Today's history | Aaj Ka Itihaas | आज का इतिहास

आज का इतिहास | दिनांक 9 मई 2022
Today in History in Hindi (India and World) : देश (भारत) और दुनिया (विश्व) में आज के दिन कई महत्वपूर्ण घटनाएं (Historical Events) घटित हुई जो हमेशा के लिए इतिहास के पन्नों में दर्ज होकर रह गईं हैं। विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में भी अक्सर इतिहास से जुड़े प्रश्न (Today History Questions) जरूर पूछे जाते है। प्रत्येक दिन (aaj ka itihas) कुछ न कुछ ऐसा होता है, जिसका भारत और विश्व में विशेष महत्व होता है जैसे: खेल-जगत में किसी रिकॉर्ड का बनना, किसी प्रसिद्ध व्यक्ति का जन्म व मृत्यु, किसी देश द्वारा स्वतंत्रता प्राप्त करना, विश्व इतिहास में हुई युद्ध या संधि, कोई भौगोलिक खोज, आज के दिन के महत्वपूर्ण राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय दिवस, विज्ञान में अविष्कार, आज के दिन की खास बातें आदि।
इतिहास में आज के दिन का महत्व (Importance of today’s day in history):
इस पोस्ट में हमने आज का इतिहास (Today History) से जुड़े यानि कि प्रत्येक तिथि के अनुसार इतिहास की बारे व इतिहास से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य यहाँ हमने उनके वर्ष काल के अनुसार प्रकाशित किए है जिनके आधार पर आप इतिहास से जुडी सामान्य ज्ञान जानकारी प्राप्त कर सकते है कि आखिर आज की तिथि में भारत और विश्व में क्या खास हुआ। तो आइये जानते है प्रत्येक दिनांक के अनुसार आज का इतिहास Today History.
Today's history 9 May 2022
- 1386- पुर्तगाल और इंग्लैंड के बीच विंडसोर समझौता हुआ।
- 1540- सिसोदिया राजवंश के राजा महाराणा प्रताप का जन्म।
- 1576- महाराणा प्रताप और अकबर के बीच हल्दी घाटी का युद्ध शुरू हुआ।
- 1689- अंग्रेज शासक विलियम तृतीय ने फ्रांस के साथ युद्ध की घोषणा की।
- 1866- स्वतंत्रता सेनानी, समाज सेवी, विचारक एवं सुधारक गोपाल कृष्ण गोखले का जन्म।
- 1874- बॉम्बे (वर्तमान में मुंबई) में पहली बार घोड़े से खींची जाने वाली ट्रामकार शुरू हुई।
- 1877- पेरू में 8.8 की तीव्रता वाले भूकंप से 2541 लोगों की मौत हुई।
- 1946- डॉ. राम मनोहर लोहिया की अगुवाई में गोवा में पुर्तगाल के शासन के खिलाफ पहला सत्याग्रह आंदोलन शुरू हुआ।
- 1955- पश्चिमी जर्मनी नाटो में शामिल हुआ।
- 1960- बर्थ कंट्रोल पिल को कानूनी मान्यता देने वाला अमेरिका पहला देश
- 1986- माउंट एवरेस्ट पर पहुंचने वाले सबसे पहले व्यक्ति तेनज़िंग नोर्के का निधन।
- 1998- प्रसिद्ध गजल गायक तलत महमूद का निधन।
- 2000- श्रीलंका में जाफना प्रायद्वीप के एलीफेंट दर्रे पर कब्जे के लिए लिट्टे के साथ संघर्षरत 358 सैनिक मारे गए।
- 2001- घाना के अकरा स्पोर्ट्स स्टेडियम में भगदड़ से 126 लोगों की मौत हुई।
- 2003- गूगल ने इंटरनेट प्रोग्राम एडसेंस पेश किया।
- 2008- अमेरिका ने पाकिस्तान को 8.1 करोड़ डॉलर की सैन्य सहायता देने से इंकार किया।
- 2009- नासा ने चांद पर पानी की खोज के लिए टोही यान भेजा।
- 2012- अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने समलैंगिक विवाह को अपना समर्थन दिया।
- 2015- रूस ने विजय दिवस की 70वीं वर्षगांठ मनाने के लिए मॉस्को के रेड स्क्वायर में अपनी सबसे बड़ी सैन्य परेड का मंचन किया था।
Post a Comment
इस पेज / वेबसाइट की त्रुटियों / गलतियों को यहाँ दर्ज कीजिये
(Errors/mistakes on this page/website enter here)