Today's history | Aaj Ka Itihaas | आज का इतिहास

आज का इतिहास | दिनांक 30 अगस्त 2022
Today in History in Hindi (India and World) : देश (भारत) और दुनिया (विश्व) में आज के दिन कई महत्वपूर्ण घटनाएं (Historical Events) घटित हुई जो हमेशा के लिए इतिहास के पन्नों में दर्ज होकर रह गईं हैं। विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में भी अक्सर इतिहास से जुड़े प्रश्न (Today History Questions) जरूर पूछे जाते है। प्रत्येक दिन (aaj ka itihas) कुछ न कुछ ऐसा होता है, जिसका भारत और विश्व में विशेष महत्व होता है जैसे: खेल-जगत में किसी रिकॉर्ड का बनना, किसी प्रसिद्ध व्यक्ति का जन्म व मृत्यु, किसी देश द्वारा स्वतंत्रता प्राप्त करना, विश्व इतिहास में हुई युद्ध या संधि, कोई भौगोलिक खोज, आज के दिन के महत्वपूर्ण राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय दिवस, विज्ञान में अविष्कार, आज के दिन की खास बातें आदि।
इतिहास में आज के दिन का महत्व (Importance of today’s day in history):
इस पोस्ट में हमने आज का इतिहास (Today History) से जुड़े यानि कि प्रत्येक तिथि के अनुसार इतिहास की बारे व इतिहास से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य यहाँ हमने उनके वर्ष काल के अनुसार प्रकाशित किए है जिनके आधार पर आप इतिहास से जुडी सामान्य ज्ञान जानकारी प्राप्त कर सकते है कि आखिर आज की तिथि में भारत और विश्व में क्या खास हुआ। तो आइये जानते है प्रत्येक दिनांक के अनुसार आज का इतिहास Today History.
Today's history 30 August 2022
- 1559: महान सम्राट अकबर के बेटे और मुगल वंश के शासक जहांगीर का जन्म।
- ऐमजॉन पर बजट स्टोर, कम दाम, 6,999 में टीवी, ऑफर्स की भरमार|
- 1659: पिता के तख्त पर कब्जे के लिए औरंगजेब ने अपने बड़े भाई दारा शिकोह को फांसी दी।
- 1682: ब्रिटिश धर्मसुधारक विलियम पेन को इंग्लैंड छोड़ना पड़ा। वह अमेरिका पहुंचे और पेनिसिल्वानिया की स्थापना की ताकि लोग धार्मिक स्वतंत्रता का इजहार कर सकें।
- 1780: अमेरिका में गद्दारी और विश्वासघात का पर्यायवाची बन चुके जनरल बेनेडिक्ट अर्नोल्ड ने ब्रिटिश सेना के सामने आत्मसमर्पण करने का वादा किया।
- 1806: न्यूयॉर्क शहर का दूसरा दैनिक समाचार पत्र 'डेली एडवर्टाइजर' आखिरी बार प्रकाशित किया गया।
- 1888: क्रांतिकारी कनाईलाल दत्त का जन्म जो भारत की आजादी के लिए फांसी के फंदे पर झूल गए।
- 1895: लोकसभा के अध्यक्ष रहे भारतीय राजनीतिज्ञ सरदार हुकम सिंह का जन्म।
- 1903: चित्रलेखा जैसी प्रसिद्ध उपन्यास के लेखक भगवतीचरण वर्मा का जन्म हुआ। वह हिन्दी जगत के प्रमुख साहित्यकार थे।
- 1923: हिंदी के प्रमुख गीतकार शंकरदास केसरीलाल शैलेंद्र का जन्म हुआ।
- 1928: रास बिहारी बोस और जवाहरलाल नेहरू ने द इंडिपेंडेंस ऑफ इंडिया लीग की भारत में स्थापना की। इसका मकसद प्रवासी भारतीयों को भारत में ब्रिटिश राज हटाने के लिए प्रेरित करना था।
- 1947: भारतीय संविधान का प्रारूप तैयार करने के लिए डॉ भीमराव आम्बेडकर के नेतृत्व में एक समिति का गठन किया गया।
- 1952: भारतीय रिजर्व बैंक के पहले गवर्नर ओसबोर्न स्मिथ का निधन।
- 1976: अच्छे कथाकार, कहानीकार के अलावा एक बेहतर अभिनेता जी.पी. श्रीवास्तव का निधन।
- 1984: अंतरिक्ष यान 'डिस्कवरी' की पहली उड़ान।
- 2003: समाजवादी पार्टी के नेता मुलायम सिंह यादव तीसरी बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने।
- 2007: जर्मनी के दो वैज्ञानिक गुंटर निमित्ज और आल्फ़ोंस स्टालहोफ़ेन ने अल्बर्ट आइंसटीन के सापेक्षता के सिद्धान्त को ग़लत ठहराने का दावा किया।
- 2008: बिड़ला परिवार के देश के प्रसिद्ध उद्योगपति कृष्ण कुमार बिड़ला का निधन।
- 2014: देश के प्रसिद्ध इतिहासकार बिपिन चन्द्र का निधन।
Post a Comment
इस पेज / वेबसाइट की त्रुटियों / गलतियों को यहाँ दर्ज कीजिये
(Errors/mistakes on this page/website enter here)