Today's history | Aaj Ka Itihaas | आज का इतिहास

आज का इतिहास | दिनांक 13 जून 2022
Today in History in Hindi (India and World) : देश (भारत) और दुनिया (विश्व) में आज के दिन कई महत्वपूर्ण घटनाएं (Historical Events) घटित हुई जो हमेशा के लिए इतिहास के पन्नों में दर्ज होकर रह गईं हैं। विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में भी अक्सर इतिहास से जुड़े प्रश्न (Today History Questions) जरूर पूछे जाते है। प्रत्येक दिन (aaj ka itihas) कुछ न कुछ ऐसा होता है, जिसका भारत और विश्व में विशेष महत्व होता है जैसे: खेल-जगत में किसी रिकॉर्ड का बनना, किसी प्रसिद्ध व्यक्ति का जन्म व मृत्यु, किसी देश द्वारा स्वतंत्रता प्राप्त करना, विश्व इतिहास में हुई युद्ध या संधि, कोई भौगोलिक खोज, आज के दिन के महत्वपूर्ण राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय दिवस, विज्ञान में अविष्कार, आज के दिन की खास बातें आदि।
इतिहास में आज के दिन का महत्व (Importance of today’s day in history):
इस पोस्ट में हमने आज का इतिहास (Today History) से जुड़े यानि कि प्रत्येक तिथि के अनुसार इतिहास की बारे व इतिहास से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य यहाँ हमने उनके वर्ष काल के अनुसार प्रकाशित किए है जिनके आधार पर आप इतिहास से जुडी सामान्य ज्ञान जानकारी प्राप्त कर सकते है कि आखिर आज की तिथि में भारत और विश्व में क्या खास हुआ। तो आइये जानते है प्रत्येक दिनांक के अनुसार आज का इतिहास Today History.
Today's history 13 June 2022
- 1290- जलालुद्दीन फिरोजशाह दिल्ली की गद्दी पर बैठा।
- 1625- ब्रिटेन के राजा हेनरी प्रथम ने फ्रांस की राजकुमारी हिनरीती से किया विवाह।
- 1757- बंगाल के नवाब सिराजुद्दौला से युद्ध के लिए ईस्ट इंडिया कंपनी के राॅबर्ट क्लाईव ने मुर्शिदाबाद के लिए कूच किया।
- 1774- ब्रिटिश अमेरिका के उपनिवेश रोड आयरलैंड ने दास प्रथा पर प्रतिबंध लगाया।
- 1879- क्रांतिकारी गणेश दामोदर सावरकर का जन्म।
- 1923- हिंदी सिनेमा जगत के मशहूर गीतकार प्रेम धवन का जन्म।
- 1927- अमेरिका में पहली बार स्टैच्यू आफ लिबर्टी के दाहिने हाथ में अमेरिकी ध्वज प्रदर्शित किया गया।
- 1932- इंग्लैंड और फ्रांस ने शांति संधि पर हस्ताक्षर किए।
- 1940- जालियांवाला बाग हत्याकांड का बदला लेने के लिए पंजाब के गवर्नर रहे माइकल ओ डायर की हत्या करने वाले भारतीय क्रांतिकारी उधमसिंह को लंदन में फांसी दे दी गई।
- 1943- स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चन्द्र बोस ने पनडुब्बी से जर्मनी से टोक्यो की यात्रा शुरू की।
- 1960- राजकुमार नरोत्तम सिंह आलोक कंबोडिया के राष्ट्रपति बने।
- 1993- किम कैंपबेल कनाडा की पहली महिला प्रधानमंत्री बनीं।
- 1997- दिल्ली के उपहार सिनेमाघर में आग लगने से 59 लोगों की मौत।
- 2003- डेनियल अखमितोव कजाकिस्तान के नये प्रधानमंत्री नियुक्त किए गए।
- 2008- चीन और ताइवान ने विमान सेवा शुरू करने के ऐतिहासिक समझौते पर हस्ताक्षर किए।
- 2008- तीसरे सप्तक की एकमात्र कवयित्री कीर्ति चौधरी का निधन।
- 2012- प्रसिद्ध गजल गायक मेहदी हसन का निधन।
- 2016- भारत के प्रसिद्ध लेखक, उपन्यासकार, नाटककार, आलोचक तथा व्यंग्यकार मुद्राराक्षस का निधन।
- 2019- आठ साल की भारतीय लड़की निया टोनी संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में अमीरात रिसाइक्लिंग अवॉर्ड्स के 22वें संस्करण में सम्मानित। कागज के कचरे को इकट्ठा कर पर्यावरण को स्वच्छ रखने में उनकी भूमिका अहम थी।
Post a Comment
इस पेज / वेबसाइट की त्रुटियों / गलतियों को यहाँ दर्ज कीजिये
(Errors/mistakes on this page/website enter here)