Today's history | Aaj Ka Itihaas | आज का इतिहास

आज का इतिहास | दिनांक 11 जुलाई 2022
Today in History in Hindi (India and World) : देश (भारत) और दुनिया (विश्व) में आज के दिन कई महत्वपूर्ण घटनाएं (Historical Events) घटित हुई जो हमेशा के लिए इतिहास के पन्नों में दर्ज होकर रह गईं हैं। विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में भी अक्सर इतिहास से जुड़े प्रश्न (Today History Questions) जरूर पूछे जाते है। प्रत्येक दिन (aaj ka itihas) कुछ न कुछ ऐसा होता है, जिसका भारत और विश्व में विशेष महत्व होता है जैसे: खेल-जगत में किसी रिकॉर्ड का बनना, किसी प्रसिद्ध व्यक्ति का जन्म व मृत्यु, किसी देश द्वारा स्वतंत्रता प्राप्त करना, विश्व इतिहास में हुई युद्ध या संधि, कोई भौगोलिक खोज, आज के दिन के महत्वपूर्ण राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय दिवस, विज्ञान में अविष्कार, आज के दिन की खास बातें आदि।
इतिहास में आज के दिन का महत्व (Importance of today’s day in history):
इस पोस्ट में हमने आज का इतिहास (Today History) से जुड़े यानि कि प्रत्येक तिथि के अनुसार इतिहास की बारे व इतिहास से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य यहाँ हमने उनके वर्ष काल के अनुसार प्रकाशित किए है जिनके आधार पर आप इतिहास से जुडी सामान्य ज्ञान जानकारी प्राप्त कर सकते है कि आखिर आज की तिथि में भारत और विश्व में क्या खास हुआ। तो आइये जानते है प्रत्येक दिनांक के अनुसार आज का इतिहास Today History.
Today's history 11 July 2022
- 1346 - लग्जमबर्ग के चार्ल्स चतुर्थ को रोमन साम्राज्य का सम्राट बनाया गया।
- 1673 - नीदरलैंड और डेनमार्क के बीच रक्षा संधि पर हस्ताक्षर हुए।
- 1776 - प्रसिद्ध 'जेम्स कुक' ने अपनी तीसरी समुद्री यात्रा शुरू की।
- 1781 - थॉमस हचिन्स ने अमेरिका के भूगोल को नामित किया।
- 1889 - सोवा बाजार क्लब किसी फुटबॉल टूर्नामेंट में भाग लेने वाला पहला भारतीय दल बना।
- 1919 - नीदरलैंड ने आठ घंटे का दिन और नि:शुल्क रविवार श्रमिकों के लिए कानून बनाया।
- 1921 - मंगोलिया ने अपनी स्वतंत्रता की घोषणा की।
- 1922 - अमेरिका के फिल्म उद्योग हॉलीवुड की स्थापना।
- 1923 - प्रसिद्ध हास्य अभिनेत्री टुन टुन का जन्म।
- 1957 - इस्लामी धार्मिक नेता और मुस्लिम लीग के संस्थापक सदस्य आगा खां का निधन।
- 1975 - चीन में 2200 वर्ष पुरानी कब्रगाह खोजी गयी जिसमें सैनिकों की 3000 आदमकद मूर्तियाँ दफ़न थीं।
- 1987 - संयुक्त राष्ट्र ने 11 जुलाई को जनसंख्या दिवस के रूप में मनाने का फैसला किया।
- 1995 - बोस्निया में 7000 से ज्यादा लोगों का नरसंहार किया गया।
- 2002 - चांग शांग दक्षिण कोरिया की पहली महिला प्रधानमंत्री बनीं।
- 2003 - प्रसिद्ध लेखक भीष्म साहनी का निधन।
- 2006 - मुंबई में सिलसिलेवार धमाके हुए जिसमें 209 लोग मारे गये।
- 2008 - एप्पल ने आईफोन 3जी लांच किया।
- 2008 - पाकिस्तान के वजीरिस्तान प्रान्त में हुए एक अमेरिकी हवाई हमले में 11 लोग घायल हुए।
- 2010 - फुटबॉल विश्वकप के फाइल में स्पेन ने नीदरलैंड को हराकर खिताब जीता।
Post a Comment
इस पेज / वेबसाइट की त्रुटियों / गलतियों को यहाँ दर्ज कीजिये
(Errors/mistakes on this page/website enter here)