Today's history | Aaj Ka Itihaas | आज का इतिहास

आज का इतिहास | दिनांक 17 अगस्त 2022
Today in History in Hindi (India and World) : देश (भारत) और दुनिया (विश्व) में आज के दिन कई महत्वपूर्ण घटनाएं (Historical Events) घटित हुई जो हमेशा के लिए इतिहास के पन्नों में दर्ज होकर रह गईं हैं। विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में भी अक्सर इतिहास से जुड़े प्रश्न (Today History Questions) जरूर पूछे जाते है। प्रत्येक दिन (aaj ka itihas) कुछ न कुछ ऐसा होता है, जिसका भारत और विश्व में विशेष महत्व होता है जैसे: खेल-जगत में किसी रिकॉर्ड का बनना, किसी प्रसिद्ध व्यक्ति का जन्म व मृत्यु, किसी देश द्वारा स्वतंत्रता प्राप्त करना, विश्व इतिहास में हुई युद्ध या संधि, कोई भौगोलिक खोज, आज के दिन के महत्वपूर्ण राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय दिवस, विज्ञान में अविष्कार, आज के दिन की खास बातें आदि।
इतिहास में आज के दिन का महत्व (Importance of today’s day in history):
इस पोस्ट में हमने आज का इतिहास (Today History) से जुड़े यानि कि प्रत्येक तिथि के अनुसार इतिहास की बारे व इतिहास से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य यहाँ हमने उनके वर्ष काल के अनुसार प्रकाशित किए है जिनके आधार पर आप इतिहास से जुडी सामान्य ज्ञान जानकारी प्राप्त कर सकते है कि आखिर आज की तिथि में भारत और विश्व में क्या खास हुआ। तो आइये जानते है प्रत्येक दिनांक के अनुसार आज का इतिहास Today History.
Today's history 17 August 2022
1717- फ्रांस, रूस और प्रशिया के बीच समझौते पर हस्ताक्षर किये गये।1858- हवाई द्वीप में पहला बैंक खोला गया।
1909- वायली और लालकाका की हत्या के मामले में मदन लाल ढींगरा कोपेंटोनविली कैदखाने में फांसी दी गई।
1915- चक्रवाती तूफान से गेलवेस्टोन और टेक्सास में 275 लोगों की मौत।
1917- इटली ने तुर्की के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
1941- पूर्वी जर्मनी सरकार ने बर्लिन की दीवार का काम पूरा किया।
1947- भारत की आज़ादी के बाद पहली ब्रिटिश सैन्य टुकड़ी स्वदेश रवाना।
1978- तीन अमरीकियों ने हॉट एयर बैलून से अटलांटिक महासागर को पार किया।
1982- जर्मनी में पहली सीडी (कंपेक्ट डिस्क) लोगों के लिये उपलब्ध की गई।
1987- जर्मन तानाशाह अडॉल्फ हिटलर के करीबी रूडोल्फ़ हेस जेल में मृत पाए गए।
1988- पाकिस्तान के राष्ट्रपति जिया-उल-हक और अमेरिका के राजदूत अर्नाल्ड राफेल की एक विमान दुर्घटना में मौत।
1998- अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति बिल क्लिंटन ने वाइट हाउस की पूर्व कर्मचारी मोनिका लेविंस्की के साथ अपने अनुचित संबंधों की बात स्वीकार की।
1999- तुर्की के औद्योगिक शहर इज़मित में आए भीषण भूकंप में एक हजार लोगों की मौत और संपत्ति का भारी नुकसान।
2002- रूस ने दलाई लामा को अपने देश में दौरे के लिए वीजा देने से इनकार किया।
2005- बंगलादेश 63 ज़िलों में 400 विस्फोट हुए।
2008- अमेरिका के महान तैराक माइकल फेल्प्स ने पेइचिंग ओलिंपिक खेलों में तैराकी में आठ स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचा।
2010- अफगानिस्तान में पुरातत्वविदों को राजधानी काबुल के दक्षिण में एक बौद्ध स्थल की प्राचीन वस्तुएँ मिली।
Post a Comment
इस पेज / वेबसाइट की त्रुटियों / गलतियों को यहाँ दर्ज कीजिये
(Errors/mistakes on this page/website enter here)