Today's history | Aaj Ka Itihaas | आज का इतिहास

आज का इतिहास | दिनांक 11 जून 2022
Today in History in Hindi (India and World) : देश (भारत) और दुनिया (विश्व) में आज के दिन कई महत्वपूर्ण घटनाएं (Historical Events) घटित हुई जो हमेशा के लिए इतिहास के पन्नों में दर्ज होकर रह गईं हैं। विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में भी अक्सर इतिहास से जुड़े प्रश्न (Today History Questions) जरूर पूछे जाते है। प्रत्येक दिन (aaj ka itihas) कुछ न कुछ ऐसा होता है, जिसका भारत और विश्व में विशेष महत्व होता है जैसे: खेल-जगत में किसी रिकॉर्ड का बनना, किसी प्रसिद्ध व्यक्ति का जन्म व मृत्यु, किसी देश द्वारा स्वतंत्रता प्राप्त करना, विश्व इतिहास में हुई युद्ध या संधि, कोई भौगोलिक खोज, आज के दिन के महत्वपूर्ण राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय दिवस, विज्ञान में अविष्कार, आज के दिन की खास बातें आदि।
इतिहास में आज के दिन का महत्व (Importance of today’s day in history):
इस पोस्ट में हमने आज का इतिहास (Today History) से जुड़े यानि कि प्रत्येक तिथि के अनुसार इतिहास की बारे व इतिहास से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य यहाँ हमने उनके वर्ष काल के अनुसार प्रकाशित किए है जिनके आधार पर आप इतिहास से जुडी सामान्य ज्ञान जानकारी प्राप्त कर सकते है कि आखिर आज की तिथि में भारत और विश्व में क्या खास हुआ। तो आइये जानते है प्रत्येक दिनांक के अनुसार आज का इतिहास Today History.
Today's history 11 June 2022
-
1770- कैप्टन जेम्स कुक ने ऑस्ट्रेलिया के ग्रेट बैरियर रीफ की खोज की।
- 1776- अमेरिका की स्वतंत्रता का घोषणा पत्र तैयार करने के लिए समिति बनाई गई।
- 1866- इलाहाबाद उच्च न्यायालय की स्थापना हुई।
- 1897- महान स्वतंत्रता सेनानी राम प्रसाद बिस्मिल का जन्म।
- 1901- न्यूजीलैंड ने क्रुक द्वीप पर कब्जा किया।
- 1909- भारतीय विधिवेत्ता, राजनीतिज्ञ और पूर्व लोकसभा अध्यक्ष के.एस. हेगड़े का जन्म।
- 1911- ब्रिटिश गिटार वादक ग्रेम रसेल का जन्म।
- 1921- ब्राजील में महिलाओं को मतदान का अधिकार मिला।
- 1924- मराठी भाषा के सुप्रसिद्ध इतिहासकार कवि, नाटककार और जीवनी लेखक वासुदेव वामन शास्त्री खरे का निधन।
- 1935- एडविन आर्मस्ट्रॉन्ग ने पहली बार एफएम का प्रसारण किया।
- 1940- इटली के जिनेवा तोरन पर ब्रिटेन ने बमबारी की।
- 1948- बिहार के मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव का जन्म।
- 1964- प्रथम भारतीय प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की इच्छानुसार उनकी अस्थियों की भस्म पूरे देश में बिखेरी गई।
- 1983- औद्योगिक समूह बीकेकेएम बिड़ला के संस्थापक घनश्याम दास बिड़ला का निधन।
- 1987- पहली बार अश्वेत समुदाय के एबट, पॉल बोटेग और बर्नी को ब्रिटेन में संसद सदस्य चुना गया।
- 1997- लंबी दूरी के भारत के प्रसिद्ध तैराक मिहिर सेन का निधन।
- 1999- वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के पूर्व ऑफ स्पिनर सकलेन मुश्ताक ने जिम्बॉव्बे के खिलाफ हैट्रिक लगाई।
- 2003- रूसी टेनिस खिलाड़ी अन्ना कोर्निकोवा महिला टेनिस की सबसे सुंदर महिला घोषित।
- 2006- नेपाली संसद ने आम राय से नरेश के वीटो अधिकार को समाप्त किया।
- 2007- फिजी के अपदस्थ प्रधानमंत्री लाडसेनिया करासे को राजधानी सुवा में प्रवेश की इजाजत मिली।
- 2008- ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल को भारतीय वायु सेना में शामिल किया गया।
- 2012- अफगानिस्तान में भूकंप के झटके के बाद हुए भूस्खलन में 80 लोगों की मौत।
- 2013- ग्रीस के सार्वजनिक प्रसारणकर्ता ईआरटी को तत्कालीन प्रधानमंत्री एंटोनिस समरस द्वारा बंद कर दिया गया।
- 2015- ग्रीस के सार्वजनिक प्रसारक ईआरटी को तत्कालीन प्रधान मंत्री एलेक्सिस त्सिप्रास द्वारा फिर से खोल दिया गया।
Post a Comment
इस पेज / वेबसाइट की त्रुटियों / गलतियों को यहाँ दर्ज कीजिये
(Errors/mistakes on this page/website enter here)