Today's history | Aaj Ka Itihaas | आज का इतिहास

आज का इतिहास | दिनांक 20 जून 2022
Today in History in Hindi (India and World) : देश (भारत) और दुनिया (विश्व) में आज के दिन कई महत्वपूर्ण घटनाएं (Historical Events) घटित हुई जो हमेशा के लिए इतिहास के पन्नों में दर्ज होकर रह गईं हैं। विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में भी अक्सर इतिहास से जुड़े प्रश्न (Today History Questions) जरूर पूछे जाते है। प्रत्येक दिन (aaj ka itihas) कुछ न कुछ ऐसा होता है, जिसका भारत और विश्व में विशेष महत्व होता है जैसे: खेल-जगत में किसी रिकॉर्ड का बनना, किसी प्रसिद्ध व्यक्ति का जन्म व मृत्यु, किसी देश द्वारा स्वतंत्रता प्राप्त करना, विश्व इतिहास में हुई युद्ध या संधि, कोई भौगोलिक खोज, आज के दिन के महत्वपूर्ण राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय दिवस, विज्ञान में अविष्कार, आज के दिन की खास बातें आदि।
इतिहास में आज के दिन का महत्व (Importance of today’s day in history):
इस पोस्ट में हमने आज का इतिहास (Today History) से जुड़े यानि कि प्रत्येक तिथि के अनुसार इतिहास की बारे व इतिहास से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य यहाँ हमने उनके वर्ष काल के अनुसार प्रकाशित किए है जिनके आधार पर आप इतिहास से जुडी सामान्य ज्ञान जानकारी प्राप्त कर सकते है कि आखिर आज की तिथि में भारत और विश्व में क्या खास हुआ। तो आइये जानते है प्रत्येक दिनांक के अनुसार आज का इतिहास Today History.
Today's history 20 June 2022
- 1873- भारत में वाई.एम.सी.ए. की स्थापना।
- 1887- मुंबई स्थित विक्टोरिया टर्मिनस (छत्रपति शिवाजी टर्मिनस) लोगों के लिए खुला। आज यह देश के सबसे व्यस्त रेलवे स्टेशनों में से एक है।
- 1916- पुणे में एस.एन.डी.टी. महिला विश्विविद्यालय की स्थापना।
- 1990- ईरान में आये भूकंप से लगभग 40 हजार लोगों की मौत।
- 1994- ईरान की मस्जिद में बम विस्फोट में 70 की मौत।
- 1998- विश्वनाथन आनंद ने ब्लादिमीर कैमनिक को हराकर पाचवां फ्रैंकफर्ट क्लासिक शतरंज टूर्नामेंट जीता।
- 2000- काहिरा में समूह-15 देशों का दसवां शिखर सम्मेलन सम्पन्न।
- 2001- जनरल परवेज मुशर्रफ़ पाकिस्तान के राष्ट्रपति बने।
- 2002- पाकिस्तान ने अशरफ जहांगीर काजी को अमेरिका में अपना नया राजदूत नियुक्त किया।
- 2002- अमेरिकी कोर्ट ने मानसिक रूप से बीमार अपराधियों की फांसी की सजा पर रोक लगाई
- 2005- रूस मालवाहक यान एम-53 अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पहुंचा।
- 2006- जापान ने अपनी सेनाओं को इराक से वापस बुलाने का निर्णय लिया।
- 2014- प्रख्यात कवि केदारनाथ सिंह को ज्ञानपीठ पुरस्कार की घोषणा।
- 2016- अफगानिस्तान में दो बम धमाकों में 14 नेपालियों सहित 22 की मौत।
Post a Comment
इस पेज / वेबसाइट की त्रुटियों / गलतियों को यहाँ दर्ज कीजिये
(Errors/mistakes on this page/website enter here)