Today's history | Aaj Ka Itihaas | आज का इतिहास

आज का इतिहास | दिनांक 10 अगस्त 2022
Today in History in Hindi (India and World) : देश (भारत) और दुनिया (विश्व) में आज के दिन कई महत्वपूर्ण घटनाएं (Historical Events) घटित हुई जो हमेशा के लिए इतिहास के पन्नों में दर्ज होकर रह गईं हैं। विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में भी अक्सर इतिहास से जुड़े प्रश्न (Today History Questions) जरूर पूछे जाते है। प्रत्येक दिन (aaj ka itihas) कुछ न कुछ ऐसा होता है, जिसका भारत और विश्व में विशेष महत्व होता है जैसे: खेल-जगत में किसी रिकॉर्ड का बनना, किसी प्रसिद्ध व्यक्ति का जन्म व मृत्यु, किसी देश द्वारा स्वतंत्रता प्राप्त करना, विश्व इतिहास में हुई युद्ध या संधि, कोई भौगोलिक खोज, आज के दिन के महत्वपूर्ण राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय दिवस, विज्ञान में अविष्कार, आज के दिन की खास बातें आदि।
इतिहास में आज के दिन का महत्व (Importance of today’s day in history):
इस पोस्ट में हमने आज का इतिहास (Today History) से जुड़े यानि कि प्रत्येक तिथि के अनुसार इतिहास की बारे व इतिहास से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य यहाँ हमने उनके वर्ष काल के अनुसार प्रकाशित किए है जिनके आधार पर आप इतिहास से जुडी सामान्य ज्ञान जानकारी प्राप्त कर सकते है कि आखिर आज की तिथि में भारत और विश्व में क्या खास हुआ। तो आइये जानते है प्रत्येक दिनांक के अनुसार आज का इतिहास Today History.
Today's history 10 August 2022
- 1809 : इक्वाडोर को स्पेन से स्वतंत्रता (आजादी) मिली।
- 1822 : सीरिया में आए भूकंप से लगभग 20,000 लोगों की मौत हो गयी।
- 1831 : कैरेबियाई द्वीप समूह बारबाडोस में चक्रवाती तूफान आया था जिससे 1500 लोगों की मौत हो गई थी।
- 1894 : देश के चौथे राष्ट्रपति वी.वी.गिरी का जन्म हुआ था।
- 1966 : अमेरिका ने अंतरिक्ष में रॉकेट उतारने के लिए उपयुक्त स्थान का चित्र लेने पहला अंतरिक्ष यान भेजा था।
- 1962 : बच्चों का चहेता स्पाइडर मैन कॉमिक बुक ‘अमेजिंग फैंटेसी’ में नजर आया।
- 1977 : ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ ने कड़ी सुरक्षा के बीच 11 साल के बाद उत्तरी ऑयरलैंड की यात्रा की थी।
- 1979 : उपग्रह प्रक्षेपण यान एसएलवी-3 का प्रक्षेपण किया गया।
- 1990 : लगभग एक वर्ष तीन महीने की यात्रा के बाद अमेरिका का अंतरिक्ष यान मगैलन शुक्र ग्रह पर पहुंचा लेकिन उतरने के कुछ ही समय बाद उसका कैलिफोर्निया स्थित संचालन केंद्र से संपर्क टूट गया था।
- 2004 : संयुक्त राष्ट्र (यूएन) और सूडान के बीच दार्फुर कार्ययोजना पर हस्ताक्षर हुए।
- 2006- श्रीलंका में तमिल विद्रोहियों पर सैन्य कार्रवाई में 50 नागरिक मारे गये।
- 2008- अमरनाथ ज़मीन विवाद सुलझाने के लिए सर्वदलीय प्रतिनीधिमण्डल की बैठक में उच्च न्यायालय के वर्ष 2005 के आदेश को लागू करने पर सहमति बनी।
- 2008- चेन्नई के एक लैब में एंटी एड्स वैक्सीन का सफल परीक्षण किया गया।
- 2010- भारत ने उपग्रह स्थिति तंत्र आधारित विमान प्रचालन तंत्र ‘गगन’ का सफल परीक्षण किया
Post a Comment
इस पेज / वेबसाइट की त्रुटियों / गलतियों को यहाँ दर्ज कीजिये
(Errors/mistakes on this page/website enter here)