Today's history | Aaj Ka Itihaas | आज का इतिहास

आज का इतिहास | दिनांक 4 जुलाई 2022
Today in History in Hindi (India and World) : देश (भारत) और दुनिया (विश्व) में आज के दिन कई महत्वपूर्ण घटनाएं (Historical Events) घटित हुई जो हमेशा के लिए इतिहास के पन्नों में दर्ज होकर रह गईं हैं। विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में भी अक्सर इतिहास से जुड़े प्रश्न (Today History Questions) जरूर पूछे जाते है। प्रत्येक दिन (aaj ka itihas) कुछ न कुछ ऐसा होता है, जिसका भारत और विश्व में विशेष महत्व होता है जैसे: खेल-जगत में किसी रिकॉर्ड का बनना, किसी प्रसिद्ध व्यक्ति का जन्म व मृत्यु, किसी देश द्वारा स्वतंत्रता प्राप्त करना, विश्व इतिहास में हुई युद्ध या संधि, कोई भौगोलिक खोज, आज के दिन के महत्वपूर्ण राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय दिवस, विज्ञान में अविष्कार, आज के दिन की खास बातें आदि।
इतिहास में आज के दिन का महत्व (Importance of today’s day in history):
इस पोस्ट में हमने आज का इतिहास (Today History) से जुड़े यानि कि प्रत्येक तिथि के अनुसार इतिहास की बारे व इतिहास से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य यहाँ हमने उनके वर्ष काल के अनुसार प्रकाशित किए है जिनके आधार पर आप इतिहास से जुडी सामान्य ज्ञान जानकारी प्राप्त कर सकते है कि आखिर आज की तिथि में भारत और विश्व में क्या खास हुआ। तो आइये जानते है प्रत्येक दिनांक के अनुसार आज का इतिहास Today History.
Today's history 4 July 2022
- 1760 – मीर जाफर के बेटे मिरान की गंडक नदी के किनारे बिजली गिरने से मौत हुई।
- 1776 – अमेरिका के 13 राज्यों के प्रतिनिधियों ने फिलाडेल्फिया नगर में इस देश की स्वतंत्रता के घोषणा पत्र पर हस्ताक्षर किये इसीलिए इस दिन को अमेरिका की आजादी के तौर पर जाना जाता है।
- 1789 – ईस्ट इंडिया कंपनी ने पेशवा और निजाम के साथ टीपू सुल्तान के खिलाफ संधि की।
- 1838 – ब्रिटेन में हसकर कोयला खान दुर्घटना में 26 बच्चों की मौत।
- 1848 – फ़्रांसीसी शायर फ्रांसुआ वाशाटोब्रेयां का निधन।
- 1865 – मशहूर अंग्रेजी उपन्यास एलिस इन वंडरलैंड का प्रकाशन हुआ।
- 1886 – कनाडा की पहली अंतरमहाद्वीपीय ट्रेन ब्रिटिश कोलंबिया के पोर्ट मूडी पहुंची।
- 1898 – पूर्व कार्यवाहक प्रधानमंत्री गुलज़ारी लाल नन्दा का जन्म।
- 1902 – साहित्य, दर्शन और इतिहास के प्रकाण्ड विद्वान स्वामी विवेकानन्द का निधन।
- 1934 – लियो जिलार्ड ने परमाणु बम के चेन रिएक्शन का पेटेंट कराया।
- 1946 – फिलीपीन्स द्वीप समूह को अमेरिका से स्वतंत्रता मिली।
- 1947 – ब्रिटिश संसद के सामने भारतीय स्वतंत्रता बिल का प्रस्ताव रखा गया था जिसके तहत देश का भारत और पाकिस्तान में बंटवारा हुआ।
- 1963 – राष्ट्रीय ध्वज को डिजाइन करने वाले स्वतंत्रता सेनानी पिंगली वेंकैया का निधन।
- 1996 – रूस के राष्ट्रपति बोरिस येल्तसिन पुन: चार वर्ष के लिए राष्ट्रपति निर्वाचित हुए।
- 1997 – अमेरिकी यान 'सोजर्नर' मंगल ग्रह पर पहुंचा।
- 1998 – ब्रिटेन के एक पावरबोट 'द केवल एंड वायरलेस एडवेंचर' ने 74 दिन 20 घंटे आैर 38 मिनट में यात्रा पूरी करके सबसे शीघ्र विश्व भ्रमण का रिकार्ड तोड़ा।
- 1999 – लिएंडर पेस और महेश भूपति ने विम्बलडन में पुरुष युगल का खिताब जीता।
- 2003 – पाकिस्तान में शिया मस्जिद पर हुए हमले में 44 लोगों की मौत।
- 2005 – ऑस्ट्रेलिया में डाॅल्फ़िन की एक नयी प्रजाति स्नबफ़िन की खोज की गई।
- 2005 - गांधी शांति पुरस्कार विजेता एवं भारत में जर्मनी के पूर्व राजदूत गरहार्ड फ़िशर का निधन।
- 2012 – यूरोपीय परमाणु अनुसंधान संगठन ‘सर्न’ ने हिग्स बोसॉन कणों के खोज की घोषणा की।
- 2013 – मिस्र की सेना ने राष्ट्रपति मोहम्मद मुर्सी का तख्तापलट किया।
- 2015 – चिली ने पहली बार कोपा अमेरिका फुटबाल खिताब जीता।
Post a Comment
इस पेज / वेबसाइट की त्रुटियों / गलतियों को यहाँ दर्ज कीजिये
(Errors/mistakes on this page/website enter here)