Today's history | Aaj Ka Itihaas | आज का इतिहास

आज का इतिहास | दिनांक 8 जून 2022
Today in History in Hindi (India and World) : देश (भारत) और दुनिया (विश्व) में आज के दिन कई महत्वपूर्ण घटनाएं (Historical Events) घटित हुई जो हमेशा के लिए इतिहास के पन्नों में दर्ज होकर रह गईं हैं। विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में भी अक्सर इतिहास से जुड़े प्रश्न (Today History Questions) जरूर पूछे जाते है। प्रत्येक दिन (aaj ka itihas) कुछ न कुछ ऐसा होता है, जिसका भारत और विश्व में विशेष महत्व होता है जैसे: खेल-जगत में किसी रिकॉर्ड का बनना, किसी प्रसिद्ध व्यक्ति का जन्म व मृत्यु, किसी देश द्वारा स्वतंत्रता प्राप्त करना, विश्व इतिहास में हुई युद्ध या संधि, कोई भौगोलिक खोज, आज के दिन के महत्वपूर्ण राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय दिवस, विज्ञान में अविष्कार, आज के दिन की खास बातें आदि।
इतिहास में आज के दिन का महत्व (Importance of today’s day in history):
इस पोस्ट में हमने आज का इतिहास (Today History) से जुड़े यानि कि प्रत्येक तिथि के अनुसार इतिहास की बारे व इतिहास से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य यहाँ हमने उनके वर्ष काल के अनुसार प्रकाशित किए है जिनके आधार पर आप इतिहास से जुडी सामान्य ज्ञान जानकारी प्राप्त कर सकते है कि आखिर आज की तिथि में भारत और विश्व में क्या खास हुआ। तो आइये जानते है प्रत्येक दिनांक के अनुसार आज का इतिहास Today History.
Today's history 8 June 2022
- 1557- इंग्लैंड ने फ्रांस के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
- 1658- औरंगजेब ने आगरा के किले पर कर शाहजहां को कैद किया।
- 1824- नोह कुशिंग ने वाशिंग मशीन का पेंटेट कराया।
- 1912- कार्ल लामेमल ने यूनिवर्सल पिक्चर्स को शामिल किया था।
- 1929- ब्रिटेन में पहली बार किसी महिला की मंत्रिमंडल में नियुक्ति, मार्गरेट बॉन्डफील्ड को श्रम मंत्री बनाया गया है।
- 1935- सैम पार्क्स, जूनियर ने यूएस ओपन गोल्फ टूर्नामेंट जीता।
- 1936- भारत की सरकारी रेडियो सेवा इंडियन स्टेट ब्रॉडकास्टिंग सर्विस का नाम बदलकर ऑल इंडिया रेडियो किया गया 1
- 1940- 93वें तत्व नेपप्टुनियम की खोज की घोषणा की गई।
- 1941- द्वितीय विश्व युद्ध में मित्र राष्ट्रों ने लेविंट में विची फ्रांस की संपत्ति के खिलाफ सीरिया-लेबनान अभियान शुरू किया।
- 1948- देश की सरकारी विमान सेवा एयर इंडिया ने भारत और ब्रिटेन के बीच हवाई सेवा शुरू की।
- 1949- स्याम का नाम बदलकर थाईलैंड किया गया।
- 1982- ब्राजील के विमान बी-727 दुर्घटनाग्रस्त होने से 135 लोगों की मौत।
- 1983- मार्गरेट थैचर के नेतृत्व में कंज़र्वेटिव पार्टी ने ब्रिटेन के आम चुनाव में विपक्षी लेबर पार्टी की 209 सीटों के मुक़ाबले 397 सीटें जीतकर दूसरी बार बहुमत हासिल किया।
- 1984- ऑस्ट्रेलियाई न्यू साउथ वेल्स प्रांत में समलैंगिकता को कानूनी घोषित किया गया।
- 1986- पूर्व संयुक्त राष्ट्र महासचिव कर्ट वाल्डहेम ऑस्ट्रिया के राष्ट्रपति चुने गए।
- 1996- ब्रिटेन में 10वीं यूरोपीय फुटबॉल चैम्पियनशिप में शुरू हुई।
- 2002- फिलिपीन के राष्ट्रपति ने आतंकवादी अबू सय्याफ के विरूद्ध अभियान शुरू करने का आदेश दिया।
- 2004- भारत सहित दुनिया के कई देशों में 122 वर्ष के बाद शुक्र पारगमन का अद्भुत नज़ारा फिर देखा गया।
- 2009- दो अमेरिकी पत्रकारों को अवैध रूप से उत्तरी कोरिया में प्रवेश करने का दोषी पाया गया और 12 साल की सजा सुनाई गई थी।
- 2009- मशहूर पटकथा लेखक, नाट्य निर्देशक, कवि और अभिनेता हबीब तनवीर का निधन।
- 2014- रूस की टेनिस खिलाड़ी मारिया शारापोवा ने सिमाेना हालेप को हराकर फ्रेंच ओपन खिताब जीता।
- 2014- पाकिस्तान के कराची में जिन्ना अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हमले में कम से कम 28 लोग मारे गए।
Post a Comment
इस पेज / वेबसाइट की त्रुटियों / गलतियों को यहाँ दर्ज कीजिये
(Errors/mistakes on this page/website enter here)