Today's history | Aaj Ka Itihaas | आज का इतिहास

आज का इतिहास | दिनांक 2 जून 2022
Today in History in Hindi (India and World) : देश (भारत) और दुनिया (विश्व) में आज के दिन कई महत्वपूर्ण घटनाएं (Historical Events) घटित हुई जो हमेशा के लिए इतिहास के पन्नों में दर्ज होकर रह गईं हैं। विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में भी अक्सर इतिहास से जुड़े प्रश्न (Today History Questions) जरूर पूछे जाते है। प्रत्येक दिन (aaj ka itihas) कुछ न कुछ ऐसा होता है, जिसका भारत और विश्व में विशेष महत्व होता है जैसे: खेल-जगत में किसी रिकॉर्ड का बनना, किसी प्रसिद्ध व्यक्ति का जन्म व मृत्यु, किसी देश द्वारा स्वतंत्रता प्राप्त करना, विश्व इतिहास में हुई युद्ध या संधि, कोई भौगोलिक खोज, आज के दिन के महत्वपूर्ण राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय दिवस, विज्ञान में अविष्कार, आज के दिन की खास बातें आदि।
इतिहास में आज के दिन का महत्व (Importance of today’s day in history):
इस पोस्ट में हमने आज का इतिहास (Today History) से जुड़े यानि कि प्रत्येक तिथि के अनुसार इतिहास की बारे व इतिहास से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य यहाँ हमने उनके वर्ष काल के अनुसार प्रकाशित किए है जिनके आधार पर आप इतिहास से जुडी सामान्य ज्ञान जानकारी प्राप्त कर सकते है कि आखिर आज की तिथि में भारत और विश्व में क्या खास हुआ। तो आइये जानते है प्रत्येक दिनांक के अनुसार आज का इतिहास Today History.
Today's history 2 June 2022
- 1780 – कैथोलिक विरोधी प्रदर्शनकारियों ने लंदन में पार्लियामेंट पर हमला किया।
- 1851 – अमेरिका में पहली बार मैन प्रांत में मद्यपान निषेध कानून लागू किया गया।
- 1896 – जी मार्कोनी ने रेडियो को अपने नाम पर पेटेंट कराने के लिए आवेदन दिया जो बाद में दो जुलाई 1897 को स्वीकार कर लिया गया।
- 1908 – माणिकटोला बम कांड के मामले में श्री अरविंदो को गिरफ्तार किया गया।
- 1909 – एलफ्रेड डेकिन लगातार तीसरी बार ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री चुने गए।
- 1947 – लार्ड लुई माउंटबेटन ने भारत के विभाजन की घोषणा की।
- 1953- ब्रिटिश राजगद्दी पर महारानी एलिज़ाबेथ द्वितीय की ताजपोशी।
- 1966 – अमेरिका ने अपने पहले ही प्रयास में चंद्रमा पर अंतरिक्षयान उतारा।
- 1974 – अफ्रीकी देश माली में संविधान अंगीकार किया गया।
- 1979- पोप का ओहदा संभालने के बाद पोप जॉन पॉल द्वितीय पहली बार अपनी मातृभूमि पोलैंड लौटे। यह किसी भी सर्वोच्च रोमन कैथोलिक धार्मिक गुरू की पहली पोलैंड यात्रा थी।
- 1983 – अमेरिका के सिनसिनाटी में एयर कनाडा के डीसी-9 विमान में आग लगने से 23 लोगों की मौत ।
- 1988 – बॉलीवुड के महान अभिनेता, निर्देशक, निर्माता एवं शोमैन राज कपूर का निधन।
- 1994 – उत्तरी स्कॉटलैंड में चिनूक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त होने से 29 लोगों की मौत।
- 1996- उक्रेन अपने अंतिम परमाणु युद्धास्त्र रूस को सौंपने के साथ ही परमाणु मुक्त देश बना।
- 2000- पाकिस्तान की एक जवाबदेही अदालत ने नवाज शरीफ़ के आजीवन कारावास को मृत्युदंड में बदलने संबंधी याचिका स्वीकार की।
- 2003- म्यांमार की जनतांत्रिक नेता आन सांग सू ची की गिरफ़्तारी के बाद देश की सभी शिक्षण संस्थाएं बंद।
- 2006- अमेरिका ने दाऊद इब्राहीम तथा उसके संगठन पर प्रतिबंध लगा।
- 2012 – मिस्र के पूर्व राष्ट्रपति होस्नी मुबारक को वर्ष 2011 में प्रदर्शनकारियों की हत्या करने के मामले में दोषी पाए जाने के बाद आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई।
- 2014 – तेलंगाना आधिकारिक रूप से भारत का 29वां राज्य बना।
Post a Comment
इस पेज / वेबसाइट की त्रुटियों / गलतियों को यहाँ दर्ज कीजिये
(Errors/mistakes on this page/website enter here)