Today's history | Aaj Ka Itihaas | आज का इतिहास

आज का इतिहास | दिनांक 15 जुलाई 2022
Today in History in Hindi (India and World) : देश (भारत) और दुनिया (विश्व) में आज के दिन कई महत्वपूर्ण घटनाएं (Historical Events) घटित हुई जो हमेशा के लिए इतिहास के पन्नों में दर्ज होकर रह गईं हैं। विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में भी अक्सर इतिहास से जुड़े प्रश्न (Today History Questions) जरूर पूछे जाते है। प्रत्येक दिन (aaj ka itihas) कुछ न कुछ ऐसा होता है, जिसका भारत और विश्व में विशेष महत्व होता है जैसे: खेल-जगत में किसी रिकॉर्ड का बनना, किसी प्रसिद्ध व्यक्ति का जन्म व मृत्यु, किसी देश द्वारा स्वतंत्रता प्राप्त करना, विश्व इतिहास में हुई युद्ध या संधि, कोई भौगोलिक खोज, आज के दिन के महत्वपूर्ण राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय दिवस, विज्ञान में अविष्कार, आज के दिन की खास बातें आदि।
इतिहास में आज के दिन का महत्व (Importance of today’s day in history):
इस पोस्ट में हमने आज का इतिहास (Today History) से जुड़े यानि कि प्रत्येक तिथि के अनुसार इतिहास की बारे व इतिहास से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य यहाँ हमने उनके वर्ष काल के अनुसार प्रकाशित किए है जिनके आधार पर आप इतिहास से जुडी सामान्य ज्ञान जानकारी प्राप्त कर सकते है कि आखिर आज की तिथि में भारत और विश्व में क्या खास हुआ। तो आइये जानते है प्रत्येक दिनांक के अनुसार आज का इतिहास Today History.
Today's history 15 July 2022
- 1611-अजमेर के राजा और मुगल साम्राज्य के वरिष्ठ सेनापति जयसिंह का जन्म।
- 1840- शिक्षाविद, ग्रंथकार और सांख्यिकीविद अंग्रेज अधिकारी विलियम विलसन हन्टर का जन्म।
- 1883- प्रसिद्ध भारतीय व्यवसायी जमशेद जी जीजाभाई का जन्म।
- 1903- भारत रत्न सम्मानित सेनानी, राजनेता और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के.कामराज का जन्म।
- 1904- अमेरिका के लॉस एंजेलिस में पहले बौद्ध मंदिर का निर्माण।
- 1909- आंध्र प्रदेश की प्रथम महिला नेता दुर्गाबाई देशमुख का जन्म।
- 1909- महाराष्ट्र कांग्रेस कमेटी की कार्यकारिणी के सदस्य और बम्बई विधानसभा के सदस्य गणपत राव देवजी तापसे का जन्म।
- 1910- एमिल क्रेपलिन ने एलॉइस अल्जाइमर के नाम पर अल्जाइमर बीमारी का नाम दिया।
- 1912- भारतीय सेना के उच्च अधिकारी मोहम्मद उस्मान का जन्म।
- 1916- दुनिया की सबसे बड़ी एयरोस्पेस कंपनी बोइंग शुरू हुई।
- 1925- प्रसिद्ध अभिनेता, नाटककार, निर्देशक और रंगमंच के सिद्धांतकार बादल सरकार का जन्म।
- 1926- बॉम्बे (अब मुंबई) में पहली मोटरबस सेवा की शुरुआत।
- 1937- हिंदी के जाने-माने पत्रकार प्रभास जोशी का जन्म।
- 1962- अल्जीरिया अरब लीग का हिस्सा बना था।
- 1967- मराठी रंगमंच के महान नायक और प्रसिद्ध गायक बाल गन्धर्व का निधन।
- 1984- पंजाब को आतंकवाद प्रभावित क्षेत्र घोषित किया गया।
- 2000-सिएरा लियोन में सैन्य कार्यवाही द्वारा सभी भारतीय सैनिक बंधक मुक्त कराए गए।
- 2002- अमेरिकी पत्रकार डेनियल पर्ल के हत्यारे उमर शेख को पाकिस्तानी अदालत ने मौत की सजा सुनाई।
- 2004- भारतीय चिकित्सा वैज्ञानिक तथा परिवार नियोजन विशेषज्ञ बानो जहांगीर कोयाजी का निधन।
- 2011- भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने पीएसएलवी-सी 17 के जरिए जीसैट-12 ए का श्रीहरिकोटा से सफल प्रक्षेपण किया।
- 2017- गणित की दुनिया का प्रतिष्ठित सम्मान- 'फील्ड्स मेडल' पाने वाली महिला गणितज्ञ मरियम मिर्जाखानी का निधन।
- 2019- मिशन चंद्रयान -2 को लॉन्चिंग सिस्टम में तकनीकी दिक्कत के कारण के इसरो ने प्रक्षेपण के ठीक एक घंटे पहले इसे रोक दिया।
Post a Comment
इस पेज / वेबसाइट की त्रुटियों / गलतियों को यहाँ दर्ज कीजिये
(Errors/mistakes on this page/website enter here)