Today's history | आज का इतिहास 20 September 2022

Today's history | Aaj Ka Itihaas | आज का इतिहास 

Today's history | आज का इतिहास 20 September 2022

आज का इतिहास | दिनांक 20 सितम्बर 2022

Today in History in Hindi (India and World) : देश (भारत) और दुनिया (विश्व) में आज के दिन कई महत्वपूर्ण घटनाएं (Historical Eventsघटित हुई जो हमेशा के लिए इतिहास के पन्नों में दर्ज होकर रह गईं हैं। विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में भी अक्सर इतिहास से जुड़े प्रश्न (Today History Questionsजरूर पूछे जाते है। प्रत्येक दिन (aaj ka itihas) कुछ न कुछ ऐसा होता है, जिसका भारत और विश्व में विशेष महत्व होता है जैसे: खेल-जगत में किसी रिकॉर्ड का बनना, किसी प्रसिद्ध व्यक्ति का जन्म व मृत्यु, किसी देश द्वारा स्वतंत्रता प्राप्त करना, विश्व इतिहास में हुई युद्ध या संधि, कोई भौगोलिक खोज, आज के दिन के महत्वपूर्ण राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय दिवस, विज्ञान में अविष्कार, आज के दिन की खास बातें आदि। 

इतिहास में आज के दिन का महत्व (Importance of today’s day in history): 

इस पोस्ट में हमने आज का इतिहास (Today History) से जुड़े यानि कि प्रत्येक तिथि के अनुसार इतिहास की बारे व इतिहास से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य यहाँ हमने उनके वर्ष काल के अनुसार प्रकाशित किए है जिनके आधार पर आप इतिहास से जुडी सामान्य ज्ञान जानकारी प्राप्त कर सकते है कि आखिर आज की तिथि में भारत और विश्व में क्या खास हुआ। तो आइये जानते है प्रत्येक दिनांक के अनुसार आज का इतिहास Today History.

Today's history 20 September 2022 

  • 1388- दिल्ली के सुल्तान फिरोजशाह तुगलक का निधन
  • 1547- मध्यकालीन भारत के विद्वान साहित्यकार एवं फ़ारसी के सुप्रसिद्ध कवि फ़ैज़ी का जन्म।
  • 1831- ब्रिटेन के गोर्डन ब्रान्ज ने भाप से चलने वाली पहली बस बनाई।
  • 1839- नीदरलैंड(एम्सटेर्डम-हारलेम) में पहला रेल रोड खुला।
  • 1854- अलमा का युद्ध: क्रीमियाई युद्ध की पहली बड़ी लड़ाई में ब्रिटेन और फ्रांस के गठबंधन ने रूस को पराजित किया।
  • 1856- भारत के महान संत एवं समाजसुधारक श्री नारायण गुरु का जन्म ।
  • 1857- मद्रास (अब चेन्नई) का समाचार पत्र ‘द हिन्दू’ साप्ताहिक अंक के रूप में पहली बार प्रकाशित हुआ।
  • 1857- ब्रिटिश सैनिकों ने विद्रोहियों से दिल्ली को मुक्त कराकर फिर कब्जा किया।
  • 1928- भारत के आध्यात्मिक नेता एवं समाज सुधारक श्री नारायण गुरु का निधन।
  • 1933- सामाजिक कार्यकर्ता और हिन्दुस्तान की आजादी की लड़ाई लड़ने वाली विदेशी महिला एनी बेसेंट का निधन।
  • 1970- रूसी प्रोब ने चांद के सतह से कुछ चट्टानें इकट्ठा की।
  • 1983- एप्पल संचार उपग्रह ने कार्य करना बंद किया।
  • 1995- संयुक्त राज्य महासभा का 50वाँ अधिवेशन शुरु।
  • 2000- क्लिंटन दम्पति ‘वाइट वाटर कांड’ आरोप से मुक्त हुए।
  • 2004- इंडोनेशिया में राष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए मतदान।
  • 2007- फ़्रांस की सबसे वृद्ध महिला सिमोन कैपोन का 113वर्ष की आयु में निधन।
  • 2008- भारतीय उपन्यासकार, कवि, उद्यमी एवं नारीवादी प्रभा खेतान का निधन।
  • 2009- मराठी फ़िल्म ‘हरिशचन्द्राची फैक्ट्री’ को आस्कर पुरस्कार की विदेशी फ़िल्म श्रेणी में भारत की एंट्री के तौर पर चुना गया।
  • 2017- हिन्दी फिल्मों की प्रसिद्ध अभिनेत्री शकीला का निधन।

-----------------

Post a Comment

इस पेज / वेबसाइट की त्रुटियों / गलतियों को यहाँ दर्ज कीजिये
(Errors/mistakes on this page/website enter here)

Previous Post Next Post