Today's history | Aaj Ka Itihaas | आज का इतिहास

आज का इतिहास | दिनांक 26 जून 2022
Today in History in Hindi (India and World) : देश (भारत) और दुनिया (विश्व) में आज के दिन कई महत्वपूर्ण घटनाएं (Historical Events) घटित हुई जो हमेशा के लिए इतिहास के पन्नों में दर्ज होकर रह गईं हैं। विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में भी अक्सर इतिहास से जुड़े प्रश्न (Today History Questions) जरूर पूछे जाते है। प्रत्येक दिन (aaj ka itihas) कुछ न कुछ ऐसा होता है, जिसका भारत और विश्व में विशेष महत्व होता है जैसे: खेल-जगत में किसी रिकॉर्ड का बनना, किसी प्रसिद्ध व्यक्ति का जन्म व मृत्यु, किसी देश द्वारा स्वतंत्रता प्राप्त करना, विश्व इतिहास में हुई युद्ध या संधि, कोई भौगोलिक खोज, आज के दिन के महत्वपूर्ण राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय दिवस, विज्ञान में अविष्कार, आज के दिन की खास बातें आदि।
इतिहास में आज के दिन का महत्व (Importance of today’s day in history):
इस पोस्ट में हमने आज का इतिहास (Today History) से जुड़े यानि कि प्रत्येक तिथि के अनुसार इतिहास की बारे व इतिहास से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य यहाँ हमने उनके वर्ष काल के अनुसार प्रकाशित किए है जिनके आधार पर आप इतिहास से जुडी सामान्य ज्ञान जानकारी प्राप्त कर सकते है कि आखिर आज की तिथि में भारत और विश्व में क्या खास हुआ। तो आइये जानते है प्रत्येक दिनांक के अनुसार आज का इतिहास Today History.
Today's history 26 June 2022
- 1498 – चीन में पहला टूथ ब्रश बनाया गया।
- 1714 – स्पेन और नीदरलैंड ने व्यापार एवं शांति समझौते पर हस्ताक्षर किये।
- 1894 – जर्मनी के कार्ल बेन्ज़ ने गैस से चलने वाले ऑटो का अमेरिकी पेटेंट हासिल किया।
- 1909 – लंदन में विक्टोरिया और अल्बर्ट संग्रहालय खोले गये।
- 1919 – अमेरिका में न्यूयॉर्क डेली न्यूज का प्रकाशन शुरू हुआ।
- 1941 – द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान फिनलैंड ने रूस के खिलाफ मोर्चा खोला।
- 1945 – सैन फ्रांसिस्को में 50 देशों ने संयुक्त राष्ट्र के चार्टर पर हस्ताक्षर किये।
- 1949 – बेल्जियम के संसदीय चुनाव में पहली बार महिलाओं को मतदान का अधिकार मिला।
- 1952 – नेल्सन मंडेला और 51 अन्य लोगों ने दक्षिण अफ्रीका में कर्फ्यू का उल्लंघन किया।
- 1982 – एयर इंडिया का पहला बोइंग विमान मुंबई में दुर्घटनाग्रस्त हुआ।
- 1994 – पीएलओ नेता यासिर अराफात 27 साल बाद गाजा लौटे।
- 2000- उत्तरी आयरलैंड में आईआरए ने अपने 81 वर्ष के इतिहास में पहली बार अपने गोपनीय हथियारों की स्वतंत्र जांच की अनुमति दी।
- 2001- युगांडा में चुनावी हिंसा में सात लोगों की मौत।
- 2003- ब्रिटेन की पूर्व प्रधान मंत्री मार्गरेट थैचर के पति सर डेनिस थैचर का लंदन में निधन।
- 2004- पाकिस्तान के प्रधानमंत्री जफरुल्ला जमाली ने सत्तारूढ़ पार्टी के सदस्यों की बैठक में पद से इस्तीफा देकर मंत्रिमंडल को भंग कर दिया और चौधरी शुजात हुसैन को पाकिस्तान मुस्लिम लीग (पीएमएल) का अध्यक्ष नामित किया।
- 2004- मशहूर फिल्म निर्माता यश जौहर का निधन।
- 2013 – उत्तराखंड में एक बचाव हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने से 20 लोग मारे गये।
- 2015 – कुवैत की शिया इमाम अल सादिक मस्जिद में एक आत्मघाती हमले में 27 लोगों की मौत हो गयी तथा 227 लोग घायल हो गये।
- 2018- अमेरिका के सुप्रीम कोर्ट ने 5-4 के एक फैसले में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की ओर से कई मुस्लिम देशों के नागरिकों की अमेरिका यात्रा पर लगाये गये प्रतिबंध को बरकरार रखा।
- 2019- संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने हैती में राजनीतिक मिशन स्थापित करने वाले एक प्रस्ताव को मंजूरी दी।
Post a Comment
इस पेज / वेबसाइट की त्रुटियों / गलतियों को यहाँ दर्ज कीजिये
(Errors/mistakes on this page/website enter here)