Today's history | आज का इतिहास 28 July 2022

Today's history | Aaj Ka Itihaas | आज का इतिहास 

Today's history | आज का इतिहास 28 July 2022

आज का इतिहास | दिनांक 28 जुलाई 2022

Today in History in Hindi (India and World) : देश (भारत) और दुनिया (विश्व) में आज के दिन कई महत्वपूर्ण घटनाएं (Historical Eventsघटित हुई जो हमेशा के लिए इतिहास के पन्नों में दर्ज होकर रह गईं हैं। विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में भी अक्सर इतिहास से जुड़े प्रश्न (Today History Questionsजरूर पूछे जाते है। प्रत्येक दिन (aaj ka itihas) कुछ न कुछ ऐसा होता है, जिसका भारत और विश्व में विशेष महत्व होता है जैसे: खेल-जगत में किसी रिकॉर्ड का बनना, किसी प्रसिद्ध व्यक्ति का जन्म व मृत्यु, किसी देश द्वारा स्वतंत्रता प्राप्त करना, विश्व इतिहास में हुई युद्ध या संधि, कोई भौगोलिक खोज, आज के दिन के महत्वपूर्ण राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय दिवस, विज्ञान में अविष्कार, आज के दिन की खास बातें आदि। 

इतिहास में आज के दिन का महत्व (Importance of today’s day in history): 

इस पोस्ट में हमने आज का इतिहास (Today History) से जुड़े यानि कि प्रत्येक तिथि के अनुसार इतिहास की बारे व इतिहास से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य यहाँ हमने उनके वर्ष काल के अनुसार प्रकाशित किए है जिनके आधार पर आप इतिहास से जुडी सामान्य ज्ञान जानकारी प्राप्त कर सकते है कि आखिर आज की तिथि में भारत और विश्व में क्या खास हुआ। तो आइये जानते है प्रत्येक दिनांक के अनुसार आज का इतिहास Today History.

Today's history 28 July 2022 

  • 1586- सर थामस हेरिओट ने यूरोप को आलू के बारे में बताया।
  • 1741- कैप्टन बेरिंग ने माउंट सैंट एलियास, अलास्का की खोज की।
  • 1742- प्रशिया और आस्ट्रिया ने शांति संधि पर हस्ताक्षर किए।
  • 1821- पेरू ने स्पेन से स्वतंत्रता की घोषणा की।
  • 1858- उंगलियों के निशान को पहचान का बेहतर जरिया बताने वाले सर विलियम जेम्स हर्शेल का जन्म।
  • 1866- अमेरिका में मापने की मीट्रिक प्रणाली को वैधानिक मान्यता मिली।
  • 1914- प्रथम विश्‍व युद्ध की शुरुआत।
  • 1914- एस.एस. कामागाता मारू को वेंकुवर से निकाला गया और भारत रवाना कर दिया गया।
  • 1925- हेपेटाइटिस का टीका खोजने वाले बारुक ब्‍लमर्ग का जन्‍म। इसी दिन विश्‍व हेपेटाइटिस डे मनाया जाता है।
  • 1976- चीन में 8.3 की तीव्रता वाले भूकंप से लाखों लोगों की मौत।
  • 1979- चरण सिंह देश के पांचवें प्रधानमंत्री बने।
  • 1995- वियतनाम आसियान का सदस्य बना।
  • 2001- पाकिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री मोहम्मद सिद्दिकी ख़ान कंजू की हत्या।
  • 2005- सौरमंडल के दसवें ग्रह की खोज का दावा।
  • 2005- आयरिश रिपब्लिकन आर्मी (आईआरए) ने अपने सशस्त्र संघर्ष को रोकने का ऐलान किया।
  • 2012- दक्षिण अफ्रीका के कैमरून वैन डेर बुर्ग ने पुरुषों के 100 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक में विश्व रिकॉर्ड बनाया है।
  • 2016- भारत की सामाजिक कार्यकर्ता और लेखिका महाश्वेता देवी का निधन।
  • 2017- हिन्दी सिनेमा के प्रसिद्ध सहायक अभिनेता इंद्र कुमार का निधन।
  • 2017- पाकिस्तान के प्रधान मंत्री, नवाज शरीफ पर भ्रष्टाचार के आरोप सिद्ध होने पर सर्वोच्च न्यायालय ने उन्हें जीवन भर के लिए अयोग्य घोषित किया।

-----------------

Post a Comment

इस पेज / वेबसाइट की त्रुटियों / गलतियों को यहाँ दर्ज कीजिये
(Errors/mistakes on this page/website enter here)

Previous Post Next Post