Today's history | आज का इतिहास 25 June 2022

Today's history | Aaj Ka Itihaas | आज का इतिहास 

Today's history | आज का इतिहास 25 June 2022

आज का इतिहास | दिनांक 25 जून 2022

Today in History in Hindi (India and World) : देश (भारत) और दुनिया (विश्व) में आज के दिन कई महत्वपूर्ण घटनाएं (Historical Eventsघटित हुई जो हमेशा के लिए इतिहास के पन्नों में दर्ज होकर रह गईं हैं। विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में भी अक्सर इतिहास से जुड़े प्रश्न (Today History Questionsजरूर पूछे जाते है। प्रत्येक दिन (aaj ka itihas) कुछ न कुछ ऐसा होता है, जिसका भारत और विश्व में विशेष महत्व होता है जैसे: खेल-जगत में किसी रिकॉर्ड का बनना, किसी प्रसिद्ध व्यक्ति का जन्म व मृत्यु, किसी देश द्वारा स्वतंत्रता प्राप्त करना, विश्व इतिहास में हुई युद्ध या संधि, कोई भौगोलिक खोज, आज के दिन के महत्वपूर्ण राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय दिवस, विज्ञान में अविष्कार, आज के दिन की खास बातें आदि। 

इतिहास में आज के दिन का महत्व (Importance of today’s day in history): 

इस पोस्ट में हमने आज का इतिहास (Today History) से जुड़े यानि कि प्रत्येक तिथि के अनुसार इतिहास की बारे व इतिहास से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य यहाँ हमने उनके वर्ष काल के अनुसार प्रकाशित किए है जिनके आधार पर आप इतिहास से जुडी सामान्य ज्ञान जानकारी प्राप्त कर सकते है कि आखिर आज की तिथि में भारत और विश्व में क्या खास हुआ। तो आइये जानते है प्रत्येक दिनांक के अनुसार आज का इतिहास Today History.

Today's history 25 June 2022 

  • 1529- मुगल शासक बाबर बंगाल पर विजय प्राप्त करके अपनी राजधानी आगरा लौटा।
  • 1788-वर्जीनिया संयुक्त राज्य अमेरिका का संविधान अपनाने वाला 10वां राज्य बना।
  • 1931 -पूर्व प्रधानमंत्री विश्वनाथ प्रताप सिंह का जन्म।
  • 1932-भारतीय क्रिकेट टीम ने ब्रिटेन के लॉर्ड्स मैदान पर अपना पहला टेस्ट मैच खेला।
  • 1941-फिनलैंड ने सोवियत संघ पर हमले की घोषणा की।
  • 1950-उत्तर और दक्षिण कोरिया के बीच गृह युद्ध शुरू हुआ, जिसने आगे चलकर अंतरराष्ट्रीय शीत युद्ध का रूप लिया।
  • 1951-अमेरिकी टेलीविजन एवं रेडियो नेटवर्क सीबीएस ने न्यूयाॅर्क से चार शहरों में पहले रंगीन टीवी कार्यक्रम का प्रसारण किया।
  • 1960-मेडागास्कर फ्रांस से स्वतंत्र हुआ।
  • 1975-तत्कालीन राष्ट्रपति फखरुद्दीन अली अहमद ने आंतरिक आपातकाल लगाने के सरकार के प्रस्ताव को मंजूरी दी।
  • 1983-भारत ने वेस्टइंडीज को 43 रनों से हरा कर पहली बार क्रिकेट विश्व कप का खिताब अपने नाम किया।
  • 1993-किम कैंपबेल कनाडा की 19वीं प्रधानमंत्री बनीं।
  • 1994 को जापान के प्रधानमंत्री सुतोमु हाता ने अपने पद से इस्तीफा दिया।
  • 2005-ईरान के राष्ट्रपति चुनाव में अति कट्टरपंथी माने जाने वाले महमूद अहमदी नेजाद की जीत की घोषणा हुई । 2009-संगीत और डांस की नई परिभाषा लिखने वाले माइकल जैक्सन का निधन।
  • 2014-लुईस सुआरेज पर फीफा 2014 विश्वकप के दौरान विपक्षी टीम के खिलाड़ी को दांत से काटने का आरोप लगा।

-----------------

Post a Comment

इस पेज / वेबसाइट की त्रुटियों / गलतियों को यहाँ दर्ज कीजिये
(Errors/mistakes on this page/website enter here)

Previous Post Next Post