Today's history | आज का इतिहास 27 July 2022

Today's history | Aaj Ka Itihaas | आज का इतिहास 

Today's history | आज का इतिहास 27 July 2022

आज का इतिहास | दिनांक 27 जुलाई 2022

Today in History in Hindi (India and World) : देश (भारत) और दुनिया (विश्व) में आज के दिन कई महत्वपूर्ण घटनाएं (Historical Eventsघटित हुई जो हमेशा के लिए इतिहास के पन्नों में दर्ज होकर रह गईं हैं। विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में भी अक्सर इतिहास से जुड़े प्रश्न (Today History Questionsजरूर पूछे जाते है। प्रत्येक दिन (aaj ka itihas) कुछ न कुछ ऐसा होता है, जिसका भारत और विश्व में विशेष महत्व होता है जैसे: खेल-जगत में किसी रिकॉर्ड का बनना, किसी प्रसिद्ध व्यक्ति का जन्म व मृत्यु, किसी देश द्वारा स्वतंत्रता प्राप्त करना, विश्व इतिहास में हुई युद्ध या संधि, कोई भौगोलिक खोज, आज के दिन के महत्वपूर्ण राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय दिवस, विज्ञान में अविष्कार, आज के दिन की खास बातें आदि। 

इतिहास में आज के दिन का महत्व (Importance of today’s day in history): 

इस पोस्ट में हमने आज का इतिहास (Today History) से जुड़े यानि कि प्रत्येक तिथि के अनुसार इतिहास की बारे व इतिहास से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य यहाँ हमने उनके वर्ष काल के अनुसार प्रकाशित किए है जिनके आधार पर आप इतिहास से जुडी सामान्य ज्ञान जानकारी प्राप्त कर सकते है कि आखिर आज की तिथि में भारत और विश्व में क्या खास हुआ। तो आइये जानते है प्रत्येक दिनांक के अनुसार आज का इतिहास Today History.

Today's history 27 July 2022 

  • 1713 - रूस और तुर्की ने शांति संधि पर हस्ताक्षर किये।
  • 1789 - पहली फेडरल एजेंसी द डिपार्टमेंट ऑफ फॉरेन अफेयर्स की स्‍थापना हुई।
  • 1836 - दक्षिण आस्ट्रेलिया में एडीलेड की स्थापना।
  • 1862 - अमेरिकी शहर कैंटन में हरिकेन तूफान से 40 हजार लोगों की मौत।
  • 1888 - फिलिप प्राट ने पहला इलेक्ट्रिक ऑटोमोबाइल का प्रदर्शन किया।
  • 1889 - इंडियन नेशनल कांग्रेस की शाखा ब्रिटिश इंडिया कमिटी को लंदन में दादाभाई नैरोजी, विलियम वेडरबर्न, डब्ल्यू एस कैन और विलियम डिग्बी के नेतृत्व में खोला गया।
  • 1897 - बाल गंगाधर तिलक पहली बार गिरफ्तार किये गये।
  • 1913- आज़ादी के लिए संघर्ष करने वाली महिला क्रांतिकारियों में से एक कल्पना दत्त का जन्म।
  • 1922 - ब्रूसेल्स में अंतरराष्ट्रीय भौगोलिक संघ का गठन।
  • 1935 - चीन की यांग जी और होआंग नदी में आई बाढ़, दो लाख लोगों की मौत।
  • 1940- भारतीय मूल की प्रसिद्ध लेखिका भारती मुखर्जी का जन्म।
  • 1982 - प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की लगभग 11 साल में पहली अमेरिकी यात्रा।
  • 1992 - प्रसिद्ध अभिनेता अमजद ख़ान का निधन।
  • 1994 - निशानेबाज जसपाल राणा ने विश्व शूटिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता।
  • 1996 - ओलंपिक खेल अमरीका के जॉर्जिया राज्य के अटलांटा शहर में आयोजित किए गए।
  • 1987 - खोजकर्ताओं ने टाइटेनिक का मलबा खोजा।
  • 2002 - यूक्रेन में एक विमान दुर्घटना में 70 लोगों की मौत।
  • 2003 - अमेरिका ने यमन को स्कड मिसाइल बेचने वाली उत्तर कोरियाई कंपनी पर नये प्रतिबंध लगाये।
  • 2006 - रूसी प्रक्षेपण यान नेपर ज़मीन पर गिरा।
  • 2007 - आस्ट्रेलिया के वैज्ञानिकों ने लगभग 40,000 साल पहले पाये जाने वाले विशालकाय जीव वोमबैट के जवड़े का जीवाश्म मिलने का दावा किया।
  • 2015- भारत के 11वें राष्ट्रपति डॉ. अब्दुल कलाम का शिलांग में निधन।

-----------------

Post a Comment

इस पेज / वेबसाइट की त्रुटियों / गलतियों को यहाँ दर्ज कीजिये
(Errors/mistakes on this page/website enter here)

Previous Post Next Post