का महत्व (Importance of today’s day in history):
इस पोस्ट में हमने आज का इतिहास (Today History) से जुड़े यानि कि प्रत्येक तिथि के अनुसार इतिहास की बारे व इतिहास से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य यहाँ हमने उनके वर्ष काल के अनुसार प्रकाशित किए है जिनके आधार पर आप इतिहास से जुडी सामान्य ज्ञान जानकारी प्राप्त कर सकते है कि आखिर आज की तिथि में भारत और विश्व में क्या खास हुआ। तो आइये जानते है प्रत्येक दिनांक के अनुसार आज का इतिहास Today History.
Today's history 30 May 2022
- 1381 - इंग्लैंड के एसेक्स में किसानों का विद्रोह शुरु।
- 1539 - स्पेन के हर्नान्डो डी सोटो ने फ्लोरिडा की खोज की।
- 1606 - सिखों के पांचवें गुरु अर्जुन देव का निधन।
- 1646 - स्पेन और नीदरलैंड ने युद्धविराम समझौते पर हस्ताक्षर किये।
- 1778 - महान फ्रांसीसी दार्शनिक और लेखक वॉल्तेयर का निधन।
- 1867 - उत्तर प्रदेश के देवबंद में दार-उल-उलूम की स्थापना हुई।
- 1919 - रवीन्द्रनाथ टैगोर ने जालियांवाला बाग नरसंहार के विरोध में ‘सर’ की उपाधि वापस की।
- 1966 - अमेरिकी विमानों ने उत्तरी वियतनाम पर बमबारी की।
- 1975 - यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी का गठन हुआ।
- 1981 - बंगलादेश के राष्ट्रपति जियाउर रहमान की हत्या हुई।
- 1987 - गोवा देश का 25वां पूर्ण राज्य बना।
- 1990 - पेरू में भूकंप से 135 लोगों की मौत हुई।
- 1998 - उत्तरी अफगानिस्तान में आये भीषण भूकंप में 5000 लोगों की मौत।
- 2012 - ग्रैंड मास्टर विश्वनाथन आनंद ने पांचवीं विश्व शतरंज चैम्पियनशिप जीती।
- 2015 -स्टार बल्लेबाज एलिस्टेयर कुक इंग्लैंड के लिए टेस्ट क्रिकेट में सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी बने।
Post a Comment
इस पेज / वेबसाइट की त्रुटियों / गलतियों को यहाँ दर्ज कीजिये
(Errors/mistakes on this page/website enter here)