Today's history | Aaj Ka Itihaas | आज का इतिहास

आज का इतिहास | दिनांक 7 जुलाई 2022
Today in History in Hindi (India and World) : देश (भारत) और दुनिया (विश्व) में आज के दिन कई महत्वपूर्ण घटनाएं (Historical Events) घटित हुई जो हमेशा के लिए इतिहास के पन्नों में दर्ज होकर रह गईं हैं। विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में भी अक्सर इतिहास से जुड़े प्रश्न (Today History Questions) जरूर पूछे जाते है। प्रत्येक दिन (aaj ka itihas) कुछ न कुछ ऐसा होता है, जिसका भारत और विश्व में विशेष महत्व होता है जैसे: खेल-जगत में किसी रिकॉर्ड का बनना, किसी प्रसिद्ध व्यक्ति का जन्म व मृत्यु, किसी देश द्वारा स्वतंत्रता प्राप्त करना, विश्व इतिहास में हुई युद्ध या संधि, कोई भौगोलिक खोज, आज के दिन के महत्वपूर्ण राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय दिवस, विज्ञान में अविष्कार, आज के दिन की खास बातें आदि।
इतिहास में आज के दिन का महत्व (Importance of today’s day in history):
इस पोस्ट में हमने आज का इतिहास (Today History) से जुड़े यानि कि प्रत्येक तिथि के अनुसार इतिहास की बारे व इतिहास से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य यहाँ हमने उनके वर्ष काल के अनुसार प्रकाशित किए है जिनके आधार पर आप इतिहास से जुडी सामान्य ज्ञान जानकारी प्राप्त कर सकते है कि आखिर आज की तिथि में भारत और विश्व में क्या खास हुआ। तो आइये जानते है प्रत्येक दिनांक के अनुसार आज का इतिहास Today History.
Today's history 7 July 2022
- 1763- मीर जाफर की बंगाल के नवाब के रूप में दोबारा ताजपोशी हुई।
- 1799- महाराजा रणजीत सिंह ने लाहौर पर कब्जा किया।
- 1941- नाजियों ने यूरोपीय देश लिथुआनिया में पांच हजार यहूदियों को मौत के घाट उतारा।
- 1948- दामोदर घाटी निगम की स्थापना हुई।
- 1948- स्वतंत्र भारत की पहली बहुउद्देशीय परियोजना हुई
- 1978- सोलोमन द्वीप ने ब्रिटेन से स्वतंत्रता हासिल की। यूरोपियों ने 1567 में इस द्वीप समूह की खोज की थी।
- 1979- सोवियत संघ ने पूर्वी कजाख में परमाणु परीक्षण किया।
- 1980- ईरान में शरिया कानून लागू हुआ।
- 1998- पं. विश्वमोहन भट्ट को अमेरिका का प्रतिष्ठित दशाब्दी का सर्वाधिक प्रशंसित व्यक्ति सम्मान मिला।
- 1999- फ्रांसीसी वैज्ञानिकों द्वारा पेचिस के नए टीके की खोज की गई।
- 2003- यूनाइटेड कम्यूनिस्ट पार्टी ऑफ अर्मेनिया का गठन हुआ।
- 2003- नासा के ऑपर्च्युनिटी अंतरिक्ष यान ने मंगल ग्रह के लिए उड़ान भरी थी।
- 2007- अमेरिका के दूरसंचार उपग्रह डायरेक्ट वी-10 को रूस के प्रोटान-एम रॉकेट द्वारा प्रक्षेपित किया गया।
- 2008- काबुल में हुए भारतीय दूतावास पर हमले में 41 लोगों की मौत।
- 2011- हैरी पॉटर सीरीज की अंतिम फिल्म 'हैरी पॉटर एंड द डेथली हैलोज पार्ट 2' का लंदन में प्रीमियर हुआ।
- 2012- रूस में भयंकर बाढ़ आने से 140 की मौत।
- 2013- विंबलडन टेनिस टूर्नामेंट के फाइनल में नोवाक जोकोविच को हराकर एंडी मरे 1936 के बाद से इस खिताब पर कब्जा जमाने वाले इंग्लैंड के पहले खिलाड़ी बने।
- 2014- मेक्सिको के चियापस में भूकंप के तगड़े झटके। 7.1 तीव्रता का भूकंप आया।
- 2016- ताइवान के ताइपे में मेट्रो स्टेशन पर जोरदार विस्फोट होने की घटना में करीब 21 लोग जख्मी हुए।
Post a Comment
इस पेज / वेबसाइट की त्रुटियों / गलतियों को यहाँ दर्ज कीजिये
(Errors/mistakes on this page/website enter here)