Today's history | Aaj Ka Itihaas | आज का इतिहास

आज का इतिहास | दिनांक 29 जुलाई 2022
Today in History in Hindi (India and World) : देश (भारत) और दुनिया (विश्व) में आज के दिन कई महत्वपूर्ण घटनाएं (Historical Events) घटित हुई जो हमेशा के लिए इतिहास के पन्नों में दर्ज होकर रह गईं हैं। विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में भी अक्सर इतिहास से जुड़े प्रश्न (Today History Questions) जरूर पूछे जाते है। प्रत्येक दिन (aaj ka itihas) कुछ न कुछ ऐसा होता है, जिसका भारत और विश्व में विशेष महत्व होता है जैसे: खेल-जगत में किसी रिकॉर्ड का बनना, किसी प्रसिद्ध व्यक्ति का जन्म व मृत्यु, किसी देश द्वारा स्वतंत्रता प्राप्त करना, विश्व इतिहास में हुई युद्ध या संधि, कोई भौगोलिक खोज, आज के दिन के महत्वपूर्ण राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय दिवस, विज्ञान में अविष्कार, आज के दिन की खास बातें आदि।
इतिहास में आज के दिन का महत्व (Importance of today’s day in history):
इस पोस्ट में हमने आज का इतिहास (Today History) से जुड़े यानि कि प्रत्येक तिथि के अनुसार इतिहास की बारे व इतिहास से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य यहाँ हमने उनके वर्ष काल के अनुसार प्रकाशित किए है जिनके आधार पर आप इतिहास से जुडी सामान्य ज्ञान जानकारी प्राप्त कर सकते है कि आखिर आज की तिथि में भारत और विश्व में क्या खास हुआ। तो आइये जानते है प्रत्येक दिनांक के अनुसार आज का इतिहास Today History.
Today's history 29 July 2022
- 1655- नीदरलैंड की राजधानी एम्सटर्डम में विश्व का सबसे बड़ा टाउनहाल खुला।
- 1858- अमेरिका और जापान ने हैरिस संधि पर हस्ताक्षर किए।
- 1876- भारत में विज्ञान संगठन की स्थापना की गई।
- 1883- इटली के फासीवादी तानाशाह बेनिटो मुसोलिनी का जन्म।
- 1891- प्रसिद्ध समाज सुधारक, शिक्षाशास्त्री और स्वाधीनता सेनानी ईश्वर चन्द्र विद्यासागर का निधन।
- 1899- अमेरिका के न्यूयॉर्क में पहली मोटरसाइकिल रेस का आयोजन हुआ।
- 1904- प्रसिद्ध उद्योगपति जे. आर. डी. टाटा का जन्म।
- 1937- जापान की सेना ने चीन के पेकिंग और टिनट्सीन पर कब्जा किया।
- 1949- ब्रिटिश ब्राडकॉस्टिंग कार्पोरेशन रेडियो पर प्रसारण शुरू हुआ।
- 1957- संयुक्त राष्ट्र ने अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) का गठन किया।
- 1958- अमेरिकी कांग्रेस ने अंतरिक्ष एजेंसी नेशनल एरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (नासा) की स्थापना का विधेयक पारित किया।
- 1980- मॉस्को ओलंपिक में भारत ने हॉकी में स्वर्ण पदक जीता।
- 1981- ब्रिटेन के राजकुमार चार्ल्स और राजकुमारी डायना की शादी हुई।
- 1983- पहले चालक रहित विमान ‘मिनी’ ने सफलतापूर्वक उड़ान भरी।
- 1996- चीन ने लोपनोर में अपना 45 वां भूमिगत परमाणु परीक्षण किया।
- 2000- अमेरिका ने पैमनसेट-9 नामक संचार उपग्रह यूक्रेन के राकेट की सहायता से अंतरिक्ष में प्रक्षेपित किया।
- 2003- हिन्दी सिनेमा के सुप्रसिद्ध हास्य अभिनेता जॉनी वॉकर का निधन।
- 2004- मनमोहन सिंह प्रधानमंत्री के रूप में अपनी पहली विदेश यात्रा के लिए बिमस्टेक-ईसी सम्मेलन में भाग लेने बैंकॉक रवाना।
- 2006- श्रीलंकाई बल्लेबाज माहेला जयवर्धन और कुमार संगाकारा ने 624 रनों की भागीदारी का टेस्ट क्रिकेट में विश्व रिकार्ड बनाया।
- 2007- वैज्ञानिकों ने एथेंस में प्री हिस्टोरिका पीरियड के हाथी के दांत की खोज की।
- 2013- फ्रांस के कांस के एक होटल से 10.3 करोड़ यूरो के हीरे की चोरी हुई।
- 2019- भारतीय वायु सेना ने रूस से 1500 करोड़ रुपये की आर-27 मिसाइलों को खरीदने के समझौते पर हस्ताक्षर किये।
- 2019- वैज्ञानिकों ने अमेजन के जंगलों में विश्व के सबसे छोटे बंदर के जीवाश्म का पता लगाया।
- 2019- गार्डेन रिसर्च शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर लिमिटेड का 100वां युद्ध पोत विशाखापत्तनम में एलसीयूएल-56 में शामिल।
- 2019- भारत और म्यांमार ने सैन्य संबंधों को बढ़ाने तथा सामरिक सुरक्षा रक्षा सहयोग समझौते पर हस्ताक्षर किए।
Post a Comment
इस पेज / वेबसाइट की त्रुटियों / गलतियों को यहाँ दर्ज कीजिये
(Errors/mistakes on this page/website enter here)