Today's history | Aaj Ka Itihaas | आज का इतिहास

आज का इतिहास | दिनांक 12 जून 2022
Today in History in Hindi (India and World) : देश (भारत) और दुनिया (विश्व) में आज के दिन कई महत्वपूर्ण घटनाएं (Historical Events) घटित हुई जो हमेशा के लिए इतिहास के पन्नों में दर्ज होकर रह गईं हैं। विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में भी अक्सर इतिहास से जुड़े प्रश्न (Today History Questions) जरूर पूछे जाते है। प्रत्येक दिन (aaj ka itihas) कुछ न कुछ ऐसा होता है, जिसका भारत और विश्व में विशेष महत्व होता है जैसे: खेल-जगत में किसी रिकॉर्ड का बनना, किसी प्रसिद्ध व्यक्ति का जन्म व मृत्यु, किसी देश द्वारा स्वतंत्रता प्राप्त करना, विश्व इतिहास में हुई युद्ध या संधि, कोई भौगोलिक खोज, आज के दिन के महत्वपूर्ण राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय दिवस, विज्ञान में अविष्कार, आज के दिन की खास बातें आदि।
इतिहास में आज के दिन का महत्व (Importance of today’s day in history):
इस पोस्ट में हमने आज का इतिहास (Today History) से जुड़े यानि कि प्रत्येक तिथि के अनुसार इतिहास की बारे व इतिहास से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य यहाँ हमने उनके वर्ष काल के अनुसार प्रकाशित किए है जिनके आधार पर आप इतिहास से जुडी सामान्य ज्ञान जानकारी प्राप्त कर सकते है कि आखिर आज की तिथि में भारत और विश्व में क्या खास हुआ। तो आइये जानते है प्रत्येक दिनांक के अनुसार आज का इतिहास Today History.
Today's history 12 June 2022
- 1665 – न्यू एम्स्टर्डम कानूनी तौर पर ब्रिटेन का हिस्सा बना और यॉर्क के ड्यूक के नाम पर इसका नाम न्यूयॉर्क रखा गया।
- 1691 – पोप अलेक्जेंडर (आठवें) की जगह इन्नोसेंट (बारहवें) पोप बने।
- 1787 – अमेरिका में सीनेटर के लिए 30 वर्ष की न्यूनतम आयु सीमा संबंधी कानून पारित हुआ।
- 1889 – उत्तरी आयरलैंड के आर्माग में ट्रेन दुर्घटना में 88 लोगों की मौत हुई।
- 1926 – ब्राजील ने लीग ऑफ नेशन से बाहर आने का फैसला किया।
- 1952 – तत्कालीन सोवियत रूस ने जापान के साथ शांति संधि को अवैध घोषित किया।
- 1964 – दक्षिणा अफ्रीका में रंगभेद के खिलाफ आंदोलन करने वाले नेता नेल्सन मंडेला को उम्र कैद की सजा।
- 1972 – महात्मा गांधी की जीवनी के लेखक डी.जी तेंदुलकर का निधन।
- 1975 – इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को चुनावी भ्रष्टाचार में दोषी करार दिया।
- 1991 – बोरिस येल्तसिन तत्कालीन रूसी गणराज्य के राष्ट्रपति बने।
- 1994 – दुनिया के सबसे बड़े टि्वनजेट विमान बोइंग 777 ने पहली उड़ान भरी।
- 2002 – विश्व बालश्रम निषेध दिवस की शुरुआत।
- 2015 – चंडीगढ़ के प्रसिद्ध रॉक गार्डन के शिल्पकार पद्मश्री नेक चन्द सैनी का निधन।
- 2016 – सायना नेहवाल ने दूसरी बार ऑस्ट्रेलियाई ओपन ख़िताब जीता।
- 2017 – ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित तेलुगू भाषा के प्रख्यात कवि सी. नारायण रेड्डी का निधन ।
Post a Comment
इस पेज / वेबसाइट की त्रुटियों / गलतियों को यहाँ दर्ज कीजिये
(Errors/mistakes on this page/website enter here)