Today's history | Aaj Ka Itihaas | आज का इतिहास

आज का इतिहास | दिनांक 10 जून 2022
Today in History in Hindi (India and World) : देश (भारत) और दुनिया (विश्व) में आज के दिन कई महत्वपूर्ण घटनाएं (Historical Events) घटित हुई जो हमेशा के लिए इतिहास के पन्नों में दर्ज होकर रह गईं हैं। विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में भी अक्सर इतिहास से जुड़े प्रश्न (Today History Questions) जरूर पूछे जाते है। प्रत्येक दिन (aaj ka itihas) कुछ न कुछ ऐसा होता है, जिसका भारत और विश्व में विशेष महत्व होता है जैसे: खेल-जगत में किसी रिकॉर्ड का बनना, किसी प्रसिद्ध व्यक्ति का जन्म व मृत्यु, किसी देश द्वारा स्वतंत्रता प्राप्त करना, विश्व इतिहास में हुई युद्ध या संधि, कोई भौगोलिक खोज, आज के दिन के महत्वपूर्ण राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय दिवस, विज्ञान में अविष्कार, आज के दिन की खास बातें आदि।
इतिहास में आज के दिन का महत्व (Importance of today’s day in history):
इस पोस्ट में हमने आज का इतिहास (Today History) से जुड़े यानि कि प्रत्येक तिथि के अनुसार इतिहास की बारे व इतिहास से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य यहाँ हमने उनके वर्ष काल के अनुसार प्रकाशित किए है जिनके आधार पर आप इतिहास से जुडी सामान्य ज्ञान जानकारी प्राप्त कर सकते है कि आखिर आज की तिथि में भारत और विश्व में क्या खास हुआ। तो आइये जानते है प्रत्येक दिनांक के अनुसार आज का इतिहास Today History.
Today's history 10 June 2022
- 1246- नसीरुद्दीन मुहम्मद शाह प्रथम दिल्ली का शासक बना। इससे पहले दिल्ली के सुल्तान अलाउद्दीन मसूद शाह को निर्वासित कर दिया गया।
- 1829- ब्रिटेन की ऑक्सफोर्ड और कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी के बीच पहली बोट रेस।
- 1848- न्यूयॉर्क और शिकागो के बीच पहला टेलीग्राफ लिंक शुरू।
- 1931- नॉर्वे ने पूर्वी ग्रीनलैंड पर कब्जा किया।
- 1934- सोवियत संघ और रोमानिया के बीच राजनयिक संबंध दोबारा स्थापित।
- 1940- इटली ने द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान फ्रांस और ब्रिटेन के खिलाफ लड़ाई की घोषणा की।
- 1946- राजशाही खत्म होने के बाद इटली गणतांत्रिक राष्ट्र बना।
- 1966- वायु सेना के लड़ाकू विमान 'मिग' का महाराष्ट्र के नासिक जिले से उत्पादन शुरू।
- 1967- इजरायल ने संयुक्त राष्ट्र के प्रस्ताव पर युद्ध विराम को स्वीकार कर छह दिन से चल रहे अरब युद्ध को समाप्त कर दिया। इस दौरान इजरायल ने यहूदियों, ईसाइयों और मुसलमानों के लिए पवित्र माने जाने वाले यरुशलम पर पूरी तरह से कब्जा कर लिया।
- 1971- अमेरिका ने चीन पर लगे 21 साल के व्यापार प्रतिबंध को खत्म कर दिया।
- 1972- मुंबई के मडगांव बंदरगाह से पूर्ण वातानुकूलित पोत हर्षवर्धन का जलावतरण।
- 1986- भारत ने इंग्लैंड को पांच विकेट से हराकर लॉर्ड्स में पहली टेस्ट जीत दर्ज की।
- 1999- नाटो ने कोसोवो प्रांत पर पिछले 79 दिन से की जा रही बमबारी को रोकने का ऐलान किया। देश से सर्ब सैनिकों की वापसी शुरू होने पर यह घोषणा की गई।
- 2002- पाकिस्तान ने विश्व की दूसरी सबसे ऊंची चोटी के-2 का स्थानीय नाम 'शाहगौरी' रखा।
- 2003- नासा का मंगलयान रोवर लॉन्च।
- 2008- 54वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की घोषणा हुई, 'लगे रहो मुन्नाभाई' को सर्वश्रेष्ठ लोकप्रिय फिल्म चुना गया।
- 2017- 2017 वर्ल्ड एक्सपो कज़ाखस्तानके अस्ताना में खोला गया।
- 2019- पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी को मनी लॉन्ड्रिंग ( जाली बैंक खाता ) के आरोप में गिरफ्तार किया गया।
- 2020- प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) नीरव मोदी और मेहुल चोकसी से संबंधित फर्मों के 1,350 करोड़ रुपये मूल्य के 2,300 किलोग्राम से अधिक तराशे हुए हीरे और मोती हांगकांग से वापस लेकर आया।
Post a Comment
इस पेज / वेबसाइट की त्रुटियों / गलतियों को यहाँ दर्ज कीजिये
(Errors/mistakes on this page/website enter here)