Today's history | Aaj Ka Itihaas | आज का इतिहास

आज का इतिहास | दिनांक 12 सितम्बर 2022
Today in History in Hindi (India and World) : देश (भारत) और दुनिया (विश्व) में आज के दिन कई महत्वपूर्ण घटनाएं (Historical Events) घटित हुई जो हमेशा के लिए इतिहास के पन्नों में दर्ज होकर रह गईं हैं। विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में भी अक्सर इतिहास से जुड़े प्रश्न (Today History Questions) जरूर पूछे जाते है। प्रत्येक दिन (aaj ka itihas) कुछ न कुछ ऐसा होता है, जिसका भारत और विश्व में विशेष महत्व होता है जैसे: खेल-जगत में किसी रिकॉर्ड का बनना, किसी प्रसिद्ध व्यक्ति का जन्म व मृत्यु, किसी देश द्वारा स्वतंत्रता प्राप्त करना, विश्व इतिहास में हुई युद्ध या संधि, कोई भौगोलिक खोज, आज के दिन के महत्वपूर्ण राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय दिवस, विज्ञान में अविष्कार, आज के दिन की खास बातें आदि।
इतिहास में आज के दिन का महत्व (Importance of today’s day in history):
इस पोस्ट में हमने आज का इतिहास (Today History) से जुड़े यानि कि प्रत्येक तिथि के अनुसार इतिहास की बारे व इतिहास से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य यहाँ हमने उनके वर्ष काल के अनुसार प्रकाशित किए है जिनके आधार पर आप इतिहास से जुडी सामान्य ज्ञान जानकारी प्राप्त कर सकते है कि आखिर आज की तिथि में भारत और विश्व में क्या खास हुआ। तो आइये जानते है प्रत्येक दिनांक के अनुसार आज का इतिहास Today History.
Today's history 12 September 2022
- 1217 : फ्रांसीसी सम्राट लुइस ने ब्रिटेन के महाराज हेनरी तृतीय से शांति समझौता किया।
- 1398 : तैमूरी राजवंश के शासक तैमूर लंग सिंधु नदी के तट पर पहुंचा।
- 1635 : स्वीडन और पोलैंड ने संघर्ष विराम संधि पर हस्ताक्षर किये।
- 1786 : लॉर्ड कॉर्नवॉलिस भारत का गर्वनर जनरल बने।
- 1873 : पहला व्यवहारिक टाइपराइटर ग्राहकों को बेचा गया।
- 1909 : जर्मन रसायशास्त्री र्फिट्स हॉफमैन ने सिंथेटिक रबर का पेटेंट हासिल किया।
- 1922 : पावो नुरमी ने 5000 मीटर दौड़ का विश्व रिकॉर्ड बनाया।
- 1923 : दक्षिणी रोड्सिया (अब जिम्बाब्वे) पर ब्रिटेन ने कब्जा किया।
- 1928 : फ्लोरिडा में भीषण तूफान से 6000 लोगों की मौत हुई।
- 1931 : महात्मा गांधी गोल मेज सम्मेलन में शामिल होने के लिए लंदन पहुंचे।
- 1938 : एडॉल्फ हिटलर ने चेकोस्लोवाकिया के सुडेनलैंड क्षेत्र के जर्मनों के लिए स्वायत्तता और आत्मनिर्भरता की मांग की थी।
- 1940 : फ्रांस के लास्कॉक्स में गुफा चित्रों की खोज की गई थी।
- 1940 : न्यू जर्सी के केनविल में हरक्यूलिस पाउडर कंपनी प्लांट में हुए एक विस्फोट 51 लोग मारे गए और 200 से ज्यादा घायल हो गए थे।
- 1944 : अमेरिकी सेना ने पहली बार जर्मनी में प्रवेश किया।
- 1948 : पाकिस्तान के नेता मोहम्मद अली जिन्ना के निधन के एक दिन बाद भारतीय सेना ने हैदराबाद राज्य के खिलाफ सैन्य अभियान शुरू किया।
- 1959 : तत्कालीन सोवियत रूस ने चंद्रमा पर एक बड़ा रॉकेट लुनिक-II लॉन्च किया था।
- 1966 : भारतीय तैराक मिहिर सेन ने डार्डानेलेस जलडमरूमध्य को तैरकर पार किया।
- 1968 : अल्बानिया ने खुद को वारसा संधि से अलग करने की घोषणा की।
- 1974 : इथियोपिया के सम्राट हैइल सेलासी, रास्तफारी आंदोलन के ‘मसीहा’ को, डर्ग द्वारा सैन्य विद्रोह के बाद, 58 साल के शासनकाल के समाप्त होने के बाद हटा दिया गया था।
- 1977 : दक्षिण अफ़्रीकी विरोधी नस्लवादी कार्यकर्ता स्टीव बिको की पुलिस हिरासत में मौत।
- 1987 : इथियोपिया ने अपना संविधान अपनाया।
- 1990 : पूर्व और पश्चिम जर्मनी को एकीकृत करने के लिए अमेरिका, इंग्लैण्ड, फ्रांस, सोवियत संघ, पूर्व और पश्चिम जर्मनी ने समझौते पर हस्ताक्षर किये।
- 1991 : अंतरिक्ष शटल एसटीएस 48 (डिस्कवरी 14) का प्रक्षेपण।
- 1997 : 43.5 करोड़ मील लम्बी यात्रा के उपरांत ‘मार्स ग्लोबल सर्वेयर’ यान मंगल की कक्षा में पहुंचा।
- 2000 : न्यूयाॅर्क में अंतरराष्ट्रीय आयुर्वेद सम्मेलन प्रारंभ हुआ।
- 2007 : रूस ने नॉन न्यूक्लियर वैक्यूम बम (इको फ़्रेंडली बम) का परीक्षण किया।
- 2009 : भारतीय महिला टीम विश्व शतरंज चैम्पियनशिप के आख़िरी दौर में अमेरिका को 3-1 से हराकर सातवें स्थान पर रहीं।
- 2010 : लेडी गागा और एमिनेम ने 27वां एमटीवी वीडियो संगीत पुरस्कार जीता।
- 2012 : एप्पल ने आईफोन-5 और आईओएस-6 जारी किया।
- 2015 : ब्रिटेन में जेरेमी कॉर्बिन लेबर पार्टी के नेता चुने गए।
Post a Comment
इस पेज / वेबसाइट की त्रुटियों / गलतियों को यहाँ दर्ज कीजिये
(Errors/mistakes on this page/website enter here)