Today's history | Aaj Ka Itihaas | आज का इतिहास

आज का इतिहास | दिनांक 14 जून 2022
Today in History in Hindi (India and World) : देश (भारत) और दुनिया (विश्व) में आज के दिन कई महत्वपूर्ण घटनाएं (Historical Events) घटित हुई जो हमेशा के लिए इतिहास के पन्नों में दर्ज होकर रह गईं हैं। विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में भी अक्सर इतिहास से जुड़े प्रश्न (Today History Questions) जरूर पूछे जाते है। प्रत्येक दिन (aaj ka itihas) कुछ न कुछ ऐसा होता है, जिसका भारत और विश्व में विशेष महत्व होता है जैसे: खेल-जगत में किसी रिकॉर्ड का बनना, किसी प्रसिद्ध व्यक्ति का जन्म व मृत्यु, किसी देश द्वारा स्वतंत्रता प्राप्त करना, विश्व इतिहास में हुई युद्ध या संधि, कोई भौगोलिक खोज, आज के दिन के महत्वपूर्ण राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय दिवस, विज्ञान में अविष्कार, आज के दिन की खास बातें आदि।
इतिहास में आज के दिन का महत्व (Importance of today’s day in history):
इस पोस्ट में हमने आज का इतिहास (Today History) से जुड़े यानि कि प्रत्येक तिथि के अनुसार इतिहास की बारे व इतिहास से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य यहाँ हमने उनके वर्ष काल के अनुसार प्रकाशित किए है जिनके आधार पर आप इतिहास से जुडी सामान्य ज्ञान जानकारी प्राप्त कर सकते है कि आखिर आज की तिथि में भारत और विश्व में क्या खास हुआ। तो आइये जानते है प्रत्येक दिनांक के अनुसार आज का इतिहास Today History.
Today's history 14 June 2022
- 1634- रूस और पोलैंड के बीच पोलियानोव शांति समझौते पर हस्ताक्षर हुए।
- 1658- ड्यून्स की लडाई में ब्रिटिश और फ्रांसीसी सेनाओं ने स्पेन को हराया।
- 1775- अमेरिकी सेना की स्थापना हुई।
- 1777- अमेरिकी कांग्रेस ने बैठक के दौरान अपना झंडा चुना।
- 1880- वैज्ञानिक सतीश चंद्र दासगुप्ता का जन्म।
- 1900- हवाई क्षेत्र अमरीकी राष्ट्र का हिस्सा बना।
- 1901- पहली बार गोल्फ प्रतियोगिता का आयोजन हुआ।
- 1905- प्रसिद्ध शास्त्रीय संगीतकार हीराभाई बारोडकर का जन्म।
- 1907- नॉर्वे में महिलाओं को मतदान करने का अधिकार मिला।
- 1909- केरल के महान नेता ईएमएस नंबूदिरीपाद का जन्म हुआ।
- 1917- इंग्लैंड पर जर्मनी का पहला हवाई हमला, पूर्वी लंदन में सौ से ज्यादा लोगों की मौत।
- 1922- भारत के प्रसिद्ध फिल्म निर्माता और निर्देशक के आसिफ का जन्म।
- 1928- क्रांतिकारी चे ग्वेरा का जन्म हुआ। इन्होंने क्यूबा की मुक्ति में अपनी अह्म भूमिका निभाई।
- 1934- आस्ट्रिया की राजधानी वियना में हिटलर और बेनिटो मुसोलिनी की मुलाकात।
- 1940- द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान जर्मनी की सेना ने फ्रांस की राजधानी पेरिस पर कब्जा किया।
- 1947- कांग्रेस कार्य समिति ने भारत विभाजन के लिए माउंटबेटन योजना की प्रस्ताव स्वीकृति को अखिल भारतीय कांग्रेस समिति के समक्ष रखा।
- 1949- वियतनाम राष्ट्र का गठन।
- 1955- टॉक शो से लेकर फिल्मों में काम करने वाली किरण खेर का जन्म।
- 1958- डॉ सी.वी. रमन को क्रेमलिन में लेनिन शांति पुरस्कार प्रदान किया गया।
- 1962- फ्रांस की राजधानी पेरिस में यूरोपीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन की स्थापना की गई जिसका नाम बाद में बदल कर यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी कर दिया गया ।
- 1969- 22 ग्रैंड स्लैम जीतन वाली टेनिस स्टार स्टेफी ग्राफ का जन्म।
- 1977- दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज बोएटा डिपेनार का जन्म हुआ। इन्होंने करियर में 38 टेस्ट में 1718 रन बनाए। इसके अलावा 107 वनडे में इनके नाम 3421 रन दर्ज हैं।
- 2001- जांच आयोग ने दीपेन्द्र को ही शाही परिवार का हत्यारा बताया।
- 2007- चीन के गोवी रेगिस्तान में पक्षिनुमा विशाल डायनसोर के जीवाश्म मिले।
- 2012- विशाखापत्तनम में भारतीय इस्पात संयंत्र में विस्फोट से 11 लोगों की मौत हो गई और 16 घायल हो गये।
- 2013- उत्तराखंड की केदारनाथ घाटी में आई तबाही। करीब पांच हजार से अधिक लोग इस त्रासदी का शिकार हुए।
- 2014- प्रधानमंत्री मोदी को भारतीय नौसेना ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया।
Post a Comment
इस पेज / वेबसाइट की त्रुटियों / गलतियों को यहाँ दर्ज कीजिये
(Errors/mistakes on this page/website enter here)