Today's history | Aaj Ka Itihaas | आज का इतिहास

आज का इतिहास | दिनांक 5 जून 2022
Today in History in Hindi (India and World) : देश (भारत) और दुनिया (विश्व) में आज के दिन कई महत्वपूर्ण घटनाएं (Historical Events) घटित हुई जो हमेशा के लिए इतिहास के पन्नों में दर्ज होकर रह गईं हैं। विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में भी अक्सर इतिहास से जुड़े प्रश्न (Today History Questions) जरूर पूछे जाते है। प्रत्येक दिन (aaj ka itihas) कुछ न कुछ ऐसा होता है, जिसका भारत और विश्व में विशेष महत्व होता है जैसे: खेल-जगत में किसी रिकॉर्ड का बनना, किसी प्रसिद्ध व्यक्ति का जन्म व मृत्यु, किसी देश द्वारा स्वतंत्रता प्राप्त करना, विश्व इतिहास में हुई युद्ध या संधि, कोई भौगोलिक खोज, आज के दिन के महत्वपूर्ण राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय दिवस, विज्ञान में अविष्कार, आज के दिन की खास बातें आदि।
इतिहास में आज के दिन का महत्व (Importance of today’s day in history):
इस पोस्ट में हमने आज का इतिहास (Today History) से जुड़े यानि कि प्रत्येक तिथि के अनुसार इतिहास की बारे व इतिहास से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य यहाँ हमने उनके वर्ष काल के अनुसार प्रकाशित किए है जिनके आधार पर आप इतिहास से जुडी सामान्य ज्ञान जानकारी प्राप्त कर सकते है कि आखिर आज की तिथि में भारत और विश्व में क्या खास हुआ। तो आइये जानते है प्रत्येक दिनांक के अनुसार आज का इतिहास Today History.
Today's history 5 June 2022
- 1659: मुगल शासक औरंगजेब आधिकारिक रूप से दिल्ली की गद्दी पर बैठा।
- 1664: मुस्तफा द्वितीय तुर्की का सुल्तान बना।
- 1806: लुइस बोनापार्ट को हॉलैंड के राजा के रूप में उनके भाई सम्राट नेपोलियन द्वारा बैटैवियन रिपब्लिक की जगह नियुक्त किया गया।
- 1823: सिंगापुर के संस्थापक सर स्टैमफोर्ड राफल्स द्वारा सिंगापुर इंस्टीट्यूशन के रूप में रैफल्स इंस्टीट्यूशन की स्थापना की गयी।
- 1827: ग्रीक की स्वतंत्रता की लड़ाई के दौरान तुर्कों ने एक्रोपोलिस और एथेंस पर कब्जा किया।
- 1846: अमेरिका में फिलाडेल्फिया और बाल्टीमोर के बीच टेलीग्राफ लाइन की शुरुआत।
- 1882: मुंबई में तूफान और बाढ़ से करीब एक लाख लोगों की मौत।
- 1901: मलयाली भाषा के प्रसिद्ध साहित्यकार गोविंद शंकर कुरुप का जन्म।
- 1910: अमेरिका के प्रसिद्ध लेखक ओ. हेनरी का निधन।
- 1915: डेनमार्क ने अपने संविधान में संशोधन कर महिलाओं को वोट देने का अधिकार दिया।
- 1942: अमेरिका ने बुल्गारिया, हंगरी और रोमानिया के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
- 1961: भारत के पूर्व टेनिस खिलाड़ी रमेश कृष्णन का जन्म।
- 1967: इजरायल ने मिस्र पर हमला कर उसके करीब चार सौ लड़ाकू विमान नष्ट कर दिए।
- 1969: अंतरराष्ट्रीय कम्युनिस्ट सम्मेलन मास्को में शुरू हुआ।
- 1972: संयुक्त राष्ट्र महासभा की तरफ से आयोजित विश्व पर्यावरण सम्मेलन में विश्व पर्यावरण दिवस मनाने की शुरुआत हुई।
- 1984: पंजाब के अमृतसर में सिखों के धर्म स्थल स्वर्ण मन्दिर में भारतीय सेना ने ऑपरेशन ब्लू-स्टार को अंजाम दिया।
- 1988: पहला राष्ट्रीय कैंसर उत्तरजीवी दिवस आयोजित किया गया।
- 1990: सोवियत संघ के अंतिम राष्ट्रपति मिखाइल गोर्बाचोव को नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
- 2000 पहली सबसे छोटी फिल्म ‘405 द मूवी’ को इंटरनेट पर जारी किया गया।
- 2013: नवाज शरीफ पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बने।
- 2013: अमेरिकी जासूस स्नोडेन ने खुलासा किया कि देश की राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी लाखों लोगों के फोन रिकॉर्ड जुटा रही है।
Post a Comment
इस पेज / वेबसाइट की त्रुटियों / गलतियों को यहाँ दर्ज कीजिये
(Errors/mistakes on this page/website enter here)