Today's history | Aaj Ka Itihaas | आज का इतिहास

आज का इतिहास | दिनांक 21 जून 2022
Today in History in Hindi (India and World) : देश (भारत) और दुनिया (विश्व) में आज के दिन कई महत्वपूर्ण घटनाएं (Historical Events) घटित हुई जो हमेशा के लिए इतिहास के पन्नों में दर्ज होकर रह गईं हैं। विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में भी अक्सर इतिहास से जुड़े प्रश्न (Today History Questions) जरूर पूछे जाते है। प्रत्येक दिन (aaj ka itihas) कुछ न कुछ ऐसा होता है, जिसका भारत और विश्व में विशेष महत्व होता है जैसे: खेल-जगत में किसी रिकॉर्ड का बनना, किसी प्रसिद्ध व्यक्ति का जन्म व मृत्यु, किसी देश द्वारा स्वतंत्रता प्राप्त करना, विश्व इतिहास में हुई युद्ध या संधि, कोई भौगोलिक खोज, आज के दिन के महत्वपूर्ण राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय दिवस, विज्ञान में अविष्कार, आज के दिन की खास बातें आदि।
इतिहास में आज के दिन का महत्व (Importance of today’s day in history):
इस पोस्ट में हमने आज का इतिहास (Today History) से जुड़े यानि कि प्रत्येक तिथि के अनुसार इतिहास की बारे व इतिहास से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य यहाँ हमने उनके वर्ष काल के अनुसार प्रकाशित किए है जिनके आधार पर आप इतिहास से जुडी सामान्य ज्ञान जानकारी प्राप्त कर सकते है कि आखिर आज की तिथि में भारत और विश्व में क्या खास हुआ। तो आइये जानते है प्रत्येक दिनांक के अनुसार आज का इतिहास Today History.
Today's history 21 June 2022
- 1756- जॉन जेड हाॅलवेल के नेतृत्व वाली अंग्रेज सैन्य टुकड़ी ने बंगाल के नबाव सिराजउद्दौला के समक्ष आत्मसमर्पण किया।
- 1768- चिकित्सा विज्ञान में स्नातक की डिग्री हासिल करने वाले जॉन आर्चर पहले अमेरिकी बने।
- 1834- अमेरिकी आविष्कारक और व्यवसायी साइरस हॉल मैककॉर्मिक कटाई मशीन का पेटेंट किया।
- 1862- ज्ञानेंद्र मोहन टैगोर 'लिंकन्स हिल्स' से वकालत की डिग्री हासिल करने वाले पहले भारतीय बने।
- 1911- जहाज आरएमएस ओलंपिक ने 5 दिनों, 16 घंटे और 42 मिनट की यात्रा के बाद न्यूयॉर्क में अपनी पहली ट्रान्साटलांटिक यात्रा पूरी की।
- 1948- सी.राज गोपालाचारी भारत के अंतिम गर्वनर जनरल बने।
- 1953- पाकिस्तान की पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो का जन्म।
- 1957- जॉन डायफेनबकर कनाडा के 13 वें प्रधानमंत्री बने।
- 1975- वेस्टइंडीज टीम ने पहला क्रिकेट वर्ल्ड कप जीतने का कारनामा किया।
- 1977- मुस्तफा बुलेंट एसविट ने तुर्की में सरकार का गठन किया।
- 1981- दक्षिण अफ्रीकी पुलिस ने दक्षिण अफ्रीकी युवा क्रांतिकारी परिषद के आठ नेताओं को गिरफ्तार किया।
- 1991- पी.वी.नरसिम्हा राव भारत के नौवें प्रधानमंत्री बने।
- 2009- भारत की बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल सुपर सीरीज बैडमिंटन टूर्नामेंट का खिताब जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनीं।
- 2012- ऑस्ट्रेलिया जा रही नौका के डूबने से 90 शरणार्थियों की मौत।
- 2013- पाकिस्तान के पेशावर में एक मस्जिद में बम विस्फोट में बड़ी संख्या में लाेगों की मौत।
- 2014- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील पर विश्व भर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया।
- 2015- 21 जून, 2015 को पहला अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया था, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 35 हजार से अधिक लोगों और 84 देशों के प्रतिनिधियों ने दिल्ली के राजपथ पर योग के 21 आसन किए थे।
Post a Comment
इस पेज / वेबसाइट की त्रुटियों / गलतियों को यहाँ दर्ज कीजिये
(Errors/mistakes on this page/website enter here)