Today's history | Aaj Ka Itihaas | आज का इतिहास

आज का इतिहास | दिनांक 9 जून 2022
Today in History in Hindi (India and World) : देश (भारत) और दुनिया (विश्व) में आज के दिन कई महत्वपूर्ण घटनाएं (Historical Events) घटित हुई जो हमेशा के लिए इतिहास के पन्नों में दर्ज होकर रह गईं हैं। विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में भी अक्सर इतिहास से जुड़े प्रश्न (Today History Questions) जरूर पूछे जाते है। प्रत्येक दिन (aaj ka itihas) कुछ न कुछ ऐसा होता है, जिसका भारत और विश्व में विशेष महत्व होता है जैसे: खेल-जगत में किसी रिकॉर्ड का बनना, किसी प्रसिद्ध व्यक्ति का जन्म व मृत्यु, किसी देश द्वारा स्वतंत्रता प्राप्त करना, विश्व इतिहास में हुई युद्ध या संधि, कोई भौगोलिक खोज, आज के दिन के महत्वपूर्ण राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय दिवस, विज्ञान में अविष्कार, आज के दिन की खास बातें आदि।
इतिहास में आज के दिन का महत्व (Importance of today’s day in history):
इस पोस्ट में हमने आज का इतिहास (Today History) से जुड़े यानि कि प्रत्येक तिथि के अनुसार इतिहास की बारे व इतिहास से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य यहाँ हमने उनके वर्ष काल के अनुसार प्रकाशित किए है जिनके आधार पर आप इतिहास से जुडी सामान्य ज्ञान जानकारी प्राप्त कर सकते है कि आखिर आज की तिथि में भारत और विश्व में क्या खास हुआ। तो आइये जानते है प्रत्येक दिनांक के अनुसार आज का इतिहास Today History.
Today's history 9 June 2022
- 1659- दादर के बलूची प्रमुख जीवन खान ने दारा शिकोह को धोखे से औरंगजेब के हवाले कर दिया।
- 1720- स्वीडन और डेनमार्क ने तीसरी स्टॉकहोम संधि पर हस्ताक्षर किए।
- 1752- फ्रांसीसी सेना ने त्रिचिनोपोली में ब्रिटिश के समक्ष हथियार डाले।
- 1789- स्पेन ने वैंकूवर द्वीप के निकट ब्रिटेन के जहाजों पर कब्जा किया।
- 1900- स्वतंत्रता सेनानी बिरसा मुंडा का रांची जेल में संदिग्ध परिस्थितियों में निधन।
- 1940- नार्वे ने द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान जर्मनी के सामने आत्मसमर्पण किया।
- 1956- अफगानिस्तान में भीषण भूकंप से 400 लोगों की मौत।
- 1960- चीन में तूफान से 1,600 से अधिक लोगों की मौत।
- 1964- जवाहर लाल नेहरू के निधन के बाद लाल बहादुर शास्त्री ने देश के दूसरे प्रधानमंत्री बने।
- 1975- बॉलीवुड अभिनेत्री अमीषा पटेल का जन्म।
- 1980- अंतरिक्ष यान सोयुज टी-2 पृथ्वी पर लौटा।
- 1985- बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर का जन्म।
- 1995- हिन्दी के प्रसिद्ध निबंधकार कन्हैयालाल मिश्र प्रभाकर का निधन।
- 1998- प्रख्यात भारतीय गजल गायक और अभिनेता तलत महमूद का निधन।
- 2003- गूगल ने इंटरनेट प्रोग्राम एडसेंस पेश किया।
- 2006- यूरोपीय देश इस्तोनिया में यूरोपीय संविधान को मंजूरी मिली।
- 2009- नासा ने चांद पर पानी की खोज के टोही यान भेजा।
- 2011- भारत के मशहूर चित्रकार एम.एफ हुसैन का लंदन में निधन।
- 2012- अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने समलैंगिक विवाह को अपना समर्थन दिया।
Post a Comment
इस पेज / वेबसाइट की त्रुटियों / गलतियों को यहाँ दर्ज कीजिये
(Errors/mistakes on this page/website enter here)