Today's history | Aaj Ka Itihaas | आज का इतिहास

आज का इतिहास | दिनांक 24 जून 2022
Today in History in Hindi (India and World) : देश (भारत) और दुनिया (विश्व) में आज के दिन कई महत्वपूर्ण घटनाएं (Historical Events) घटित हुई जो हमेशा के लिए इतिहास के पन्नों में दर्ज होकर रह गईं हैं। विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में भी अक्सर इतिहास से जुड़े प्रश्न (Today History Questions) जरूर पूछे जाते है। प्रत्येक दिन (aaj ka itihas) कुछ न कुछ ऐसा होता है, जिसका भारत और विश्व में विशेष महत्व होता है जैसे: खेल-जगत में किसी रिकॉर्ड का बनना, किसी प्रसिद्ध व्यक्ति का जन्म व मृत्यु, किसी देश द्वारा स्वतंत्रता प्राप्त करना, विश्व इतिहास में हुई युद्ध या संधि, कोई भौगोलिक खोज, आज के दिन के महत्वपूर्ण राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय दिवस, विज्ञान में अविष्कार, आज के दिन की खास बातें आदि।
इतिहास में आज के दिन का महत्व (Importance of today’s day in history):
इस पोस्ट में हमने आज का इतिहास (Today History) से जुड़े यानि कि प्रत्येक तिथि के अनुसार इतिहास की बारे व इतिहास से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य यहाँ हमने उनके वर्ष काल के अनुसार प्रकाशित किए है जिनके आधार पर आप इतिहास से जुडी सामान्य ज्ञान जानकारी प्राप्त कर सकते है कि आखिर आज की तिथि में भारत और विश्व में क्या खास हुआ। तो आइये जानते है प्रत्येक दिनांक के अनुसार आज का इतिहास Today History.
Today's history 24 June 2022
- 1206- दिल्ली सल्तनत के पहले सुल्तान कुतबुद्दीन ऐबक की लाहाैर (अब पाकिस्तान) में ताजपोशी हुई।
- 1793- फ्रांस ने पहली बार रिपब्लिकन संविधान को अपनाया।
- 1961- भारत के पहले स्वदेशी एचएफ 24 सुपरसोनिक लड़ाकू विमान ने उड़ान भरी।
- 1963- डाक एवं टेलिग्राफ विभाग ने राष्ट्रीय टेलेक्स सेवा की शुरूआत की।
- 1966- मुम्बई से न्यूयार्क जा रहे एयर इंडिया के विमान के स्विट्ज़रलैण्ड के माउंट ब्लैंक में दुर्घटनाग्रस्त होने से 117 लोगों की मौत।
- 1975- न्यूयॉर्क के जेएफके हवाई अड्डे पर ईस्टर्न 727 विमान दुर्घटना में 113 लोग मारे गये।
- 1980- भारत के चौथे राष्ट्रपति वीवी गिरि का निधन।
- 1885 - प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ तथा कट्टर सिक्ख नेता तारा सिंह का जन्म।
- 1986- भारत सरकार ने अविवाहित महिलाओं के लिए भी मातृत्व लाभ को स्वीकृति दी।
- 1989 - बोफोर्स तोप सौदे को लेकर कैग रिपोर्ट के मुद्दे पर कई विपक्षी सदस्यों ने लोकसभा से इस्तीफा दिया।
- 2002- अफ्रीकी देश तंजानिया में ट्रेन दुर्घटना में 281 लोगाें की मौत।
- 2004 - न्यूयॉर्क में मौत की सजा को असंवैधानिक घोषित किया गया।
- 2005 - अमेरिका ने भारत की सुरक्षा परिषद में स्थायी सदस्यता की दावेदारी का समर्थन करने की घोषणा की।
- 2008 - नेपाल के प्रधानमंत्री गिरिजा प्रसाद कोइराला ने अपने पद से इस्तीफा दिया।
- 2010 - जूलिया गिलार्ड ऑस्ट्रेलिया की पहली महिला प्रधान मंत्री बनी।
- 2012- मुस्लिम ब्रदरहुड के नेता मोहम्मद मुर्सी मिस्र के राष्ट्रपति बने।
- 2013 - पूर्व इतालवी प्रधानमंत्री सिल्वियो बर्लुस्कोनी को अपनी शक्ति का दुरुपयोग करने और एक यौनकर्मी के साथ संबंध रखने के मामले में दोषी पाये जाने पर सात साल की सजा सुनाई गयी।
Post a Comment
इस पेज / वेबसाइट की त्रुटियों / गलतियों को यहाँ दर्ज कीजिये
(Errors/mistakes on this page/website enter here)