Today's history | आज का इतिहास 17 July 2022

Today's history | Aaj Ka Itihaas | आज का इतिहास 

Today's history | आज का इतिहास 17 July 2022

आज का इतिहास | दिनांक 17 जुलाई 2022

Today in History in Hindi (India and World) : देश (भारत) और दुनिया (विश्व) में आज के दिन कई महत्वपूर्ण घटनाएं (Historical Eventsघटित हुई जो हमेशा के लिए इतिहास के पन्नों में दर्ज होकर रह गईं हैं। विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में भी अक्सर इतिहास से जुड़े प्रश्न (Today History Questionsजरूर पूछे जाते है। प्रत्येक दिन (aaj ka itihas) कुछ न कुछ ऐसा होता है, जिसका भारत और विश्व में विशेष महत्व होता है जैसे: खेल-जगत में किसी रिकॉर्ड का बनना, किसी प्रसिद्ध व्यक्ति का जन्म व मृत्यु, किसी देश द्वारा स्वतंत्रता प्राप्त करना, विश्व इतिहास में हुई युद्ध या संधि, कोई भौगोलिक खोज, आज के दिन के महत्वपूर्ण राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय दिवस, विज्ञान में अविष्कार, आज के दिन की खास बातें आदि। 

इतिहास में आज के दिन का महत्व (Importance of today’s day in history): 

इस पोस्ट में हमने आज का इतिहास (Today History) से जुड़े यानि कि प्रत्येक तिथि के अनुसार इतिहास की बारे व इतिहास से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य यहाँ हमने उनके वर्ष काल के अनुसार प्रकाशित किए है जिनके आधार पर आप इतिहास से जुडी सामान्य ज्ञान जानकारी प्राप्त कर सकते है कि आखिर आज की तिथि में भारत और विश्व में क्या खास हुआ। तो आइये जानते है प्रत्येक दिनांक के अनुसार आज का इतिहास Today History.

Today's history 17 July 2022 

  • 1429- डोफिन की फ्रांस के राजा के रुप में ताजपोशी की गई।
  • 1549- बेल्जियम के घेंट इलाके से यहूदियों को निष्कासित किया गया।
  • 1712- यूरोपीय देश इंग्लैंड, पुर्तगाल और फ्रांस ने संघर्ष विराम पर हस्ताक्षर किये।
  • 1790- स्कॉटलैंड के दार्शनिक और अर्थशास्त्री एडम स्मिथ का निधन। उन्हें नवीन अर्थशास्त्र का जनक कहा जाता है।
  • 1850- हार्वर्ड वेधशाला ने तारे का पहला फोटोग्राफ लिया।
  • 1893- इंग्लैंड के आर्थर श्रेव्सबरी टेस्ट क्रिकेट में 1,000 रन बनाने वाले पहले क्रिकेटर बने।
  • 1906- क्लेमेंट आर्मंड फैलिएरेस फ्रांस के राष्ट्रपति चुने गए।
  • 1912- अंंतरराष्ट्रीय एमेच्योर एथलेटिक्स महासंघ (आईएएफ) की स्वीडन में स्थापना की गयी।
  • 1913- फ्रांस के प्रख्यात दार्शनिक और लेखक रोजर गैरोडी का मार्सी नगर में जन्म।
  • 1917- जॉर्ज पंचम ने परिवार को उपनाम बदलकर विंडसर कर दिया। इससे पहले यह शाही परिवार जर्मनी शाही घराने 'साक्से कोबुर्ग एंड गोथा' के नाम से जाना जाता था।
  • 1919- फिनलैंड में संविधान को अंगीकार किया गया।
  • 1929- सोवियत संघ ने चीन के साथ राजनयिक संबंध समाप्त किए।
  • 1944- अमेरिका में कैलिफोर्निया के समीप में गोला बारूद से लदे दो जहाजों में विस्फोट होने से 322 लोगों की मौत हो गयी।
  • 1948- देश में महिलाओं को भारतीय प्रशासनिक सेवा और भारतीय पुलिस सेवा समेत किसी भी तरह की नागरिक सेवाओं में पात्र घोषित किया गया।
  • 1950- पठानकोट में भारत का पहला विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ।
  • 1968- इराक में अहमद हसन अलबक्र के नेतृत्व में विद्रोह करके बास पार्टी ने सत्ता पर कब्जा कर लिया।
  • 1972- पहली बार दो महिलाओं ने अमेरिकी खुफिया एजेंसी एफबीआई एजेंट के तौर पर चंटिको में ट्रेनिंग शुरू की।
  • 1974- लंदन टॉवर में हुए बम धमाके से 41 लोग घायल हो गए।
  • 1976- 21वें माडर्न ओलंपिक खेलों का आयोजन मांट्रियाल में शुरू हुआ।
  • 1981- इजरायल ने लेबनान की राजधानी बेरूत में अल-फतह मुख्यालय को नष्ट किया।
  • 1987- ईरान और फ्रांस के बीच राजनयिक संबंध टूटे।
  • 1994- धूमकेतू शुमेकर लेवी-9 का पहला टुकड़ा बृहस्पति से टकराया।
  • 2002- रूस की स्वेतलाना फीफाप्रोवा ने पोल वाल्ट स्पर्द्धा में नया यूरोपीय रिकार्ड क़ायम किया।
  • 2003- उत्तर पूर्व कांगो के दुनिया शहर में जातीय हिंसा में 54 लोग मारे गये।
  • 2006- कैप कनैवरल (फ़्लोरिडा) के स्पेस सेंटर में अपनी 13 दिन की अंतरिक्ष यात्रा पूरी कर डिस्कवरी अंतरिक्ष यान पृथ्वी पर सकुशल उतरा।
  • 2013- चीन के सिचुआन प्रांत में बाढ़ से 58 लोगों की मौत हुई।
  • 2014- मलेशिया एयरलाइंस के विमान-17 के दुर्घटनाग्रस्त होने से 283 यात्री और चालक दल के 15 सदस्यों की मौत हो गयी।
  • 2016- प्रो कबड्डी लीग में पटना ने बंगाल को 33-27 से हराया।
  • 2020- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिका-भारत कारोबार परिषद (यूएसआईबीसी) द्वारा आयोजित 'इंडिया आइडियाज समिट' को संबोधित किया।

-----------------

Post a Comment

इस पेज / वेबसाइट की त्रुटियों / गलतियों को यहाँ दर्ज कीजिये
(Errors/mistakes on this page/website enter here)

Previous Post Next Post