Today's history | Aaj Ka Itihaas | आज का इतिहास

आज का इतिहास | दिनांक 5 जुलाई 2022
Today in History in Hindi (India and World) : देश (भारत) और दुनिया (विश्व) में आज के दिन कई महत्वपूर्ण घटनाएं (Historical Events) घटित हुई जो हमेशा के लिए इतिहास के पन्नों में दर्ज होकर रह गईं हैं। विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में भी अक्सर इतिहास से जुड़े प्रश्न (Today History Questions) जरूर पूछे जाते है। प्रत्येक दिन (aaj ka itihas) कुछ न कुछ ऐसा होता है, जिसका भारत और विश्व में विशेष महत्व होता है जैसे: खेल-जगत में किसी रिकॉर्ड का बनना, किसी प्रसिद्ध व्यक्ति का जन्म व मृत्यु, किसी देश द्वारा स्वतंत्रता प्राप्त करना, विश्व इतिहास में हुई युद्ध या संधि, कोई भौगोलिक खोज, आज के दिन के महत्वपूर्ण राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय दिवस, विज्ञान में अविष्कार, आज के दिन की खास बातें आदि।
इतिहास में आज के दिन का महत्व (Importance of today’s day in history):
इस पोस्ट में हमने आज का इतिहास (Today History) से जुड़े यानि कि प्रत्येक तिथि के अनुसार इतिहास की बारे व इतिहास से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य यहाँ हमने उनके वर्ष काल के अनुसार प्रकाशित किए है जिनके आधार पर आप इतिहास से जुडी सामान्य ज्ञान जानकारी प्राप्त कर सकते है कि आखिर आज की तिथि में भारत और विश्व में क्या खास हुआ। तो आइये जानते है प्रत्येक दिनांक के अनुसार आज का इतिहास Today History.
Today's history 5 July 2022
- 1658 : मुगल शासक औरंगजेब ने अपने बड़े भाई मुराद बख्श को बंदी बनाया।
- 1811 : वेनेजुएला ने स्पेनिश साम्राज्य से अपनी आजादी की घोषणा की।
- 1841 : थॉमस कुक ने इंग्लैंड में अपना पहला रेलवे भ्रमण की व्यवस्था किया।
- 1848 : हंगरी के राष्ट्रीय क्रांतिकारी संसद ने काम करना शुरू किया।
- 1922 : नीदरलैंड में पहला आम चुनाव हुआ।
- 1924 : ब्राजील के साउ पाउलो में सैन्य विद्रोह हुआ।
- 1945 : लेबर पार्टी ने ब्रिटेन के संसदीय चुनावों में विजय हासिल की।
- 1947 : भारतीय स्वतंत्रता अधिनियम ब्रिटिश संसद में प्रस्तुत किया गया जिसे बाद में शाही स्वीकृति मिल गई।
- 1954 : बीबीसी ने पहला टेलीविजन न्यूज बुलेटिन का प्रसारण किया।
- 1954 : आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट की स्थापना में हुई।
- 1962 : अल्जीरिया के ओरान में हुए नरसंहार में 96 लोगों की मौत हुई।
- 1962 : फ्रांस ने अल्जीरिया को स्वतंत्र किया।
- 1968 : भारत की पहली पनडुब्बी तत्कालीन सोवियत रूस से पहुंची।
- 1969 : टॉम बोया में केन्याई के विकास मंत्री, की हत्या कर दी गयी।
- 1975 : 31 साल के अमेरकी टेनिस खिलाड़ी आर्थर ऐश विंबलडन एकल प्रतियोगिता जीतने वाले पहले अश्वेत थे।
- 1977 : जनरल जिया उल हक के नेतृत्व में पाकिस्तानी सेना ने देश की सत्ता पर कब्जा जमाया, जनरल जिया उल हक ने सत्ता संभाली।
- 1977 : पाकिस्तान की सैनिक क्रान्ति में प्रधानमंत्री भुट्टो सत्ताच्युत एवं गिरफ्तार। जनरल जिया उल हक ने सत्ता संभाली।
- 1981 : राजन महादेवन ने गणित के ‘पाई’ के 31 हजार 811 अंकों की गणना कर विश्व रिकार्ड बनाया।
- 1986 : गुडविल गेम्स मास्को में आयोजित किए गए।
- 1994 : इस्रायल अधिकृत जेरिको में फ़िलिस्तीनी स्वशासन की औपचारिक शुरुआत हुई।
- 1996 : स्कॉटलैंड के रोसलिन संस्थान में शोधकर्ताओं की एक टीम ने पहली बार किसी स्तनधारी जीव से निकाली गई कोशिका का क्लोन बनाया।
- 1998 : टैंक विरोधी मिसाइल ‘नाग’ का सफल परीक्षण किया गया।
- 1998 : पीट सम्प्रास ने पांचवीं बार विम्बलडन का एकल ख़िताब जीता।
- 1998 : तमिलनाडु में डॉल्फिन सिटी का उद्घाटन हुआ।
- 1999 : अमेरिका ने तालिबान पर प्रतिबंध की घोषणा।
- 2000 : दुशानबे (कज़ाकिस्तान) में शंघाई -5 देशों का सम्मेलन प्रारम्भ हुआ।
- 2001 : चुनाव में पराजय के बाद बुल्गारिया के प्रधानमंत्री श्वान कोस्तोव ने अपने पद से इस्तीफ़ा दिया।
- 2002 : काठमांडु में नेपाली कांग्रेस पार्टी के मुख्यालय में बम विस्फोट में 10 व्यक्ति घायल।
- 2003 : सीवियर एक्यूट रेस्पिरेटरी सिंड्रोम विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा निहित होने की घोषणा की।
- 2004 : इंडोनेशिया में पहला राष्ट्रपति चुनाव हुआ।
- 2004 : यूनान ने यूरो कप 2004 फ़ुटबाल प्रतियोगिता जीतकर इतिहास बनाया।
- 2007 : मैक्सिको के दक्षिणी प्रान्त ट्यूबला में हुए भू-स्खलन से 60 लोगों की मौत।
- 2008 : नेपाल की अंतरिम कैबिनेट ने संविधान संशोधन के लिए विधेयक लाने का प्रस्ताव पारित किया।
- 2009 : स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर ने एंडी रोडिक को हराकर विबंलडन खिताब जीता।
- 2013 : इराक की राजधानी बगदाद के एक मस्जिद पर हुये बम हमले में 15 लोगों की मौत।
- 2015 : बैंकूवर में आयोजित सातवीं महिला फुटबॉल विश्व कप अमेरिका ने जापान को 5-2 से हराया।
- 2016 : नासा का अंतरिक्ष यान जूनो बृहस्पति ग्रह की कक्षा में पहुँचा।
Post a Comment
इस पेज / वेबसाइट की त्रुटियों / गलतियों को यहाँ दर्ज कीजिये
(Errors/mistakes on this page/website enter here)