Today's history | Aaj Ka Itihaas | आज का इतिहास

आज का इतिहास | दिनांक 6 अगस्त 2022
Today in History in Hindi (India and World) : देश (भारत) और दुनिया (विश्व) में आज के दिन कई महत्वपूर्ण घटनाएं (Historical Events) घटित हुई जो हमेशा के लिए इतिहास के पन्नों में दर्ज होकर रह गईं हैं। विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में भी अक्सर इतिहास से जुड़े प्रश्न (Today History Questions) जरूर पूछे जाते है। प्रत्येक दिन (aaj ka itihas) कुछ न कुछ ऐसा होता है, जिसका भारत और विश्व में विशेष महत्व होता है जैसे: खेल-जगत में किसी रिकॉर्ड का बनना, किसी प्रसिद्ध व्यक्ति का जन्म व मृत्यु, किसी देश द्वारा स्वतंत्रता प्राप्त करना, विश्व इतिहास में हुई युद्ध या संधि, कोई भौगोलिक खोज, आज के दिन के महत्वपूर्ण राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय दिवस, विज्ञान में अविष्कार, आज के दिन की खास बातें आदि।
इतिहास में आज के दिन का महत्व (Importance of today’s day in history):
इस पोस्ट में हमने आज का इतिहास (Today History) से जुड़े यानि कि प्रत्येक तिथि के अनुसार इतिहास की बारे व इतिहास से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य यहाँ हमने उनके वर्ष काल के अनुसार प्रकाशित किए है जिनके आधार पर आप इतिहास से जुडी सामान्य ज्ञान जानकारी प्राप्त कर सकते है कि आखिर आज की तिथि में भारत और विश्व में क्या खास हुआ। तो आइये जानते है प्रत्येक दिनांक के अनुसार आज का इतिहास Today History.
Today's history 6 August 2022
- 1825 - बोलीविया ने पेरू से स्वतंत्रता हासिल की।
- 1862 - मद्रास उच्च न्यायालय की स्थापना की गयी।
- 1906 - प्रमुख स्वतंत्रता सेनानी चितरंजन दास और अन्य कांग्रेसी नेताओं ने मिलकर 'वंदेमातरम' समाचार पत्र का प्रकाशन प्रारंभ किया।
- 1914 - ऑस्ट्रिया ने रूस के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
- 1937 - अमेरिका में राष्ट्रीय कैंसर संस्थान की स्थापना हुई।
- 1945 - अमेरिका ने जापान के हिरोशिमा पर परमाणु बम गिराया ।
- 1960 - क्यूबा ने देश की सभी संपत्तियों का राष्ट्रीयकरण किया।
- 1962 - जमैका में ब्रिटेन का सम्राज्य समाप्त हुआ और उसे स्वतंत्रता मिली।
- 1986 - भारत के प्रथम टेस्ट ट्यूब बेबी का जन्म हुआ।
- 1996 - नासा ने मंगल पर जीवन होने की संभावना जतायी।
- 2001 - भारत और ऑस्ट्रेलिया में आर्थिक समझौता।
- 2010 – जम्मू कश्मीर में बाढ़ से कम से कम 255 लोग मारे गये।
- 2011 - थाईलैंड में प्यूइआ थाई दल की यिंगलुक शिनवात्रा देश की पहली महिला प्रधानमंत्री बनीं।
- 2011 - अफगानिस्तान के पूर्वी हिस्से में उत्तर अटलांटिक संधि संगठन के हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने से 31 अमेरिकी और सात अफगानी सैनिकों की मौत हुई।
- 2012 - नासा का क्युरिआसटी रोवर मंगल ग्रह पर पहुंचा।
- 2015 – सऊदी अरब के आभा शहर में एक मस्जिद में आत्मघाती बम हमले में कम से कम 15 लोगों मारे गये।
- 2019 - पूर्व केंद्रीय मंत्री सुषमा स्वराज का निधन ।
- 2019 – हरियाणा ने महाराष्ट्र के मकोका (महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम) की तर्ज पर हरकोका (हरियाणा संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम) कानून बनाया।
- 2019 – उपभोक्ता संरक्षण विधेयक- 2019 को संसदी ने मंजूरी दी।
Post a Comment
इस पेज / वेबसाइट की त्रुटियों / गलतियों को यहाँ दर्ज कीजिये
(Errors/mistakes on this page/website enter here)