Today's history | Aaj Ka Itihaas | आज का इतिहास

आज का इतिहास | दिनांक 6 जुलाई 2022
Today in History in Hindi (India and World) : देश (भारत) और दुनिया (विश्व) में आज के दिन कई महत्वपूर्ण घटनाएं (Historical Events) घटित हुई जो हमेशा के लिए इतिहास के पन्नों में दर्ज होकर रह गईं हैं। विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में भी अक्सर इतिहास से जुड़े प्रश्न (Today History Questions) जरूर पूछे जाते है। प्रत्येक दिन (aaj ka itihas) कुछ न कुछ ऐसा होता है, जिसका भारत और विश्व में विशेष महत्व होता है जैसे: खेल-जगत में किसी रिकॉर्ड का बनना, किसी प्रसिद्ध व्यक्ति का जन्म व मृत्यु, किसी देश द्वारा स्वतंत्रता प्राप्त करना, विश्व इतिहास में हुई युद्ध या संधि, कोई भौगोलिक खोज, आज के दिन के महत्वपूर्ण राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय दिवस, विज्ञान में अविष्कार, आज के दिन की खास बातें आदि।
इतिहास में आज के दिन का महत्व (Importance of today’s day in history):
इस पोस्ट में हमने आज का इतिहास (Today History) से जुड़े यानि कि प्रत्येक तिथि के अनुसार इतिहास की बारे व इतिहास से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य यहाँ हमने उनके वर्ष काल के अनुसार प्रकाशित किए है जिनके आधार पर आप इतिहास से जुडी सामान्य ज्ञान जानकारी प्राप्त कर सकते है कि आखिर आज की तिथि में भारत और विश्व में क्या खास हुआ। तो आइये जानते है प्रत्येक दिनांक के अनुसार आज का इतिहास Today History.
Today's history 6 July 2022
- 1787 - पश्चिम बंगाल के शिबपुर में भारतीय वनस्पति उद्यान की स्थापना हुई।
- 1785 - अमेरिकी कांग्रेस ने डॉलर को अमेरिकी मुद्रा के नाम से घोषित किया।
- 1885 - लुई पाश्चर ने रेबीज के टीके का सफलतापूर्वक परीक्षण किया।
- 1892 - दादाभाई नौरोजी ब्रिटेन की संसद में पहले भारतीय सदस्य के रूप में चुने गये।
- 1901 - जनसंघ के संस्थापक श्यामाप्रसाद मुखर्जी का जन्म।
- 1923 - सोवियत सोशलिस्ट रिपब्लिक का गठन हुआ।
- 1935 - बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामाका जन्म।
- 1944 - नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने महात्मा गांधी को पहली बार ‘राष्ट्रपिता‘ के नाम से संबोधित किया।
- 1986 - देश के चौथे उपप्रधानमंत्री जगजीवन राम का निधन।
- 2002 - भारतीय कारोबारी एवं रिलायंस इंडस्ट्रीज के संस्थापक धीरूभाई अंबानी का निधन।
- 2002 - अफगानिस्तान के उपराष्ट्रपति अब्दुल कादिर की हत्या हुई।
- 2005 - मैक्सिको में मानव का चालीस हजार वर्ष पुराना पदचिन्ह मिला।
- 2006 - विश्व कप फ़ुटबाल में फ़्रांस ने पुर्तग़ाल को हराया।
- 2006 - वर्ष 1962 में भारत-चीन युद्ध के बाद से बंद पड़े नाथुला दर्रे को खोला गया।
- 2008 - दक्षिणी मिस्र में 5000 साल पुराने शाही क़ब्रिस्तान की खोज की गयी।
- 2009 - जद्रांका कोसोर क्रोएशिया की पहली महिला प्रधानमंत्री बनी।
- 2012 - पाकिस्तान में बंदूकधारियों ने 18 लोगों की हत्या की।
- 2013 - नाइजीरिया में आतंकवादियों ने स्कूल में हमला करके 42 लोगों की हत्या की।
- 2014 - इजरायली वायु सेना ने 2014 में गाजा पट्टी पर हमला कर हमास के सात सदस्यों को मार गिराया।
Post a Comment
इस पेज / वेबसाइट की त्रुटियों / गलतियों को यहाँ दर्ज कीजिये
(Errors/mistakes on this page/website enter here)