Today's history | Aaj Ka Itihaas | आज का इतिहास

आज का इतिहास | दिनांक 24 अगस्त 2022
Today in History in Hindi (India and World) : देश (भारत) और दुनिया (विश्व) में आज के दिन कई महत्वपूर्ण घटनाएं (Historical Events) घटित हुई जो हमेशा के लिए इतिहास के पन्नों में दर्ज होकर रह गईं हैं। विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में भी अक्सर इतिहास से जुड़े प्रश्न (Today History Questions) जरूर पूछे जाते है। प्रत्येक दिन (aaj ka itihas) कुछ न कुछ ऐसा होता है, जिसका भारत और विश्व में विशेष महत्व होता है जैसे: खेल-जगत में किसी रिकॉर्ड का बनना, किसी प्रसिद्ध व्यक्ति का जन्म व मृत्यु, किसी देश द्वारा स्वतंत्रता प्राप्त करना, विश्व इतिहास में हुई युद्ध या संधि, कोई भौगोलिक खोज, आज के दिन के महत्वपूर्ण राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय दिवस, विज्ञान में अविष्कार, आज के दिन की खास बातें आदि।
इतिहास में आज के दिन का महत्व (Importance of today’s day in history):
इस पोस्ट में हमने आज का इतिहास (Today History) से जुड़े यानि कि प्रत्येक तिथि के अनुसार इतिहास की बारे व इतिहास से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य यहाँ हमने उनके वर्ष काल के अनुसार प्रकाशित किए है जिनके आधार पर आप इतिहास से जुडी सामान्य ज्ञान जानकारी प्राप्त कर सकते है कि आखिर आज की तिथि में भारत और विश्व में क्या खास हुआ। तो आइये जानते है प्रत्येक दिनांक के अनुसार आज का इतिहास Today History.
Today's history 24 August 2022
- 1215 – पोप इनोंसेंट तृतीय ने ब्रिटेन के ऐतिहासिक मैग्नाकार्टा को अवैध करार दिया।
- 1456 – जर्मनी में छापामशीन से बाइबिल की पहली प्रति छापी गई। इसे गुटेनबर्ग बाइबिल के नाम से भी जाना जाता है।
- 1600 – ईस्ट इंडिया कम्पनी का पहला जहाज ‘हेक्टर’ सूरत के तट पर पहुंचा।
- 1690 – जॉब कार्नोक ने कलकत्ता (अब कोलकाता) शहर की आघारशिला रखी।
- 1816 – सेंट लुईस की संधि पर सेंट लुईस, मिसौरी में हस्ताक्षर किए।
- 1820 – एक संवैधानिक विद्रोह ओपोर्टो पुर्तगाल में समाप्त हो गया।
- 1853 – पहली बार न्यूयॉर्क शेफ जॉर्ज क्रम ने आलू का चिप्स बनाया।
- 1456 – जर्मनी में छापामशीन से बाइबिल की पहली प्रति छापी गई, इसे गुटेनबर्ग बाइबिल के नाम से भी जाना जाता है।
- 1814 – ब्रिटिश कर्मियों ने व्हाइट हाउस को आग के हवाले कर दिया।
- 1891 – थॉमस एडिसन ने काइनेटोग्राफिक कैमरा और कइनेटोस्कोप के लिए पेटेंट आवेदन दाखिल कराया. यही तकनीक आगे चलकर चलचित्र में तब्दील हुई।
- 1908 – क्रांतिकारी राजगुरू का जन्म।
- 1914 - प्रथम विश्व युद्ध में जर्मन सेना ने नैमूर पर कब्जा किया।
- 1954 – ब्राज़ील के राष्ट्रपति गेटुलियो वर्गास ने इस्तीफ़ा देने के बाद आत्महत्या की।
- 1969 - वी.वी. गिरि देश के चौथे राष्ट्रपति बने।
- 1993 – पॉप स्टार माइकल जैक्सन के ख़िलाफ़ लॉस एंजेल्स पुलिस ने यौन शोषण के आरोपों की जांच शुरू की थी।
- 1999 - पाकिस्तान ने करगिल ऑपरेशन के दौरान भारत द्वारा पकड़े गए आठ युद्धबंदियों को युद्धबंदी मानने से इंकार किया।
- 2000 - बंगलादेश के पूर्व राष्ट्रपति मुहम्मद इरशाद को पांच वर्ष की सज़ा दी गयी।
- 2008 – बीजिंग में 29वें ओलंपिक का समापन हुआ।
- 2014 – हॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता सर रिचर्ड एटनबरा का निधन।
- 2015 – अमेरिकी फुटबॉल खिलाड़ी और कोच चार्ली कॉफी का निधन।
- 2019 - वरिष्ठ भारतीय जनता पार्टी नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री अरूण जेटली का निधन।
Post a Comment
इस पेज / वेबसाइट की त्रुटियों / गलतियों को यहाँ दर्ज कीजिये
(Errors/mistakes on this page/website enter here)