Today's history | Aaj Ka Itihaas | आज का इतिहास

आज का इतिहास | दिनांक 1 सितम्बर 2022
Today in History in Hindi (India and World) : देश (भारत) और दुनिया (विश्व) में आज के दिन कई महत्वपूर्ण घटनाएं (Historical Events) घटित हुई जो हमेशा के लिए इतिहास के पन्नों में दर्ज होकर रह गईं हैं। विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में भी अक्सर इतिहास से जुड़े प्रश्न (Today History Questions) जरूर पूछे जाते है। प्रत्येक दिन (aaj ka itihas) कुछ न कुछ ऐसा होता है, जिसका भारत और विश्व में विशेष महत्व होता है जैसे: खेल-जगत में किसी रिकॉर्ड का बनना, किसी प्रसिद्ध व्यक्ति का जन्म व मृत्यु, किसी देश द्वारा स्वतंत्रता प्राप्त करना, विश्व इतिहास में हुई युद्ध या संधि, कोई भौगोलिक खोज, आज के दिन के महत्वपूर्ण राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय दिवस, विज्ञान में अविष्कार, आज के दिन की खास बातें आदि।
इतिहास में आज के दिन का महत्व (Importance of today’s day in history):
इस पोस्ट में हमने आज का इतिहास (Today History) से जुड़े यानि कि प्रत्येक तिथि के अनुसार इतिहास की बारे व इतिहास से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य यहाँ हमने उनके वर्ष काल के अनुसार प्रकाशित किए है जिनके आधार पर आप इतिहास से जुडी सामान्य ज्ञान जानकारी प्राप्त कर सकते है कि आखिर आज की तिथि में भारत और विश्व में क्या खास हुआ। तो आइये जानते है प्रत्येक दिनांक के अनुसार आज का इतिहास Today History.
Today's history 1 September 2022
- 1807: अमेरिका के पूर्व उपराष्ट्रपति आरोन बर्र राजद्रोह के मामले में निर्दोष पाये गये।
- 1878: एम्मा एम नट्ट अमेरिका में पहली महिला टेलीफोन ऑपरेटर बनीं।
- 1923: ग्रेट कैंटो भूकंप ने जापान के टोक्यो और योकोहामा में भयंकर तबाही मचायी।
- 1939: जर्मनी का पोलैंड पर आक्रमण करने के साथ ही द्वितीय विश्व युद्ध की शुरुआत हुई।
- 1947: भारतीय मानक समय को अपनाया गया।
- 1956: भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) की स्थापना हुई।
- 1956: राज्यों के पुनर्गठन के बाद त्रिपुरा केन्द्रशासित प्रदेश बना।
- 1962: महाराष्ट्र के कोल्हापुर में शिवाजी विश्वविद्यालय की स्थापना।
- 1964: इंडियन ऑयल रिफ़ाइनरी और इंडियन ऑयल कम्पनी को विलय कर इंडियन ऑयल कॉपरेशन बनाई गयी।
- 1972: मिस्र और लीबिया ने फेडरेशन बनाया।
- 1994: उत्तरी आयरलैंड में आयरिन रिपब्लिकन आर्मी ने युद्ध विराम लागू किया।
- 1997: साहित्यकार महाश्वेता देवी और पर्यावरणविद एम सी मेहता को रेमन मैग्सेसे पुरस्कार प्रदान किया गया।
- 1998: विक्टर चेर्नोमीर्दिन पुन: रूस के नये प्रधानमंत्री नियुक्त।
- 2000: चीन ने तिब्बत होते हुए नेपाल जाने वाले अपने एकमात्र रास्ते को बंद किया।
- 2004: पाकिस्तान के मानवाधिकार विशेषज्ञ मेहर खान विलियम्स को संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार आयोग ने उप उच्चायुक्त नियुक्त किया।
- 2005: सद्दाम हुसैन ने सशर्त रिहाई की अमेरिकी पेशकश ठुकराई।
- 2007: फिजी के अपदस्थ प्रधानमंत्री लाइसेनिया करासे नौ महीने बाद राजधानी सुवा लौटे।
- 2008: तत्कालीन वित्त मंत्री पी. चिदम्बरम ने डी. सुब्बाराव की भारतीय रिजर्व बैंक के 22वें गर्वनर के रूप में नियुक्ति की घोषणा की।
- 2008: यूनियन बैंक ऑफ़ इण्डिया ने अपना लोगो बदला।
- 2009: वायस एडमिरल निर्मल कुमार वर्मा को भारतीय नौसेना का प्रमुख नियुक्त किया गया।
Post a Comment
इस पेज / वेबसाइट की त्रुटियों / गलतियों को यहाँ दर्ज कीजिये
(Errors/mistakes on this page/website enter here)