Today's history | Aaj Ka Itihaas | आज का इतिहास

आज का इतिहास | दिनांक 10 जुलाई 2022
Today in History in Hindi (India and World) : देश (भारत) और दुनिया (विश्व) में आज के दिन कई महत्वपूर्ण घटनाएं (Historical Events) घटित हुई जो हमेशा के लिए इतिहास के पन्नों में दर्ज होकर रह गईं हैं। विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में भी अक्सर इतिहास से जुड़े प्रश्न (Today History Questions) जरूर पूछे जाते है। प्रत्येक दिन (aaj ka itihas) कुछ न कुछ ऐसा होता है, जिसका भारत और विश्व में विशेष महत्व होता है जैसे: खेल-जगत में किसी रिकॉर्ड का बनना, किसी प्रसिद्ध व्यक्ति का जन्म व मृत्यु, किसी देश द्वारा स्वतंत्रता प्राप्त करना, विश्व इतिहास में हुई युद्ध या संधि, कोई भौगोलिक खोज, आज के दिन के महत्वपूर्ण राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय दिवस, विज्ञान में अविष्कार, आज के दिन की खास बातें आदि।
इतिहास में आज के दिन का महत्व (Importance of today’s day in history):
इस पोस्ट में हमने आज का इतिहास (Today History) से जुड़े यानि कि प्रत्येक तिथि के अनुसार इतिहास की बारे व इतिहास से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य यहाँ हमने उनके वर्ष काल के अनुसार प्रकाशित किए है जिनके आधार पर आप इतिहास से जुडी सामान्य ज्ञान जानकारी प्राप्त कर सकते है कि आखिर आज की तिथि में भारत और विश्व में क्या खास हुआ। तो आइये जानते है प्रत्येक दिनांक के अनुसार आज का इतिहास Today History.
Today's history 10 July 2022
- 1246 - नसीरुद्दीन मुहम्मद शाह दिल्ली की गद्दी पर आसीन हुआ।
- 1624 - हॉलैंड और फ्रांस के बीच स्पेन विरोधी संधि पर हस्ताक्षर किये गये।
- 1848 - न्यूयॉर्क और शिकागो के बीच पहला टेलीग्राफ लिंक शुरू हुआ।
- 1907 - फ्रांस और जापान के बीच चीन की स्वतंत्रता एवं अखंडता को बरकरार रखने के लिए समझौते पर हस्ताक्षर किये गये।
- 1946 - इटली गणतांत्रिक राष्ट्र बना।
- 1965 - महिलाओं के लिए पहला एनसीसी कालेज ग्वालियर में खुला।
- 1966 - वायु सेना के लड़ाकू विमान 'मिग' का महाराष्ट्र के नासिक जिले में निर्माण शुरू।
- 1972 - मुम्बई के मडगांव बंदरगाह से पूर्ण वातानुकुलित पोत हर्षवर्धन का जलावतरण।
- 1983 - ब्रिटेन में मार्गरेट थैचर पुन: प्रधानमंत्री बनीं।
- 1986 - भारत ने इंग्लैंड को पांच विकेट से हराकर लॉर्ड्स में पहली टेस्ट जीत हासिल की।
- 1999 - जेनेवा में अंतरराष्ट्रीय श्रम सम्मेलन की शुरुआत।
- 2002 - पाकिस्तान ने विश्व की दूसरी सबसे ऊँची चोटी के-2 का नाम बदलकर 'चोगोरी' अथवा 'शाहगोरी' कर दिया।
- 2003 - नासा का मंगलयान रोवर लॉन्च।
- 2005 - भारत और श्रीलंका में शिक्षा एवं सामुदायिक विकास से सम्बद्ध दो समझौतों पर हस्ताक्षर।
- 2008 - केन्द्र सरकार ने तीनों सेनाओं के लिए 'एकीकृत स्पेस सेल' की घोषणा की।
- 2008 - 54वें राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार में ‘लगे रहो मुन्नाभाई’ को सर्वश्रेष्ठ लोकप्रिय फ़िल्म का पुरस्कार प्रदान किया गया।
- 2008 - भारतीय मूल के ब्रिटिश लेखक सलमान रुश्दी को 'बेस्ट आफ़ बुकर' पुरस्कार प्रदान किया गया।
- 2013 - चीन के सिचुआन प्रांत में भूस्खलन से 40 लोग मरे।
- 2015 - बंगलादेश के मैमनसिंह जिला में मुफ्त में बांटे जा रहे कपड़ों को लेने के दौरान मची भगदड़ में 23 लोगों की मौत हो गयी।
- 2017 - अमरनाथ यात्रा पर हमला हुआ जिसमें सात श्रद्धालुओं की मृत्यु हुई।
Post a Comment
इस पेज / वेबसाइट की त्रुटियों / गलतियों को यहाँ दर्ज कीजिये
(Errors/mistakes on this page/website enter here)